City Media - Page 1775 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1775

नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है।

0

दल्ली राजहरा – अभी कोरोना के संकटकाल में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है। यह गर्व की बात है कि पालिका कर्मचारी इस कार्य में लग्न के साथ काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी समय पर अपने-अपने काम का ईमानदारी व मेहनत के साथ निर्वाह कर नगर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभा रहे है । 

नगर को स्वच्छ बनाने व काम को लग्न के साथ करने वाले सफाई मित्रो को साड़ी मास्क हेंड ग्लोब्स जूता का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के द्वारा किया गया |

गौधन न्याय योजना के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को मंच पर ढूंढनी पड़ी बैठने के लिए कुर्सी

0

बालोद – कल हरेली पर्व पर प्रदेश सरकार द्वारा हर नगर शहर गाँव गाँव में गौधन न्याय योजना का शुभारम्भ किया गया लेकिन जिले में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी जनप्रतिनिधियों के ही प्रोटोकॉल का ख्याल नही रख पाए राज्यमंत्री दर्जे के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी को बैठने के लिए कुर्सी ढूंढना पड़ा दो कार्यक्रम में जाने की योजना थी पहला कार्यक्रम अर्जुनी ग्राम पंचायत के चिरचारी गांव में था यहाँ पर जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम प्रारंभ होने के पश्चात् पहुंची लेकिन मंच पर इनके लिए पहले से किसी तरह का कोई बैठक व्यवस्था नही थी जिसके बाद बालोद नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपनी कुर्सी सौंपी लेकिन लेकिन इसके बाद गुरुर ब्लाक के ही मिर्रीटोला पंचायत में दूसरा कार्यक्रम था जहां पर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के काफिले के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा भी पहुंचे लेकिन यहां पर भी प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बैठक के लिए प्रथम पंक्ति में बैठने की कोई व्यवस्था नही की थी जिसके चलते अध्यक्ष को पीछे कुर्सी पर बैठना पड़ा | इस बात से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की |

Breaking सांसद प्रतिनिधि समेत बड़े कारोबारी जुआ खेलते गिरफ्तार, सांसद ने पद से हटाया

0

कोरबा – कोरबा पुलिस ने कठरापारा के जंगल में दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख रुपए नगद बरामद किया गया है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जुआरी अंधेरे में मोमबत्ती जला कर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया और भागने लगे। सबसे खास बात है कि पकड़े गए आरोपियों में एक सांसद प्रतिनिधि हैं तो दूसरा कबाड़ का बड़ा कारोबारी है। हालांकि पकड़े जाने के बाद सांसद प्रतिनिधि को पद से हटा दिया गया है।

सांसद प्रतिनिधि का नाम हृदय शंकर है। हृदय शंकर यादव पिता शतीराम यादव को सांसद ने जनपद पंचायत कोरबा में आयोजित होने वाले बैठक में शामिल होने एक जुलाई को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। लेकिन जुआ खेलते पकड़े जाने पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रतिनिधि पद से हटाने की सूचना कलेक्टर को दी है।

korba dm 264

दल्लीराजहरा के वीर नारायण सिंह वार्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

दल्लीराजहरा – वार्ड 10 वीर नारायण सिंह वार्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया |
इस अवसर पर पार्षद जनक निषाद, संतोष पाण्डेय, प्रदीप कुमार, अनिल कोम्बे, मनेंद्र जायसवाल सहित वार्डवासी उपस्थित थे |

Breaking News बालोद जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

0

बालोद जिले में फिर से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसकी पुष्टि कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की है | आज मिले कोरोना संक्रमितों में से डोंडी लोहारा ब्लाक से ग्राम केरीजुंगेरा और  चिल्हाटीकला से 1-1 मरीज मिले है तथा 1 मरीज बालोद ब्लाक के पाकुरभाट से मिले है तीनो मरीज क्वारंटाइन में थे |

दल्लीराजहरा डीएवी स्कूल के गेट के सामने सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

दल्लीराजहरा – वार्ड 8 राम मंदिर वार्ड में डी ए वी स्कूल के गेट के सामने सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी वार्ड पार्षद स्वप्निल तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया |
ज्ञात हो उक्त स्थल में पालक अपने बच्चों का छुट्टी का इंतजार करते है बरसात में कीचड़ हो जाता है जिससे असुविधा होती थी उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी से पार्षद स्वप्निल तिवारी व पालको ने की थी
इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी संतोष पाण्डेय प्रदीप कुमार अनिल कोम्बे अहिरवार जी सहित वार्डवासी उपस्थित थे

Big Breaking News – बालोद जिले में लॉक डाउन की घोषणा, जाने कब से कब तक रहेगा

0

बालोद – जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में कोरोना संक्रमण कि स्थिति को देखते हुए लॉक डाउन का फैसला लिया, लॉक डाउन 23-जुलाई की रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगा, जाने क्या क्या रहेगा बंद और देखे विस्तृत जानकारी

हरेली त्योहार के पावन पर्व पर गौठान में कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर गाय को गुड़-आटा खिलाया और वृक्षारोपण किया गया

0

आज दिनांक 20/07/2020 ग्राम पंचायत सिबदी, बुढ़ानपुर, और टेकापार में हरेली त्योहार के पावन पर्व पर सर्व प्रथम गौठान में कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर गाय को गुड़-आटा खिलाया गया, और वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से श्रीमति संध्या सिंह

भारद्वाज(सदस्य जिला पंचायत बालोद), सरपंच ओंकार देशमुख जी, सचिव मनीष गुप्ता जी, ग्राम सेवक मरकाम जी, उपसरपंच सुनील साहू जी, युवा नेता प्रशांत सिंह भारद्वाज एवं पंच गण, आगन बड़ी के कार्यकर्ता और ग्राम के वरिश्त नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking News राजनांदगांव जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

0

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है प्रतिदिन इसकी संख्या में वृद्धि देखी  जा रही है | आज राजनांदगांव जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए | जिले में कोरोना मरीज पाए गए वे इस प्रकार है –

06    –     ITBP

05    –     चौकी

02    –     तुलसीपुर

01    –     डोंगरगांव

इस प्रकार 14 मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है और सभी मरीजों को राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है |

अमावस्या हरेली पर्व पर परिक्षेत्रिय साहू समाज ने किया वृक्षा रोपण

0

दल्लीराजहरा: परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा के द्वारा हरियाली अमावस्या पर्व पर राजहरा बाबा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  नगर देव राजा  बाबा के पूजा के पश्चात वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ के तोरण लाल साहू थे तथा संघ के  संयुक्त सचिव द्रोपति साहू , न्याय प्रकोष्ठ किशोर कुमार साहू ,परीक्षेत्रीय अध्यक्ष भोजराम साहू ,उपाध्यक्ष जीवनलाल साहू ,उपाध्यक्ष सुषमा साहू ,अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  पुष्पा साहू , अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नरेश कुमार साहू एवं भूतपूर्व कार्यकर्ता राधे लाल साहू  उपस्थित थे ।  इस कार्यक्रम में समाज के सदस्य गणों द्वारा रुद्राक्ष ,पारिजात रक्त चंदन, आंवला एवं बदाम की वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी का विशेष सहयोग रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS