City Media - Page 205 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 205

सुशासन तिहार के तहत सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल की मौजूदगी में लगा समाधान शिविर

0
  • ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण 

लोहंडीगुड़ा ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में सुशासन तिहार के अंतर्गत समस्या समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति रही।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित कई विभागों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह शिविर केवल समस्या निवारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

 

बच्चों को जाति, निवास प्रमाण पत्र का वितरण, भूमिहीन ग्रामीणों को भूमि पट्टा, हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछुआरों को मछली पकड़ने का जाल महिलाओं और बच्चों को पोषण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इस शिविर में ग्रामीणों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। आमजन ने सरकार की इस जनोन्मुखी पहल की खुले मन से सराहना की। यह शिविर जनकल्याण, सेवा और सुशासन की दिशा में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, जिला मंत्री बाबुल नाग, मंडल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, सरपंच दशमी कश्यप, मुन्ना कश्यप, जिवनाथ मौर्य, शिव सूर्यवंशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गरीबों के चने को बेचा 50 रुपए किलो के भाव में; शक्कर दी नहीं और कर दी ऑनलाइन इंट्री

0
  •  बनियागांव और तारापुर ग्राम पंचायतों में भी की गई है चने की हेराफेरी
  • पीडीएस में चल रही है जमकर गड़बड़ी 

अर्जुन झा-

बकावंड राशन दुकानों में चने की धांधली को लेकर गांव गांव से शिकायतें कलेक्टर तक पहुंचने लगी हैं। ग्राम पंचायत तारापुर और बनियागांव से भी चने की अफरा तफरी की शिकायत आई है।

दरअसल विकासखंड बकावंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को विभागीय अधिकारियों और दुकान संचालकों ने अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। आवंटन न मिलने के कारण जनवरी, फरवरी और मार्च में सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से उपभोक्ताओं को चने का वितरण नहीं हो पाया था। अप्रैल में पिछले तीनों माह के साथ ही अप्रैल के भी चने का आवंटन मिला, मगर कई राशन दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को चार माह के आठ पैकेट चना न देकर आधे से भी कम मात्रा में चना दिया। बचा चना राशन माफिया हजम कर गए। टलनार पंचायत के बाद अब चने की हेराफेरी की शिकायत ग्राम पंचायत बनियागांव और तारापुर से भी सामने आई है। बनियागांव के फरसू गोयल, शेरसिंह बघेल, धनमत और अन्य उपभोक्ताओं ने पंचायत की राशन से आधी मात्रा में चने का वितरण किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानदार ने गरीबों के हिस्से का चना 45 से 50 रुपए किलो के भाव से बाहर बेच दिया है। वहीं यह कहते हुए शक्कर के पैसे ले लिए कि अभी कोटा नहीं आया है, अगले माह आने पर शक्कर दी जाएगी, जबकि उसी माह की शक्कर के वितरण की ऑनलाइन इंट्री भी कर दी गई है।

ग्राम पंचायत टलनार उपभोकता बृजलाल सेठिया ने फिर शिकायत की है कि 288 हितग्राहियों को शक़्कर दिए बगैर विक्रेता ने यह कहते हुए पैसे ले लिए कि अगले माह आने से दूंगा। ग्राम पंचायत तारापुर के उपभोक्ता शंकर, रेवती, सेलसिरा, सुरमी आदि ने भी उपभोक्ताओं पूरा चना नहीं दिए जाने की शिकायत की है। वरना बेचारे ग्रामीण अब तक खामोश बैठे रहते। वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग के अधिकारी शासकीय उचित मूल्य के दुकानदारों पर दबाव बनाकर मामले को निपटाने पर जोर दे रहे हैं। तहसीलदार को जांच के दौरान गुमराह कर वस्तुस्थिति से अनभिज्ञ रखा गया है।

युवक की कुंड में डूबने की आशंका

0

बालोद गौरैया धाम कुंड में युवक डूबने की आशंका जताई जा रही है सूत्रों से जानकारी के अनुसार साकरी के रहने वाले युवक अपने गांव पेरी में आया हुआ था जो दोपहर करीब 2 से 3बजे के आस पास अर्जुंदा थाना के ग्राम चौरेल स्थित गौरैया धाम कुंड में अपने साथी के साथ नहाने लिए गया था ।

साथियों का कहना हमने डूबते हुए नहीं देखा थाना जाकर युवक की घूम जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई युवक साकरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा युवक का नाम खीलेश्वर मंडावी पिता गोपीनाथ मांडवी उम्र करीब 40 वर्ष , मौके पर पुलिस पहुंचकर गोता खोर टीम बुलवाकर ढूंढने का प्रयास किया गया , अंधेरा होने से तलाशी बंद किया गया कल सुबह पता तलाश की कार्यवाही किया जावेगा।

एक देश एक चुनाव संगोष्ठी संपन्न

0

नारायणपुर एक देश एक चुनाव संगोष्ठी कार्यक्रम नारायणपुर में संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण, संसदीय कार्य मंत्री नारायणपुर विधान सभा के लोकप्रिय विधायक माननीय केदार कश्यप जी बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप जी, वरिष्ठ भाजपा शुभाऊ कश्यप जी का आगमन हुआ मुख्य वक्त के रूप में केदार कश्यप जी ने एक देश एक चुनाव की जरूरत और प्राथमिकता को लेकर आम जन मानस के बीच अपनी बात रखी और कहा एक देश एक चुनाव देश की समृद्धि, सम्पन्नता, के लिए अतिआवश्यक है आज कई राज्यों में विभिन्न समय में अलग अलग चुनाव होते है जिसमें राज्य में वृद्धि होने पश्चात चुनाव में काफी समय लग जाता है आचारसहिता लागू होने पर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी

लाभ और सुविधा नहीं मिल पाती अत्यधिक रूप से सरकारी तंत्र का उपयोग किया जाता है जिससे देश में प्रशासनिक कार्यवाही कही ना कही प्रभावित होती है काफी बड़े पैमाने पर सरकारी धन का उपयोग चुनाव में होता है इस धन का उपयोग विभिन्न जनहित सुविधाओं ने किया जा सकता है, वर्तमान समयानुसार कई जगह अपराधिक घटनाएं भी चुनावों में होने लगी है इस पर भी अंकुश लगेगा। बड़ी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा बलों द्वारा मुहैया करवाया जाता है जिससे देश की सीमाओं और सुरक्षा पर असर पड़ता है देश की समृद्धि और विकास के लिए एक

देश एक चुनाव की जरूरत है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस ओर पहल की है जिसने सभी भारत के नागरिकों, सामाजिक संस्थानों, बुद्धिजीवों, और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से साथ देने की अपील की है। केदार कश्यप जी ने कहा मुझे पूरी उम्मीद है की जनता इस बात को भली भांति समझेगी और भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान एक देश एक चुनाव पर अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

इन धरोहरों की रक्षा कीजिए संजय महाराज

0
  • जगदलपुर की शान और साख पर गंदगी का बट्टा

अर्जुन झा-

जगदलपुर ऐतिहासिक नगरी जगदलपुर की धार्मिक धरोहरों की साख पर गंदगी बट्टा लगा रही है। बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी माई के मंदिर के सामने का भूभाग एवं मंदिर के करीब स्थित प्राचीन धरोहर गंदगी की चपेट में आ गई हैं। सनातनी महापौर संजय पाण्डेय से शहर के आस्थावान धर्मप्रेमी नागरिक गुहार लगा रहे हैं कि इन धरोहरों की रक्षा कीजिए संजय महाराज।

जगदलपुर की यह धरोहरें नगर की विशिष्ट पहचान हैं। माई दंतेश्वरी मंदिर में माथा टेकने आने वाले नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों की निगाह जब इन धरोहरों की माली हालत पर पड़ती है तब शहर की व्यवस्था को लेकर पर्यटकों के मन में कई सवाल खड़े होने लग जाते हैं। दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित नगर गुड़ी, बाबा की कुटी और अन्य धरोहर गंदगी की चपेट में आ चुकी हैं। लगता है यहां लगने वाली चाट, चाय की दुकान वालों को धरोहरों के आसपास गंदगी फैलाने का लाइसेंस दे दिया गया है। ज्यादा पीड़ा तब होती है जब सनातन धर्म में आस्थावान लोग अपने सारे शुभ कार्य की शुरुआत इसी सीरासार चौक से करते हैं और उन्हें गंदगी के बीच शुभ कार्यों को अंजाम देना पड़ता है। धर्म और सनातन परंपरा के पोषक महापौर संजय पांडेय ने इसी जगह पर शपथ ग्रहण कर अपनी पहली पारी की शुरुआत की थी।

संजय पाण्डेय अक्सर दंतेश्वरी माई के दर्शन पूजन करने के लिए आते रहते हैं।. बावजूद उनकी नजर इस गंदगी पर कैसे नहीं जाती यह आश्चर्य का विषय है, जबकि ऊर्जावान महापौर संजय पाण्डेय हर गतिविधि और क्रिया कलाप पर बारीकी से नजर रखने में माहिर हैं। अब शहर के सनातन लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं है ऐसे चाट चाय और अन्य लोगों से इस जगह को सुरक्षित कर उनका विस्थापन करवाएं। उनका रोजगार न छीनें, बल्कि आसपास कहीं सुरक्षित जगह उन्हें दें।

 

दिव्यांग रामूराम के लिए बड़ा त्यौहार बन गया सुशासन तिहार

0
  •  समाधान शिविर में वन मंत्री एवं सांसद ने रामू को सौंपी ट्राई साइकिल 

जगदलपुर विष्णु देव साय सरकार का सुशासन तिहार नारायणपुर के एक अधेड़ दिव्यांग की जिंदगी का सबसे बड़ा त्यौहार बन गया है। दिव्यांग रामू राम के खुशियों का कोई पारावार नहीं है, वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और नरायणपुर की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई की प्रशंसा करते नहीं अघा रहा है। रामूराम ने जब अपने सपनों के वाहन की सवारी की तो खुशी के मारे उसकी आंखें भर आईं, उसके हौसले को नई उड़ान मिल गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई और समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के ग्राम सुलेंगा निवासी दिव्यांग रामूराम नाग ने सुशासन तिहार के पहले चरण में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन दिया था। रामू राम ने बताया कि बीमारी के कारण उनका बायां पैर संक्रमित हो गया था, जिसे बाद में कटवाना पड़ा। फिर कृत्रिम पैर लगवाने के बावजूद रामू को आवागमन में भारी कठिनाई होती थी। रामू की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए नारायणपुर के विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि रामू को उसकी इच्छा के मुताबिक मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रामूराम की समस्या का निराकरण किया। रामूराम को 5 मई को पालकी में आयोजित समाधान शिविर में वन मंत्री केदार कश्यप और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने पर रामूराम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उसे अपने गांव से शहर आने-जाने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा और न ही कोई परेशानी होगी। रामू नें सुशासन तिहार में अपनी समस्या के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार की धज्जियां उड़ा रहे हैं दल्ली राजहरा नपा के सीएमओ: श्याम जायसवाल

0
  •  किसी भी समस्या का निराकरणहुआ नहीं और बता दिया निराकृत 

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता के मांग व समस्याओं को दूर करने पूरे छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार मना रही है। जिसका पूरे प्रदेश वासियों को लाभ मिल रहा है। परंतु दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर ने शहर वासियों को सुशासन तिहार के लाभ से वंचित रखने का मन बना लिया है। सरकार ने सुशासन तिहार जिस उद्देश्य के लिए शुरू किया है, उसकी पूरी तरह धज्जियां उड़ा रहे हैं सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर।

 

उक्त आरोप भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने लगाए हैं। श्याम जायसवाल ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत दल्ली राजहरा नगरपालिका कार्यालय व सभी 27 वार्डो में शिविर आयोजित कर सुशासन तिहार के तहत आम जनता से आवेदन लिए गए परंतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा इन सभी आवेदन को ऑनलाइन एंट्री करने के साथ ही इसको निराकृत भी बता दिया गया है। CMO की इतनी जल्दी में समस्याओं को निराकृत करने की कोशिश में इस सुशासन तिहार के उद्देश्य को ही समाप्त कर दिया। श्याम जायसवाल ने बताया कि उनके द्वारा शिविर में 15 आवेदन दिए गए जिनमें से 11 आवेदनों को ऑनलाइन एंट्री कर निराकृत दिखा दिया गया है। शेष 4 आवेदनों को अब तक एंट्री नहीं की गई है।

जबकि इसकी शिकायत भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की गई है कि 4 आवेदनों को एंट्री नहीं की गई। परंतु सीएमओ को इससे कोई मतलब नहीं है। श्याम जायसवाल ने बताया कि जितने आवेदनों की इंट्री हुई है उनमें उनकी किसी भी शिकायत या मांग पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है। केवल कुछ भी उल जलूल कारण बताकर उसे निराकृत कर खानापूर्ति की गई है। श्याम जायसवाल ने बताया कि उन्होंने वार्ड क्रमांक 24 में बने टाउन हॉल में हुए लाखों के भ्रष्टाचार की शिकायत कर इसमें ठेकेदार व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व ठेकेदार द्वारा अपने गोदाम के रूप में उपयोग किए जा रहे टाउन हॉल को नगर पालिका के हैंड ओवर कराने की मांग की गई है। जिस पर सीएमओ द्वारा जवाब दिया गया है। की निर्माण कार्य पुराना है। शासन को प्रस्ताव भेजकर राशि उपलब्धता के आधार पर कार्य किया जाएगा। एक अन्य आवेदन पर श्याम जायसवाल ने 15वें वित्त में हुए भ्रष्टाचार की जांच हेतु प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी बनाने की मांग की है। इस पर ने स्वयं निर्णय लेते हुए जवाब दिया है कि इसमें जांच की आवश्यकता नहीं है। ऐसे ही सभी आवेदन में कुछ भी उल जलूल जवाब लिख कर आवेदन को निराकृत बता दिया गया है। जिससे हमारी सरकार के सुशासन तिहार के उद्देश्य को इस अधिकारी द्वारा बर्बाद कर दिया गया है। ज्ञात हो कि भूपेंद्र वाडेकर कोंडागांव नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित है। हाईकोर्ट से स्टे लेकर दल्लीराजहरा में अटैच हैं। इनके दल्लीराजहरा आने के बाद से ही इन पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को यहां से हटाने व इनके द्वारा किए गए सभी भ्रष्टाचार की जांच कराने जल्द ही इसकी शिकायत लेकर बालोद कलेक्टर, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस अधिकारी की करतूतों से अवगत करा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

वन विभाग में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में 11 समिति प्रबंधक बर्खास्त

0
  • तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि घोटाला मामले में 11 समिति प्रबंधकों की सेवा समाप्त
  • बस्तर के मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा 34 हजार संग्राहकों को 5 करोड़ 73 लाख की राशि वितरण को देकर विभाग जांच कर सूची तैयार करने में जुटी

जगदलपुर वन वृत्त जगदलपुर के मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन मुख्य महाप्रबंधक आरसी दुग्गा ने विभाग में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। श्री दुग्गा ने सुकमा वन मंडल में तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि वितरण में अनियमिता मामले में 11 समिति प्रबंधकों को बर्खास्त और समिति के संचालक मंडल को भंग कर दिया है। 34 हजार 408 संग्राहकों की 5 करोड़ 72 लाख बोनस राशि वितरण को लेकर विभाग द्वारा जांच पड़ताल कर सूची तैयार की जा रही है।

मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा ने बताया कि जिला यूनियन सुकमा द्वारा सीजन वर्ष 2021-22 में 50 हजार 274 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 7 करोड़ 85 लाख की बोनस राशि का वितरण किया जाना था। जिसमें संग्राहक के बैंक खातों में 15 हजार 870 संग्राहकों को 2 करोड़ 13 लाख रूपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। शेष लगभग 34 हजार 408 संग्राहकों को 5 करोड़ 72 लाख का नगद भुगतान किया जाना था। मगर इस राशि की बंदरबांट कर ली गई। मामले सुकमा वन मंडल के डीएफओ को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। एसीबी ने मामले में कार्रवाई करते हुए डीएफओ को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में 11 समिति प्रबंधकों को भी संलिप्त पाया गया है। इन समिति प्रबंधकों को बर्खास्त कर दिया गया है। शासन से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत संघ मुख्यालय द्वारा जिला यूनियन सुकमा को तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक के नगद वितरण हेतु राशि हस्तांतरित की गई थी । जिला यूनियन सुकमा के अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोपज समितियों द्वारा कुछ संग्राहकों को नगद वितरण किया जा चुका है एवं 11 समितियों में कुछ संग्राहकों को वितरण नहीं किया गया है, इसके कारण वन मंडलाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है। वन मंडलाधिकारी सुकमा पर आपराधिक मामले दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। उसी प्रकार जिन 11 समितियों में नगद प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण नहीं किया गया है उन समस्त 11 समितियों के प्रबंधकों को कार्य से पृथक कर दिया गया है, उन 11 समितियों के संचालक मंडल को भी भंग कर दिया गया है। समितियों के नोडल अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की जा चुकी है। इन समितियों के कितने संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि प्राप्त नहीं हुई है, उसका छानबीन व परीक्षण किया जा रहा है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। घोटालेबाजों के खिलाफ बस्तर में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

कुरंदी के ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  •  समस्याओं का निराकरण भी किया विधायक देव ने 

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के ग्राम कुंरदी में आयोजित ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। किरण देव ने माता शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना की। साथ ही जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन समस्याओं को निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया।‌

कुंरदी के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया। वार्षिक मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि कुंरदी मे माता शीतला मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेले में आए क्षेत्र की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए किरण देव ने कहा कि बस्तर में आयोजित मेला, मड़ई का अपना विशेष महत्व है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति, परंपरा का समावेश होता है। इस दौरान सरपंच सोनमती देवांगन, उप सरपंच मनोज, प्रकाश दुग्गड़, राजेश ओगले, सुब्रतो विश्वास, संजय विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, गजेंद्र देवांगन, परसुराम, श्यामवती, लखीधर बघेल, लखसाय, मंगल सेठिया व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सुकमा के तारलागुड़ा में नक्सलियों ने की उप सरपंच की हत्या

0
  • पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, जांच जारी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के तारलागुड़ा क्षेत्र के गांव बेनपल्ली में नक्सलियों ने उप सरपंच की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कि 4-5 नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में उप सरपंच मुचाकी रामा के घर पहुंचे थे। उन्होंने मुचाकी रामा को घर से बाहर निकाला और गला घोंट कर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल यह मामला नक्सल प्रभावित गांव तारलागुड़ा के आश्रित गांव बेनपल्ली का है। इस गांव के मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच बने थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से इन्हें नक्सलियों की ओर से धमकियां भी मिल रही थी। वहीं सोमवार की देर शाम ग्रामीण वेशभूषा में करीब 4- 5 नक्सली उनके घर पहुंच गए। उप सरपंच को घर से निकाला। फिर कुछ दूरी पर लेकर गए। जहां रस्सी से गला घोंटकर मुचाकी रामा को उन नक्सलियों ने मार डाला। शव को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। हत्या के बाद नक्सली भाग निकले। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जवान मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह की जांच चल रही है। हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर कोई पर्चा फेंका है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS