City Media - Page 166 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 166

शांत और स्थिर चित्त रहकर जनहित के लिए संघर्ष करने की कला दिखी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज में

0
  • जुटी हजारों की भीड़, फिर भी नहीं हुई आक्रामक 
  • कांग्रेस में संघर्ष की नई संस्कृति विकसित कर दी है प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बैज ने 

अर्जुन झा

जगदलपुर शांत और स्थिर चित्त रहकर भी संघर्ष करने की कला आज के सियासतदानों को सीखनी चाहिए। दीपक बैज ने प्रदेश में कांग्रेस में जनता के हक के लिए संघर्ष की जो संस्कृति विकसित की है, उस पर अमल कांग्रेस अगर वह पूरे प्रदेश में जिला स्तर करे, तो उसे उसका खोया हुआ जनाधार आसानी से वापस मिल सकता है। दीपक बैज की “संघर्ष संस्कृति” का यह नया पैटर्न हमें कल यानि गुरुवार को जगदलपुर में देखने को मिला। हालांकि इस दौरान कुछ अति उत्साही युवाओं की उग्र भीड़ जरा बेकाबू हो गई और बेरिकेट्स तोड़कर ये युवा कलेक्ट्रेट की ओर दौड़ पड़े थे, मगर दीपक बैज ने उन्हें भी खामोशी के साथ हैंडल कर लिया।

दरअसल इंद्रावती नदी के समय से पहले सूख जाने तथा किसानों के सामने आए संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षदीपक बैज के नेतृत्व में 28 अप्रैल से बस्तर जिले के चित्रकोट से इंद्रावती बचाओ किसान आदिवासी संघर्ष यात्रा निकाली गई थी। दर्जन भर से अधिक गांवों से गुजरने के बाद तीसरेदिन यह यात्रा 30 अप्रैल को जगदलपुर पहुंची। यात्रा में हर दिन सैकड़ों नए लोग स्व स्फूर्त जुड़ते चले गए और जगदलपुर आते तक यात्रा हजारों की भीड़ में तब्दील हो चुकी थी। महिला, बच्चे, युवा, किसान, आदिवासी हर वर्ग के लोग इस ऐतिहासिक आंदोलन के सहचर बने। जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड से कारवां कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने लगी। कलेक्ट्रेट के पहले पुलिस ने बेरिकेटिंग कर रखी थी। यहां तक सब कुछ शांति से चलता रहा, मगर कुछ अति उत्साही युवक बेरिकेट्स को लांघ कर कलेक्ट्रेट की ओर दौड़ पड़े, वहीं कुछ महिलाएं महिला पुलिस कर्मियों से उलझ पड़ी। धक्का मुक्की भी हुई। दीपक बैज ने तुरंत मोर्चा सम्हालते हुए महिलाओं और युवकों को शांत करते हुए अपने मिशन को जारी रखा।

एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे कांग्रेसी

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया पूरी हुई। इस बीच कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि यह हमारे बस्तर और जीवनदायिनी इंद्रावती नदी को बचाने के संघर्ष की शुरुआत मात्र है, जरूरत पड़ी तो आगे हम पूरे शांतिप्रिय ढंग से और भी बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बेहद सफल आंदोलन से साबित होता है कि कैसे छोटे छोटे मुद्दे को भी लोकपयोगी बनाकर संघर्ष किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस शांतिप्रिय आंदोलन के जरिए सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आम लोगों की जो भीड़ जुटी उसने सरकार के माथे पर बल पैदा कर दिए हैं। साथ ही खेमों में बंटे कांग्रेस नेताओं के लिए भी एक बड़ा सबक यह आंदोलन दे गया है कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे, बटेंगे, तो कटेंगे। कांग्रेस के कर्णधारों को चाहिए कि अब वे मिल जुलकर पूरे राज्य में ब्लॉक और जिला स्तर पर संघर्ष का दीपक बैज वाला पैटर्न अपनाएं।

सनातन संस्कृति की छाया में महापौर संजय पाण्डे ने प्रस्तुत किया नगर निगम जगदलपुर का पहला बजट

0
  • मेयर संजय पांडे ने पहले किया “राम राम, जय श्रीराम” का घोष फिर दिया बजट भाषण 
  • बजट अभिभाषण में गूंजा आस्था का स्वर, चार बार माई दंतेश्वरी, दो-दो बार बूढ़ादेव, मावली माता और श्रीराम का जयघोष
  • मां दंतेश्वरी की गोद में बसा हमारी साझा संस्कृति, विरासत और एकता का प्रतीक है जगदलपुर: महापौर संजय पाण्डे
  • मुझे शक्ति और प्रेरणा देता है मां दंतेश्वरी और मावली माता का आशीर्वाद: संजय पाण्डे 
  • जनता के सपनों का पंख यह बजट: संजय पाण्डे 

अर्जुन झा-

जगदलपुर माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने एकबार फिर शहरवासियों का दिल जीत लिया। सनातन संस्कृति के झंडाबरदार के रूप में सुविख्यात मेयर संजय पाण्डेय ने आज नगर निगम का अपना पहला बजट पेश करते हुए सनातन संस्कृति की ऎसी झलक दिखाई कि हर कोई गदगद हो उठा।बजट बैठक सनातन धर्म और संस्कृति की धूम संजय पांडे ने मचा दी।

जगदलपुर नगर निगम की सामान्य सभा बैठक में महापौर संजय पांडे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 239 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। यह पहला अवसर था जब वे बतौर नवनिर्वाचित महापौर इस गरिमामयी मंच से बजट लेकर जनता के समक्ष उपस्थित हुए। सभा की शुरुआत में उन्होंने “राम राम, जय  राम” के उद्घोष से सभी को संबोधित किया।महापौर संजय पांडे ने अपने उद्बोधन में नगर निगम के अध्यक्ष, मेयर-इन-कौंसिल के सदस्यों, पार्षदों, मीडिया कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारियों तथा जगदलपुर की जनता को हृदय से नमन किया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि यह मां दंतेश्वरी की गोद में बसी हमारी साझा संस्कृति, विरासत और एकता का प्रतीक है। बजट पेश करते हुए महापौर ने इसे अपने लिए केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि एक स्वप्न का साकार होना बताया। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी और मावली माता का आशीर्वाद मुझे इस पवित्र दायित्व को निभाने की शक्ति और प्रेरणा देता है। महापौर ने जगदलपुर को एक समृद्ध, स्वच्छ और समावेशी शहर के रूप में विकसित करने का संकल्प भी दोहराया। मेयर संजय पांडे ने बजट को जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि मैं बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी, बूढ़ादेव, मावली माता के चरणों में प्रणाम करते हुए, जनता जनार्दन को नमन कर यह संकल्प लेता हूं कि यह बजट जगदलपुर को प्रगति, समृद्धि और सम्मान के नए शिखर तक ले जाएगा।महापौर ने कहा कि यह बजट सिर्फ एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि पूरे शहर की जनता की आशाओं, सुझावों और सपनों का आईना है। इस वर्ष एक अभिनव पहल करते हुए, सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से सुझाव लिए गए। हमें 4700 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए जिनमें स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, सड़क सुधार, तालाबों के जीर्णोद्धार, हरियाली बढ़ाने और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने जैसी प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि हमने इन सभी सुझावों का गंभीरता से अध्ययन किया और इस बजट में यथासंभव उन्हें समाहित करने का प्रयास किया है। यह बजट जगदलपुर के महान जनता के विचारों, आशाओं, और उनके सपनों का प्रतिबिंब है।

प्राथमिकता में जलप्रदाय

महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि नगर निगम द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए रु. 2 अरब 39 करोड़ 22 लाख 99 हजार की आय अनुमानित की गई है, जबकि रु. 2 अरब 39 करोड़ 39 लाख 83 हजार का व्यय प्रस्तावित है। इस प्रकार 16 लाख 84 हजार का घाटा दर्शाते हुए बजट प्रस्तुत किया गया है। इस बजट का मुख्य फोकस शहर की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर है।विशेषकर जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर। जल ही जीवन है इस संकल्प को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर, मोहल्ला और बस्ती में स्वच्छ व निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रु. 3000 लाख का विशेष प्रावधान किया गया है। बजट में अमृत मिशन के तहत घर-घर जल प्रदाय, पुरानी पाइप लाइनों के नवीनीकरण तथा जल संरक्षण से जुड़े उपायों को प्राथमिकता दी गई है। महापौर संजय पांडे ने स्पष्ट किया कि उनका संकल्प है- शहर का कोई भी परिवार पेयजल की कमी से न जूझे।

बजट की प्राथमिकताएं

महापौर संजय पाण्डेय ने स्वच्छता, विद्युत, अधोसंरचना, बस स्टैंड कायाकल्प, बैराज योजना और तालाबों के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी है। बजट में केवल मूलभूत आवश्यकताओं तक सीमित न रहते हुए, शहर को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और सुगठित बनाने की दिशा में ठोस योजनाएं बनाई हैं। स्वच्छता के लिए 1000 लाख का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत कचरा प्रबंधन, सफाई अभियान, अपशिष्ट निपटान और जनजागरूकता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। विद्युत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रु. 500 लाख आवंटित किए गए हैं। स्ट्रीट लाइटिंग के विस्तार से जगदलपुर की गलियों को रोशन और सुरक्षित बनाया जाएगा।अधोसंरचनात्मक विकास के अंतर्गत शहर के हर गली- मोहल्ले में सीसी रोड, नाली, पुलिया, ड्रेनेज सिस्टम, डिवाइडर और सड़क डामरीकरण जैसे कार्यों के लिए रु. 5000 लाख की बड़ी राशि प्रस्तावित की गई है। कुशाभाऊ ठाकरे अंर्तराज्यीय बस स्टैंड के आधुनिकीकरण हेतु रु. 500 लाख का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत प्रतीक्षालय, स्वच्छता केंद्र, यात्री सुविधा, पार्किंग और सूचना केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।

बनेगा जगदलपुर बैराज

जगदलपुर बैराज योजना को बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित यह बैराज शहर को पेयजल और निस्तारी जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। साथ ही इससे सिंचाई और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ और ओड़िसा राज्यों के बीच जल बंटवारे की समस्या को ध्यान में रखते हुए बैराज के लिए 8000 लाख का प्रावधान किया गया है। इसके लिए जल संसाधन विभाग के सहयोग से कार्य किया जाएगा। महापौर ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए राज्य के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप का आभार प्रकट किया।

लौटाएंगे शहर का वैभव: संजय

महापौर संजय पांडे ने कहा कि वे शहर के पुराने वैभव को लौटाने कटिबद्ध हैं। शहर की ऐतिहासिक पहचान को संजोए रखने हेतु दलपत सागर, गंगामुंडा और पंडरी तरई तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण हेतु 2000 लाख का प्रावधान किया गया है। जलकुंभी सफाई, गाद निकासी, जल संरक्षण, वॉक वे, बोटिंग, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की समुचित व्यवस्था को शामिल किया गया है। तालाबों की सफाई के लिए स्वदेशी तकनीकों के साथ-साथ पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध रामवीर तंवर का मार्गदर्शन लिया जा रहा है, जिससे इन जलस्रोतों का पुनर्जीवन और संरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।

शहरी जीवन गुणवत्ता सुधार

शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में नगर निगम ने इस बजट में नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने वाले अनेक पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।पार्कों और मैदानों का सौंदर्यीकरण शहर की सांसें हैं। सिटी ग्राउंड, हाता ग्राउंड, लालबाग मैदान, शहीद पार्क समेत अन्य पार्कों के जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 500 लाख का प्रावधान किया गया है। लोकमान्य तिलक वार्ड में एक सर्वसुविधायुक्त पार्क की योजना तैयार की गई है, जिसमें बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाजारों के सुव्यवस्थापन के तहत संजय बाजार और अन्य प्रमुख बाजारों की पार्किंग, साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय, कचरा प्रबंधन, पेयजल, सुरक्षा और सूचना केंद्र जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु 500 लाख का प्रावधान किया गया है।मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तानों की दशा सुधारने और उन्हें शांति तथा गरिमा से युक्त स्थान बनाने के लिए 300 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें बाउंड्री वॉल, पक्के रास्ते, प्रकाश, शौचालय, जल व्यवस्था, वृक्षारोपण और बैठने की सुविधा शामिल है।

मल्टीलेवल पार्किंग

मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 500 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा और पार्किंग की समस्या का समाधान संभव होगा।महापौर श्री पाण्डे ने कहा कि एमआर रोड निर्माण को लेकर भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के प्रस्ताव अनुसार वीर सावरकर भवन से खपरा भट्टी तक तथा अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण के लिए 5000 लाख का बड़ा प्रावधान रखा गया है।

सबका साथ, सबका विकास

महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि नगर की जनता जनार्दन के बहुमूल्य सुझावों को इस बजट में यथासंभव शामिल किया गया है, जो कि शहर के समग्र और सतत विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। यद्यपि समय की कमी के कारण प्रत्येक सुझाव का विस्तार से उल्लेख करना संभव नहीं, फिर भी मैं इस अभिभाषण के माध्यम से बजट के प्रमुख बिंदुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा।उन्होंने कहा कि इस बजट में अधोसंरचना विकास, बस स्टैंड आधुनिकीकरण, सरोवर धरोहर योजना, पर्यावरण सुधार, बाजार, मुक्तिधाम और पार्क विकास, ट्रांसपोर्ट नगर और गोकुल नगर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए समुचित राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही बरसाती जल निकासी, मुख्यमंत्री घोषणाओं, विकलांगजन सुविधा, स्वास्थ्य एवं आवास योजनाएं, ई-गवर्नेंस, सड़क-नाली मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, डंपिंग यार्ड सौंदर्यीकरण, महिला एवं युवाओं के लिए रोजगार मूलक योजनाएं, प्रेस क्लब, और ट्रैफिक सिग्नल शेड जैसे विविध जनोपयोगी कार्यों हेतु वित्तीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

कृतज्ञता, संकल्प और समर्पण

मेयर संजय पाण्डेय ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जन भागीदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्वपूर्ण शासन की दिशा में हमारा सामूहिक संकल्प है। इसमें समावेशी दृष्टिकोण के साथ प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि हम एक आधुनिक, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर जगदलपुर का निर्माण कर सकें।महापौर संजय पाण्डे ने नगर के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों के प्रति सहृदय कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, वन, जलवायु एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग और स्वीकृति से नगर को विकास के लिए अनुदान प्राप्त होता है। संजय पांडे ने विशेष रूप से मैं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव का आभार प्रकट किया, जिनके प्रयासों से नगर निगम को उनकी विधायक निधि से अब तक की सर्वाधिक राशि प्राप्त हुई है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नगर विकास को नई दिशा मिली है। श्री पाण्डे ने कहा कि मैं मेयर इन कौन्सिल के सभी सदस्यों, पार्षदों, जिला एवं पुलिस प्रशासन, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया, नगर निगम के कर्मठ अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। उन्होंने बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब, जेसीआई, आर्ट ऑफ लिविंग, दलपत सागर बचाओ समिति, पर्यावरण समिति, सामाजिक संगठनों और शहर के सभी समाजों बंगीय, आंध्र, मिथिला, आदिवासी, ब्राह्मण, जैन, सिंधी, सिक्ख, पिछड़ा वर्ग, सर्वधर्म समाज आदि का आभार प्रकट किया, जिनका सतत सहयोग एवं सुझाव नगर विकास की दिशा में प्रेरणा बनकर हमारे साथ रहा।

महापौर ने कहा मैं उन जागरूक नागरिकों को भी धन्यवाद देता हूँ, जिनके सुझावों, मार्गदर्शन और सामाजिक सहभागिता से विकास की राह प्रशस्त हुई। आप सभी के साथ से हम एक समृद्ध, स्वच्छ, और आत्मनिर्भर जगदलपुर का निर्माण करेंगे।

महापौर संजय पाण्डे ने अपने अभिभाषण के समापन पर अपनी भावनाओं को दो पंक्तियों में समर्पित किया। उन्होंने कहा-

हमारे शहर की उन्नति, सपनों का आसमान हो,

हर गली, हर चौराहा, विकास का परचम हो। जन-जन के सुझावों से, बुनें नया इतिहास, संकल्प अटल है, बढ़ाएंगे शहर का गौरव प्रकाश।” श्री पाण्डे ने जय मां दंतेश्वरी, जय बूढ़ादेव, जय मावली माता, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अभिभाषण समाप्त किया।

एक राष्ट्र- एक चुनाव पर प्रस्ताव पारित

नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा की बैठक में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के ऐतिहासिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर के पत्र के आधार पर यह विषय अध्यक्ष द्वारा सभा में प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव पारित कर इसे कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल छत्तीसगढ़, राज्य शासन एवं भारत सरकार को भेजने की अनुशंसा की गई। इसे लोकतंत्र की मजबूती और संसाधनों की बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।सभा में अतिरिक्त विषयों पर भी निर्णय लिए गए, जिनमें विज्ञापन बोर्ड (ग्राउंड होर्डिंग्स) को पांच वर्षों के लिए ठेके पर दिए जाने हेतु तीन जोनों में विभाजन कर निविदा प्रक्रिया को स्वीकृति दी गई। साथ ही संजय मार्केट की थोक सब्जी मंडी की दो दुकानों को क्रमशः 5.61 लाख व 5.51 लाख की उच्चतम दर पर शिक्षित बेरोजगार व महिला वर्ग को स्वीकृति दी गई। गंगामुंडा, दिवान तालाब एवं अन्य जलाशयों को मछली पालन हेतु दस वर्षों के लिए मछवारा समूह, फर्म को ठेके पर देने के लिए निविदा प्रक्रिया को भी हरी झंडी दी गई।

बैठक के मुख्य एजेंडे

नगर निगम की सामान्य सभा में विकास, पर्यावरण, जलप्रदाय और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लिए गए निर्णय।

नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा की बैठक में नगर विकास, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और राजस्व सुदृढ़ीकरण से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार और निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित बजट एवं वर्ष 2025-26 के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही बलीराम कश्यप वार्ड में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए 271.86 लाख की प्रावधिक स्वीकृति के अनुरूप प्रस्ताव भेजे जाने पर भी निर्णय लिया गया। नगरोत्थान योजना के अंतर्गत दलपत सागर का सौंदर्यीकरण, प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण व अन्य निर्माण कार्यों के लिए 3500 लाख की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भी शामिल किया गया। नगरोत्थान योजना के एजेंडा में दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 1001.34 लाख रूपये की राशि, मुक्तिधाम से समुन्द चौक से पावर हाऊस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिये 1017.79 लाख रूपये की राशि एवं अन्य अतिरिक्त निर्माण कार्य क़े लिये 1480.87 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

वृक्षारोपण, वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी

वातावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए भवन निर्माण क्षेत्रफल के अनुसार वृक्षारोपण अनिवार्य किया गया। मल्टीस्टोरी भवनों में प्रत्येक फ्लैट हेतु एक वृक्ष लगाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, भवन अनुमति के साथ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की शर्त अनिवार्य की गई, जिसका उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपए से डेढ़ लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। जलप्रदाय प्रणाली के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए टुल्लू पंप जप्त करने के एक हजार का जुर्माना तय किया गया। संजय मार्केट के प्रथम तल के हॉल को शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना हेतु न्यूनतम 4000 रुपए के किराए पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया। एलईडी और टेरिस विज्ञापन हेतु वार्षिक दर में 10 प्रतिशत वृद्धि तथा नगर निगम कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु परियोजना प्रबंधन इकाई की स्थापना का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ।जल प्रदाय दरों में संशोधन करते हुए निर्माण कार्य, विवाह, धार्मिक कार्यक्रमों व बीपीएल विवाह के लिए टैंकरों की नई दरें तय की गईं। अंत में, शहीद पार्क में संचालित मिनी ट्रेन का किराया 3-15 वर्ष के बच्चों के लिए 5 रुपए और 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 10 रुपए निर्धारित किया गया। यह बैठक विकास और जनहित से जुड़ी बहुआयामी योजनाओं की दिशा में एक ठोस पहल के रूप में संपन्न हुई। बता दें कि सभा में बजट से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आगामी वर्ष की विकास योजनाओं की रूपरेखा भी रखी गई।

नगर निगम जगदलपुर के इस बजट सत्र को शहर के भविष्य के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल माना जा रहा है।

ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

दल्लीराजहरा  लौह अयस्क नगरी के श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में बुधवार 30 अप्रैल 2025, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) को ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव विप्र बंधुओं ने सपरिवार हर्षोल्लास के साथ मनाया । आचार्य पं.अशोक पाण्डेय ने वैदिक विधि विधान से इष्टदेव की पूजा-अर्चना के पश्चात श्री हनुमानजी व भगवान परशुरामजी का सामूहिक आरती संपन्न कराया, इसके पूर्व विप्र समाज की विदुषी मातृशक्तियों के द्वारा  सुंदरकांड का पाठ  हनुमान चालीसा व संकट मोचन  हनुमानजी का सस्वर पाठ किया,ततपश्चात उपस्थितजनों में भोग प्रसाद वितरण व भोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।

 

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष आर.बी.शर्मा, प्रवक्ता कमल शर्मा, गोरेलाल मिश्रा, के.के.शर्मा, बी.के.मिश्रा, विजय दीक्षित, संतोष पाण्डेय, अजय मिश्रा, रमेश शुक्ला, बृजभूषण पाण्डेय,अनिलकांत शर्मा, मनोज दुबे (पिंटू), अश्वनी दुबे,तेजेंद्र प्रसाद, अशोक पाण्डेय, सुजीत झा,ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ.देवदत्त शर्मा, डॉ.चक्रवर्ती,शैलेंद्र व्यास,प्रमोद तिवारी, राकेश द्विवेदी, जोगेंद्र ठाकुर, राजेंद्र उपाध्याय, प्रवीण शर्मा,प्रशांत त्रिवेदी, विनोद पाठक, गिरिजेश तिवारी, भक्कूलाल तिवारी, अमित दुबे, स्वप्निल तिवारी, अरविंद चौधरी, कैलाश शर्मा, सत्या झा, राकेश पाठक, महेश तिवारी,मनीष पाठक, राजेश मिश्रा,संजू तिवारी,आदित्य पाण्डेय (बिट्टू), कृतज्ञ पाण्डेय ,सजल रॉय,मनीष झा, प्रेम शुक्ला,तिलक दुबे सहित ब्राह्मण समाज की महिला,पुरुष,बच्चे, युवा व आमंत्रितजनों ने आयोजन को सफल बनाया जिसके लिए ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप 02 – 03 मई 2025 को दल्लीराजहरा में

0
  • बालोद के 35 खिलाड़ियों का दल घोषित।।चयनित खिलाड़ी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 09 – 14 जून 2025 रोहतक (हरियाणा) में भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक MD यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू ओपन एयर थिएटर, दल्लीराजहरा जिला बालोद में 02 – 03 मई 2025 को 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यू थाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 02 मई 2025 को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार होगा।

03 मई 2025 शनिवार के शाम 06 बजे पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव है जो छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई संघ के संरक्षक भी है।

पुरुस्कार वितरण समारोह के विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा के अलावा बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, केंद्रीय खेल मंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा, दल्लीराजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार, भाजपा युवा नेता adv अंजिनेश शुक्ला आदि उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता बालक, बालिकाओं के 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में होगी।

चयन प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 175 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे हैं जिसमे आयु & वजन वर्ग अनुसार लगभग 70 सदस्यीय दल चुना जाएगा जो आगामी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप रोहतक में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

राज्य प्रतियोगिता में बालोद के 35 खिलाड़ियों के दल की घोषणा जिला संघ के अध्यक्ष अनिल खोब्रागडे द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं निर्णायक हरबंस कौर , प्रणव शंकर साहू,मिलान सिंह मरई के सहयोग से की गई ।

धरमपुरा के राकसमुंडा तालाब पर हुए कब्जे की जांच के लिए बनी टीम

0
  • गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे नजुल जमीन जांच करेंगे अधिकारी कर्मचारी 

जगदलपुर नगर के कंगोली स्थित राकसमुंडा एवं उसके आसपास की शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की जांच हेतु तहसीलदार ने चार सदस्यों की टीम बनाई है।

जांच टीम में शत्रुघ्न बघेल राजस्व निरीक्षक, टीपी पांडेय पटवारी, बुधराम पोर्ते पटवारी एवं राजेश्वरी यादव पटवारी शामिल हैं। यह टीम सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन तहसील कार्यालय मे प्रस्तुत करेगी। यह टीम सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी। नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि अतिक्रमण जांच दल तहसीलदार ने नियुक्त किया है। जांच टीम का उद्देश्य सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की पहचान करना, अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजना और उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहना है। यदि अतिक्रमण करने वाले लोग स्वेच्छा से कब्जे नहीं हटाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री राणा ने कहा है कि जगदलपुर में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बन गई है। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की कई शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। राकसमुंडा तालाब की जमीन पर किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने की शिकायत वार्डवासियों द्वारा लगातार की जा रही थी। तहसीलदार श्री मरकाम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह वार्ड में राकसमुंडा तालाब एवं उसके आसपास शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई थी, मैंने जांच हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है और 7 दिन के अंदर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।पुराने रिकॉर्ड की भी जांच होगी।

उप नेता प्रतिपक्ष की करनी से उजागर हो गया कांग्रेस का भ्रष्ट चरित्र उजागर: प्रकाश झा

0
  •  फर्जी हस्ताक्षर मामले में दोषी राजेश चौधरी को नेता प्रतिपक्ष बनाना कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता: झा 
  • नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष पद ही नहीं 

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्षद कोमल सेना को उप नेता प्रतिपक्ष जैसे फर्जी और अवैधानिक पद पर नियुक्त करना लोकतंत्र की मूल भावना और नगर निगम के नियमों का घोर उल्लंघन है।

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। श्री झा ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान पिछले कार्यकाल में पार्षद रही कोमल सेना ने 100 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही महिलाओं के साथ ठगी कर वसूली की। इसके प्रमाण उस दौरान सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एवं ऑडियो हैं। कांग्रेस के सरकार में जहां सांसद, विधायक एवं महापौर कांग्रेस के ही थे और सरकार भी कांग्रेस की ही थी और कांग्रेसी सरकार ने ही कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस दौरान भाजपा के विरोध स्वरूप थाना घेराव एवं अन्य प्रदर्शन पर बलपूर्वक तानाशाही का परिचय देते हुए भाजपा के 700 से अधिक वरिष्ठ भाजपाई एवं कार्यकर्ताओं को तत्कालीन कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जेल भेज दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि नगर निगम अधिनियम में उप नेता प्रतिपक्ष नामक किसी भी पद का कोई उल्लेख नहीं है। यह कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और सत्ता के लालच का प्रतीक है, जिसमें जनता को भ्रमित करने और दिखावे की राजनीति करने की कोशिश की जा रही है।प्रकाश झा ने कहा कि कांग्रेस आज भी अपना चाल चरित्र नहीं भूली एवं नगर निगम के तीसरे कार्यकाल में निगम की जांच समिति द्वारा सरकारी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर मामले में दोषी ठहराने के बाद धोखाधड़ी के आरोप में सदन में माफी मांगने वाले राजेश चौधरी को अपना नेताप्रतिपक्ष बनाना कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता का पर्याय है। प्रकाश झा ने कहा है किbभाजपा इस अवैधानिक नियुक्ति का कड़ा विरोध करती है और नगर निगम प्रशासन तथा कांग्रेस पार्टी से मांग करती है कि इस प्रकार की भ्रष्ट नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाए और इस निर्णय को निरस्त करे। प्रकाश झा ने कहा कि भाजपा जनता को आश्वस्त करती है कि वह नगर निगम में पारदर्शिता, नियमबद्ध कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।

जहां पहुंचने से कतराती थीं सूरज की किरणें भी, वहां अब बजने लगा है रिंगटोन

0
  • नक्सलगढ़ में बहने लगी है बदलाव की शानदार बयार

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुदूर और बीहड़ इलाकों के नक्सल प्रभावित जिन गांवों में सूरज की किरणें भी नहीं पहुंच पातीं, वहां मोबाईल फोन की किरणें आसानी से पहुंच रही हैं। इन गांवों के ग्रामीण और युवा अब मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्टीविटी के जरिए छत्तीसगढ़ और देश की गतिविधियों, योजनाओं एवं जानकारियों से बावास्ता होने लगे हैं। यह संभव हुआ है राज्य सरकार के नेक इरादे, नियदनेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की कर्मशीलता के दम पर

बस्तर संभाग में अब सचमुच बदलाव की शानदार बयार बहने लगी है।. जिन गांवोंमें नक्सली खौफ के कारण परिंदे भी पर नहीं मार सकते थे, उन गांवों में अब राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी बेखौफ होकर मोटर साइकिल की सवारी करते हुए पहुंच जाते हैं। जाहिर सी बात है जब विजय शर्मा जैसी हस्ती घोर नक्सल प्रभावित गांवों तक चले जाते हैं, तब मशीनरी भला क्यों न पहुंचेगी? नियद नेल्ला नार योजना तो जैसे इन गांवों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ग्रामीणों के घरों तक दस्तक देने लगी हैं। सुरक्षा बलों की निगहबानी में अब मोबाईल फोन और इंटरनेट कनेक्टीविटी की सुविधा भी गांव गांव में पहुंचने लगी है।संभाग के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडापल्ली भी अब ऐसे ही खुशनसीब गांवों की फेहरिश्त में शुमार हो गया है।कोंडापल्ली में जिओ का मोबाइल टॉवर लगाया गया है और टॉवर ने संचार सेवा देना भी शुरू कर दिया है। इस टॉवर से बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम कोमटपल्ली, भट्टीगुड़ा, कोंडापल्ली, रेखापल्ली एवं तुमिलगुड़ा के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलने लगा है। छग शासन की नियद नेल्ला नार” योजना एवं केंद्र सरकार की यूएसओएफ योजना के तहत 29 अप्रैल को कोंडापल्ली में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई। मोबाइल टावर की स्थापना से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है, साथ ही मजबूत नेटवर्क एवं इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे लाभ मिलेगा। क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन की सुविधा के साथ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। स्थानीय निवासियों को अब अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी। वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट की जरूरत और सुविधा को देखते हुए, क्षेत्र में संचार के सुदृढ़ीकरण के लिए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं । यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिलेगी और वे देश-विदेश के साथ जुड़ सकेंगे। इसके अलावा, यह कदम क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर के पास दतेल हाथी देखा गया

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा पहुंच गया दतेल हाथियों का जोड़ा। आज सुबह 4:30 के आसपास वार्ड नंबर 13 घोड़ा मंदिर के समीप दो दतेल हाथी को देखा गया बताया जा रहा है यह हाथी कुंजाम टोला के तरफ से आया और अभी चिखली क्षेत्र तरफ है बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई अंधेरा होने के कारण सामने से आ रहें लोगों को हाथी नहीं दिखाई दिया। सामने अचानक दिखने से लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्र में जंगली हाथियों के देखे जाने की पुष्टि हो रही है आज सुबह की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से नागरिकों को मन में दहशत का वातावरण है।

इंद्रावती नदी सुखी तो बस्तरवासी होंगे पलायन को मजबूर, मांग पूरी होने तक जारी रहेगी कांग्रेस की लड़ाई–सुशील मौर्य

0
  • जब तक इंद्रावती नदी में जलप्रवाह शुरू नहीं होती तब तक कांग्रेस की ये संघर्ष जारी रहेगी….
  • ऐतिहासिक पदयात्रा व विशाल जनसैलाब के साथ किया गया कलेक्ट्रेट घेराव..

जगदलपुर. आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के द्वारा संबोधित किया गया….

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष  मौर्य ने कहा बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी को बचाने बस्तर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज जी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजन, आमजन व किसानों ने 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर तपती धूप में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया…वही दूसरी ओर बस्तर से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इंद्रावती बचाने को लेकर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की और न ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार पर कोई दबाव बनाया गया जिससे अब आमजन को यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ही बस्तर हित में लड़ने वाले नेता हैं किंतु दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिर्फ विघ्न डालने का कार्य करते रहे.. बावजूद यह पदयात्रा ऐतिहासिक रही l

मौर्य ने आगे बताया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में जल समस्या इंद्रावती नदी में जलधारा जलप्रवाह से निदान करने का सार्थक प्रयास किया कांग्रेस की सरकार में देउरगांव की DPR तैयार करवाने का कार्य किया.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बस्तर के कोटे से, जल संसाधन व वनमंत्री केदार कश्यप और संसद महेश कश्यप सिर्फ और सिर्फ कागजों में धारा दिखाने का झूठा सब्जबाग दिखाने का कार्य कर रहे हैं.. उड़ीसा से पानी छोड़ने का झूठा और मानगढ़त व कागजी कार्यवाही का इवेंट करते नजर आते हैं.शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इंद्रावती आगे कहा अगर इंद्रावती नदी सुखी तो बस्तरवासी होंगे पलायन को मजबूर, जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी,जब तक इंद्रावती नदी में जलप्रवाह शुरू नहीं होती तब तक कांग्रेस की ये संघर्ष भी जारी रहेगी….!

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जल संसाधन वनमंत्री केदार कश्यप, व सांसद महेश कश्यप से सवाल पूछती है कि डेढ़ साल की सरकार में अपने इंद्रावती नदी के लिए क्या किया!! सिर्फ और सिर्फ इंद्रावती विकास प्राधिकरण को ठंडे बस्ते में डालने का कार्य किया है..इंद्रावती विकास प्राधिकरण में अभी तक ताला क्यों लगा हुआ है सरकारी नियुक्तियां क्यों सरकार करवा नहीं पा रही है… मटनार बैराज पर आगे का कार्य क्यों नहीं बढ़ रहा है, जोरानाला से छत्तीसगढ़ को 50प्रतिशत पानी मिले इसके लिए भाजपा सरकार उड़ीसा सरकार पर दबाव क्यों नहीं बना रही है…कुल मिलाकर सरकार सत्ता की लोलुपता में पूरी तरह से निष्ठुर हो चुकी है..कांग्रेस पार्टी इंद्रावती को बचाने हर संभव कार्य करेगी…

ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा महानदी जलविवाद को लेकर भाजपा सरकार उड़ीसा सरकार के साथ बैठक करती है दूसरी ओर इंद्रावती नदी सुख गई है इसके लिए दबाव क्यों नहीं बना रही है..!! किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं कांग्रेस की सरकार इंद्रावती को मां का दर्जा देती है इसके महत्व को समझती है बस्तर वासियों के हित को देखते हुए इंद्रावती विकास प्राधिकरण का गठन करती है मटनार और बैराज का प्रोजेक्ट लाने का कार्य करती है दूसरी ओर 15 साल की रमन सरकार और 2003 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने जलसंधि समझौते को लेकर ग्रीष्म ऋतु में 50–50 प्रतिशत इंद्रावती नदी में पानी छोड़े उस पर दबाव क्यों नहीं बनाती है..15 साल की रमन सरकार में भी गठन क्यों नहीं किया गया था..!

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी पूरी तरह से सूख चुकी है, पिछले कई दिनों से इंद्रावती से सटे किसान इंद्रावती नदी में पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं,परंतु डबल इंजन की सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है,जल संसाधन मंत्री बस्तर से ही आते हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बस्तर से हैं जो कि स्वयं जगदलपुर के विधायक हैं वही उड़ीसा में भी भाजपा की सरकार है मटनार बैराज और देउरगांव बैराज को प्रशासनिक स्वीकृति ये सरकार नहीं दे रही है और ना ही ओडिशा सरकार पर खातिगुड़ा डैम से पानी छोड़ने दबाव बनाया जा रहा है कुल मिलाकर भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं है.. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा …

इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन,सुषमा सूता, विक्रम सिंह डांगी, ललिता राव, शुभम् यदु,एस नीला,मौजूद रहे।

गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में किया गया नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण स्थल का भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण

0
  • मुख्य न्यायाधीश जस्टिस  रमेश सिन्हा एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • निर्धारित समयावधि में नवीन भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने तथा निर्माण कार्य में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

बालोद, 01 मई 2025  जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में आज नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण स्थल का भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश तथा बालोद जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश जस्टिस श्री नरेन्द्र कुमार व्यास कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर कार्यक्रम के साक्षी बने। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन के सौगात को गुण्डरदेही विकासखण्ड एवं अंचलवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए उन्होंने अंचल वासियांे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वयं के भवन में नवीन व्यवहार न्यायालय का संचालन होने से न्यायालयीन कार्यों को सुगमता से संपादित करने में सहुलियत मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को इस नवीन व्यवहार न्यायालय भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सिन्हा ने कहा कि हम सभी के समवेत प्रयासों से गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में उत्कृष्ट नवीन व्यवहार न्यायालय भवन तैयार होकर एक आदर्श न्यायालय परिसर के रूप में अपना पहचान स्थापित करे।

इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्याम लाल नवरत्न ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन की सौगात मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस  रमेश सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनों से मिले सहयोग की सराहना करते हुए उन सभी के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश सिन्हा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकुशलता एवं कार्य के प्रति समर्पण हम सभी में नए ऊर्जा के संचार के साथ-साथ हमें कड़ी मेहनत करने के लिए पे्ररणा भी देती है। इस अवसर पर उन्होंने अपने व्यस्तम समय में से समय निकालकर आज के इस कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश सिन्हा, पोर्टफोलियो न्यायाधीश जस्टिस  नरेन्द्र कुमार व्यास सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायाधीशों और जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, अधिवक्ताओं, गणमान्य जनों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस  रमेश सिन्हा के अनुमति से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्याम लाल नवरत्न द्वारा नवीन व्यवहार न्यायालय भवन गुण्डरदेही के शिलालेख का अनावरण भी किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्याम लाल नवरत्न ने सपत्नीक विधि-विधान के साथ इस नवीन भवन के भूमिपूजन के कार्य को संपन्न कराया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न एवं अन्य न्यायाधीशों के द्वारा निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय भवन गुण्डरदेही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय बालोद के न्यायाधीश  योगेश पारीक, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश  किरण कुमार जांगड़े, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पाक्सो)  कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी.  ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  संजय कुमार सोनी, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी गुंडरदेही कु. चेतना ठाकुर, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद भारती कुलदीप, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी बालोद  सागर चंद्राकर, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी बालोद श्रीमती हीरा सिन्हा सहित नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष  प्रमोद जैन, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर के अलावा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  अजय कुमार साहू, तहसील अधिवक्ता संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष  विनय बंजारे के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS