City Media - Page 64 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 64

आस्था पर आघात; बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल पर नशे में पहुंचे बदमाश खाने लगे बिरियानी

0
  •  रस्सी से बांध कर की गई धुनाई, फिर किया गया पुलिस के हवाले 

जगदलपुर तीन शरारती तत्वों ने बस्तर दशहरा से जुड़ी बड़ी आस्था पर आघात पहुंचाने का निदनीय कृत्य कर दिया है। ये शरारती तत्व नशे की हालत में बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल सिरहासार भवन में घूस गए और वहां बैठकर बिरियानी खाने लगे। रथ निर्माण में लगे भक्तजन यह देख आक्रोशित हो उठे और उन्होंने तीनों बदमाशों को पहले जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

बस्तर दशहरा में रथ का बड़ा महत्व है। रथ ही बस्तर दशहरा की शान है और इसी रथ पर देवी देवताओं को आरुढ़ कर बस्तर दशहरा पर्व के दौरान नगर भ्रमण कराया जाता है। बस्तर दशहरा के लिए हर साल विशेष प्रजाति के वृक्ष की लकड़ियों विशाल नए रथ का निर्माण किया जाता है। रथ निर्माण एक जाति विशेष के लोग ही पूरा करते हैं। बस्तर दशहरा के रथ का निर्माण सिरहासार भवन में होता है। इस दौरान पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है।मगर रथ निर्माण स्थल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात तीन युवक शराब के नशे में सिरहासार भवन में घुस गए। वे अपने साथ बिरियानी लेकर पहुंचे थे। तीनों बदमाश सिरहासार भवन में ही बैठक बिरियानी खाने लगे। इस दौरान रथ निर्माण में जुटे कारीगरों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवक उनसे उलझ पड़े। इस पर आक्रोशित कारीगरों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें रास्सियों से बांध दिया। जिसका वीडियो सोसल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है। एक बदमाश युवक की पहचान गंगा के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने आस्थावान लोगों की भावना को ठेस पहुंचाई है। उनकी इस घृणित हरकत से लोगों में बेहद नाराजगी देखी जा रही है। चर्चा तो यह भी है कि ये युवक दूसरे धर्म को मानने वाले हैं और उन्होंने जानबूझकर यह कृत्य किया है।

9 साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

0

दल्लीराजहरा गुरुर थाना क्षेत्र से एक गांव 9 साल के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई हैं यह वारदात सोमवार को तब हुई जब बच्ची के साथ यह नीच हरकत करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसके परिवार से ही उसके बड़े पिताजी हैं। जिनकी उम्र 55 साल है। पर उन्होंने इस कदर हैवानियत दिखाई कि दुष्कर्म करने के बाद उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की।घटना  सोमवार  4 बजे के आस पास के बताई जा रही बच्ची को घर से स्कूटी में बैठा कर दुर्गा दिखाने के बहाने ले गए और ग्राम से कुछ दूरी दूर एक जंगल में ले जाकर उसके घटना को अंजाम दिया  फिर साक्ष्य छुपाने के लिए उसने अपनी भतीजी को जान से मारना चाहा और गला दबाने लगा। इस बीच बच्ची बेहोश हो गई, जिसे आरोपी ने मृत समझ लिया और वहीं छोड़कर स्कूटी के साथ में घर वापस आ गया। इधर जब शाम को बच्ची घर में नहीं दिखाई दी तो घर वाले खोजबीन करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन था, माता की कृपा ही कह सकते हैं कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बच्ची बच गई। बेहोशी की हालत में जंगल में पड़ी बच्ची को करीब शाम 7:00 बजे होश आया और जंगल के पास लगे गांव में दुर्गा पंडाल के पास लाउडस्पीकर पर सेवा गीत  जस गीत चल रहा था जिसकी आवाज सुनते-सुनते बच्ची जंगल से उस गांव तक पहुंची और ग्रामीणों के बीच जाकर उसने घटना की जानकारी दी। बच्ची ने रोते बिलखते बताया कि उनके बड़े पापा ने उनके साथ ऐसी हरकत की है और उन्हें गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस बीच वह बेहोश हो गई तो छोड़कर चले गए थे। ग्रामीणों ने बच्ची के बताए नाम पता के अनुसार उनके परिजनों को सूचना दी। इस बीच आरोपी घर में ही था। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें घटनास्थल पर ले गए। साथ ही तत्काल थाने भी ले गए। गुरुर पुलिस इस मामले को गंभीरता

आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसके बाद उसके पिता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को तत्काल दी। कोतवाली पुलिस उनके गांव में पहुंच गई। और उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

जीएसटी बचत उत्सव से आम जनता को मिली बड़ी राहत, भाजपा नेताओं ने व्यापारियों और ग्राहकों से किया संवाद

0
  • भाजपा शहर मंडल ने रैली निकालकर जीएसटी में हुई कटौती और आम जनता को इस कटौती से मिली राहत के लिए माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
  • जीएसटी बचत उत्सव से आम जनता को मिली बड़ी राहत, भाजपा नेताओं ने व्यापारियों और ग्राहकों से किया संवाद

देशभर में आज से “जीएसटी बचत उत्सव” की शुरुआत हो गई है, जिसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को जीएसटी दरों में की गई कटौतियों की जानकारी देना और उन्हें अधिक बचत के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में बालोद भाजपा शहर मंडल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री  यशवंत जैन जी, एवं जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख जी, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव जी व शहर अध्यक्ष अध्यक्ष अमित चोपड़ा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने होलसेल व फुटकर विक्रेता,दुकानदार व अन्य व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया।

 

ग्राहकों ने साझा की अपनी बचत की खुशी

कार्यक्रम की शुरुआत पुराने बस स्टैंड पर दुकानों से हुई,स्थानीय ग्राहक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए इस पहल को आम जनता के हित में बताया।

इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल पुराने बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल सलेक्शन दुकान पहुंचे ,वहाँ मौजूद दुकानदार व अन्य सामान खरीदने वाले ग्राहकों से मिले,ग्राहकों ने भी जीएसटी दरों में बदलाव से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पुराने बस स्टैंड, घड़ी चौक,जय स्तंभ की सभी छोटे बड़े दुकानदारों से मिलकर जीएसटी में हुई कटौती व फायदे की जानकारी सभी को दी।

भाजपा नेताओं ने व्यापारीयों एवं ग्राहकों को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।

जीएसटी में हुई प्रमुख कटौतियाँ-

वस्तु पुरानी दर नई दर लाभ

350 सीसी तक के दोपहिया वाहन 28% 18% हजारों रुपये की बचत, 32 इंच से बड़े टीवी 28% 18% बड़ी छूट, घरेलू उपकरण (AC, डिशवॉशर आदि) 28% 18% महंगे उपकरण अब सस्ते, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ (साबुन, टूथपेस्ट, शैम्पू आदि) 18% 5% आम आदमी को राहतसीमेंट 28% 18% मकान निर्माण हुआ सस्ता

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा-

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी परिषद द्वारा किए गए इन सुधारों से आम जनता को सीधी आर्थिक राहत मिली है। इससे न केवल ग्राहक लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि बाजार की गतिविधियाँ भी तेज़ हो रही हैं।”

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा-

“जीएसटी बचत उत्सव एक जन-जागरूकता अभियान है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इन टैक्स सुधारों का लाभ उठाए और समझे कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में कितना महत्वपूर्ण है।”

 

 

महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा –

जीएसटी बचत उत्सव का उद्देश्य सिर्फ बचत नहीं, बल्कि आर्थिक सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा –

भाजपा कार्यकर्ता इस उत्सव के माध्यम से हर घर तक इस संदेश को पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

इस जीएसटी कार्यक्रम में उपस्थित रहें, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम साहू, जिला मंत्री निशा योगी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय साहू,शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष नीतू सोनवानी,कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, मंत्री समीर खान,रवि पाण्डेय, जीएसटी प्रभारी, दिनेश तापड़िया, रमेश नाहटा, कमलेश गौतम,अजय बाफना, अबरार सिद्धकी,कमल बजाज, मनीष माधवानी,पिंटु जात्रे, उमाशंकर मंत्री, शशिकांत साहू,शेरु जसुजा,संजय शर्मा, एवं सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

जीएसटी बचत उत्सव से आम जनता को मिली बड़ी राहत, भाजपा नेताओं ने व्यापारियों और ग्राहकों से किया संवाद

0

देशभर में आज से “जीएसटी बचत उत्सव” की शुरुआत हो गई है, जिसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को जीएसटी दरों में की गई कटौतियों की जानकारी देना और उन्हें अधिक बचत के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में गुंडरदेही में भाजपा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने स्थानीय बाजार का दौरा कर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया।

ग्राहकों ने साझा की अपनी बचत की खुशी

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय हीरो मोटर शोरूम से हुई, जहाँ एक ग्राहक ने बताया कि पहले जिसकी बाइक ₹80,000 की थी, वह अब जीएसटी में कटौती के बाद मात्र ₹73,000 में मिल रही है। ग्राहक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए इस पहल को आम जनता के हित में बताया।

इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल एक टीवी शोरूम पहुँचा, जहाँ एक अन्य ग्राहक ने बताया कि उन्हें नए टीवी पर ₹10,000 की सीधी छूट मिली है। वहाँ मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी जीएसटी दरों में बदलाव से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया।

जीएसटी में हुई प्रमुख कटौतियाँ-

वस्तु पुरानी दर नई दर लाभ

350 सीसी तक के दोपहिया वाहन 28% 18% हजारों रुपये की बचत,32 इंच से बड़े टीवी 28% 18% बड़ी छूट,घरेलू उपकरण (AC, डिशवॉशर आदि) 28% 18% महंगे उपकरण अब सस्ते, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ (साबुन, टूथपेस्ट, शैम्पू आदि) 18% 5% आम आदमी को राहत, सीमेंट 28% 18% मकान निर्माण हुआ सस्ता भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा-

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी परिषद द्वारा किए गए इन सुधारों से आम जनता को सीधी आर्थिक राहत मिली है। इससे न केवल ग्राहक लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि बाजार की गतिविधियाँ भी तेज़ हो रही हैं।”

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा-“जीएसटी बचत उत्सव एक जन-जागरूकता अभियान है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इन टैक्स सुधारों का लाभ उठाए और समझे कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में कितना महत्वपूर्ण है।”

जीएसटी बचत उत्सव का उद्देश्य सिर्फ बचत नहीं, बल्कि आर्थिक सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा देना है। भाजपा कार्यकर्ता इस उत्सव के माध्यम से हर घर तक इस संदेश को पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

 

वसुंधरा नगर में देवी भागवत कथा और जंवारा स्थापना

0
  • ब्राम्हणभेड़ी के प्रसिद्ध कथाकार पं. पवन तिवारी सुना रहे हैं कथा

भिलाई-3 उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई-3 के वर्मा चौक स्थित खिलावन साहू निवास के पास साहू परिवार द्वारा नवरात्रि पर्व पर श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। साहू निवास में जवारा स्थापना भी की गई है। कथा वाचक अविभाजित राजनांदगांव जिले के ब्राम्हण भेड़ी अंबागढ़ चौकी निवासी प्रसिद्ध कथाकार पं. पवन तिवारी महाराज और परायणकर्ता देवबलौदा के विद्वान पं. त्रिभुवन मिश्रा हैं। संगीतमयी देवी भागवत कथा 22 सितंबर से शुरू हुई है।

पहले दिन देवी स्थापना, ज्योत प्रज्ज्वलन, देवी महात्म्य कलश यात्रा निकाली गई। भागवत कथा 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। 24 सितंबर को अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष की कथा होगी। 25 को मधु कैटभ उपख्यान, हयग्रीव अवतार, 26 को व्यासजी जन्म, सुकदेव जी जन्म, सुकदेव विवाह प्रसंग पर पं. पवन तिवारी सरस कथा सुनाएंगे। 27 सितंबर को शिव सती चरित्र एवं शिव पार्वती विवाह प्रसंग पर कथा होगी। 28 सितंबर को देवी के विभिन्न अवतारों का वर्णन सुनाया जाएगा। 29 सितंबर को महिषासुर जन्म माताजी के प्रकट्य और महिषासुर वध की कथा होगी। 30 सितंबर को शुंभ निशुंभ वध, कालिका अवतार, तुलसी विवाह, हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। 1 अक्टूबर को सुबह जवारा विसर्जन और दोपहर 1 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है।

मां दंतेश्वरी दर्शन हेतु पदयात्री के लिये सेवा केन्द्र का शुभारंभ

0

जगदलपुर केशलूर के पंचायत भवन में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा पदयात्री सेवा केन्द्र का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने विधिवत शुभारंभ किया। मां दंतेश्वरी जी की पूजा अर्चना कर पदयात्री सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया जिसमें निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,राजेश श्रीवास्तव, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, पुखराज बोथरा,विमल बोथरा, राजकुमार दंडवानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

 

नहर किनारे झाड़ियो में मिला युवक की शव, इलाके में फैली सनसनी

0

दल्लाीराजहरा छत्तीसगढ़ के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिमार के नहर किनारे लगे झाडियो में मृत अवस्था युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । यह मामला कल रविवार सुबह करीबन 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र साहू उम्र 27 वर्ष फागुनदाह निवासी के रूप में हुई हैं।
युवक अपने घर से शनिवार दोपहर के बीच वॉल पुट्टी का ऑडर मिला है बताकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर न आने पर परिजनो द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की और गुरूर थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दे दी गई ।
घर से बाईक से निकला था घर वालो के द्वारा बाईक नं0 व अन्य जानकारी भी दी गई थी । जिसके आधार पर पुलिस  उसकी खोजबीन जारी किया गया। तभी एक किसानों के द्वारा नहर के पास लगे झाडियो में युवक की लाश देखी गई और पास में ही गाड़ी खडी हुई मिली । इसके चलते पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक की पंचनामा कर परिजनों को बुलाकर युवक की पहचान की गई । शव को पोस्टमॉडम के लिए भेज दिया गया है । फिलहाल हत्या या आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नही हुई है, पुलिस आगे की जांच जारी है।

मैं गांव का राजा, मैं चाहे जो करूं, मेरी मर्जी

0
  • एक सरपंच का दंभ, राशन दुकान को बनाया राजनीति का आखड़ा
  • राशन वितरण में बेवजह दखलंदाजी, ग्रामीण त्रस्त

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल के सरपंच ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान को अपनी राजनीति का आखड़ा बना दिया है। सरपंच द्वारा राशन वितरण में बाधा डाली जाती है और राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं के साथ पक्षपात किया जाता है। इस संबंध में जनपद पंचायत की कृषि एवं राजस्व समिति के सभापति जगरनाथ सूर्यवंशी ने बकावंड एसडीएम से शिकायत की है।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल के सरपंच डोमूधर बघेल द्वारा चुनावी रंजिश के चलते ग्राम के लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है द्वेषवश ग्रामीणों को डराया धमकाया जाता है। छोटे जीराखाल निवासी जनपद सदस्य जगरनाथ सूर्यवंशी ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण के मामले में ग्रामीणों से खुलेआम वितरण को लेकर लोगो को कहता मै गांव का राजा हूं मेरी मर्जी, मै जो चाहे वो करुंगा। ऐसा कहते हुए सरपंच राशन वितरण मे बाधा उत्पन कर पंक्षपात करते हैं। आरोप है कि सरपंच राशन वितरण को प्रभावित करने के इरादे से दुकान को अन्यत्र जगह ले जाकर वितरण कराना चाहते हैं। सरपंच प्राथमिक शाला भवन में राशन दुकान संचालित करना चाहते हैं। जबकि है प्राथमिक शाला भवन में कक्षाओं का संचालन हो रहा है और भवन भी बेहद जर्जर हो चुका है। वहां दुर्घटना होने की संभावना है। सरपंच डोमूधर बघेल द्वारा राशन दुकान को अपनी निजी जागीर समझकर संचालन करना चाहते हैं। दुकान संचालन ग्राम पंचायत के माध्यम से हो रहा है। ग्राम पंचायत छोटेजिराखाल मे वर्ष 2015 मे निमित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम भवन मे ही कार्य का 10 वर्षों से संचालन हो रहा है। जिस पर किसी प्रकार का कार्य संचालन पर आपत्ती नही रहा है उक्त संरपंच जब पद मिला है तब से उसके दबंगगिरी तथा नशा का सेवन कर दिनांक 04/09/2025 को ग्राम पंचायत भवन मे खाद्वय निरिक्षक के समक्ष व मेरे समक्ष एवं ग्रामीणो के समक्ष गंदे गंदे गाली देते हुये स्वयं 17 मडर करने कि बात कह कर लोगो को डराता है उक्त व्यक्तिी से गांव के लोगो मे डर समा गया है तथा डर लगने लगा है। वह व्यक्त्तिी के द्वारा ग्रामीणो पर भी झुठा झुठा शिकायत करने का आदी है।

 

यह कि महोदय ग्राम पंचायत मे आय के संसाधन है उक्त राशन दुकान को ग्राम पंचायत से हटाकर महिला स्व० साहयता समूह को कार्य संचालन हेतु दुकान संचालन का प्रभार मिले यही हमारी आशा है। ताकी स्वतंत्र रूप से संचालक कर सके।

मैं गांव का राजा, मैं चाहे जो करूं, मेरी मर्जी

0
  • एक सरपंच का दंभ, राशन दुकान को बनाया राजनीति का आखड़ा
  • राशन वितरण में बेवजह दखलंदाजी, ग्रामीण त्रस्त

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल के सरपंच ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान को अपनी राजनीति का आखड़ा बना दिया है। सरपंच द्वारा राशन वितरण में बाधा डाली जाती है और राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं के साथ पक्षपात किया जाता है। इस संबंध में जनपद पंचायत की कृषि एवं राजस्व समिति के सभापति जगरनाथ सूर्यवंशी ने बकावंड एसडीएम से शिकायत की है।

 

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल के सरपंच डोमूधर बघेल द्वारा चुनावी रंजिश के चलते ग्राम के लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है द्वेषवश ग्रामीणों को डराया धमकाया जाता है। छोटे जीराखाल निवासी जनपद सदस्य जगरनाथ सूर्यवंशी ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण के मामले में ग्रामीणों से खुलेआम वितरण को लेकर लोगो को कहता मै गांव का राजा हूं मेरी मर्जी, मै जो चाहे वो करुंगा। ऐसा कहते हुए सरपंच राशन वितरण मे बाधा उत्पन कर पंक्षपात करते हैं। आरोप है कि सरपंच राशन वितरण को प्रभावित करने के इरादे से दुकान को अन्यत्र जगह ले जाकर वितरण कराना चाहते हैं। सरपंच प्राथमिक शाला भवन में राशन दुकान संचालित करना चाहते हैं। जबकि है प्राथमिक शाला भवन में कक्षाओं का संचालन हो रहा है और भवन भी बेहद जर्जर हो चुका है। वहां दुर्घटना होने की संभावना है। सरपंच डोमूधर बघेल द्वारा राशन दुकान को अपनी निजी जागीर समझकर संचालन करना चाहते हैं। दुकान संचालन ग्राम पंचायत के माध्यम से हो रहा है। ग्राम पंचायत छोटेजिराखाल मे वर्ष 2015 मे निमित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम भवन मे ही कार्य का 10 वर्षों से संचालन हो रहा है। जिस पर किसी प्रकार का कार्य संचालन पर आपत्ती नही रहा है उक्त संरपंच जब पद मिला है तब से उसके दबंगगिरी तथा नशा का सेवन कर दिनांक 04/09/2025 को ग्राम पंचायत भवन मे खाद्वय निरिक्षक के समक्ष व मेरे समक्ष एवं ग्रामीणो के समक्ष गंदे गंदे गाली देते हुये स्वयं 17 मडर करने कि बात कह कर लोगो को डराता है उक्त व्यक्तिी से गांव के लोगो मे डर समा गया है तथा डर लगने लगा है। वह व्यक्त्तिी के द्वारा ग्रामीणो पर भी झुठा झुठा शिकायत करने का आदी है।

यह कि महोदय ग्राम पंचायत मे आय के संसाधन है उक्त राशन दुकान को ग्राम पंचायत से हटाकर महिला स्व० साहयता समूह को कार्य संचालन हेतु दुकान संचालन का प्रभार मिले यही हमारी आशा है। ताकी स्वतंत्र रूप से संचालक कर सके।

दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही पुलिस को सफलता

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी को औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।

  • बालोद के प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर से किए थे शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा देकर किए थे 50 लाख की ठगी ।
  • साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से बनी थी विशेष टीम
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता।
  • आरोपियों के कब्जे से 5 नग एटीएम कार्ड ,एक नग पेन कार्ड, एक नग मोबाइल सेट, बरामद ।

पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से) के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य भेजा गया , टीम द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र जाकर वहां कैम्प कर लोकल मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामला थाना बालोद क्षेत्र का है, कि दिनांक 27/03/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो उम्मीद हॉस्पिटल बालोद में डॉक्टर है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/01/25 से 10/02/25 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 50,38,206 रुपए अलग अलग राज्यों के कई बैंक खातो में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 147/25 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में दो आरोपियों

1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।

2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001। को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया ।

आरोपियों के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन,5 नग एटीएम कार्ड, 1 नग पेन कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 21 .07.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।

2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001

शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, योगेश सिन्हा, यज्ञदत्त ठाकुर,आरक्षक पुरण देवांगन,भोप साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता ,आकाश दुबे, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,बनवाली साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS