City Media - Page 210 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 210

हटाए जाएंगे नगर में लगे अवैध होर्डिंग्स, राजस्व सलाहकार समिति की बैठक में फैसला

0
  •  समिति की बैठक में पार्षदो ने रखी अपनी बात
  •  पहलगाम हमले के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि 

जगदलपुर राजस्व सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को नगर पालिक निगम जगदलपुर के राजस्व सभापति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडो पर चर्चा हुई।

इस बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में संपत्ति कर के मूल्यांकन, नजूल भूमि के चिन्हकन के लिए योग्य अधिकारी की नियुक्ति, जनप्रतिनिधि, धार्मिक, सामाजिक, खेलकूद, शासकीय आयोजनो में लगे होर्डिंग प्रिंटिंग दुकान से प्रति होर्डिंग की दर तय करने एवं एक हफ्ते में होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए गए। जलकर को लेकर सहायक राजस्व निरीक्षक को तीव्र गति से जल कर वसूलने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास, अटल आवास के संपत्ति कर वसूलने के लिए कर्मचारी की नियुक्ति पर विचार, चोटिल गोधन के तत्काल चिकित्सा एवं उपचार के लिए नगर निगम में हेल्प डेस्क खोलने की योजना, निकाय के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों के परिवार के विवाह एवं सामाजिक कार्य हेतु वीर सावरकर एवं टाउन हॉल के लिए प्रति समारोह दर तय करने जैसे निर्णय लिए गए।बैठक की समाप्ति के पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलो के पीड़ितों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा यह राजस्व समिति नगर निगम की राजस्व नीतियों और कार्यों पर सलाह देती है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की राजस्व आय को बढ़ाने और कर योग्य संपत्तियों के मूल्यांकन के बारे में निर्णय लेना रहा। राजस्व सलाहकार समिति द्वारा लिए गए आज के निर्णय को महापौर परिषद में रखा जाएगा, जहां उन्हें अंतिम मंजूरी दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद आलोक अवस्थी, पार्षद गिरिजा गुप्ता, पार्षद रोशन सिसोदिया, पार्षद दिलीप दास, पार्षद लोकेश चौधरी सहित राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, लेखापाल अनिल पिल्लै, सहायक राजस्व अधिकारी राकेश यादव, राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही, सहायक राजस्व निरीक्षक चंदन सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

झपटमार, स्कूटी चोर और दो अपचारी बालक गिरफ्तार

0
  • मोबाईल फोन और स्कूटी बरामद की पुलिस ने 

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुगोविंद सिंह चौक पर मोबाइल की झपटमारी तथा स्कूटी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

पिछले दिनों प्रार्थिया सारिका नाग तथा सोबेंद्र ठाकुर ने थाना बोधघाट में क्रमशः गुरु गोविंद सिंह चौक के पास व रोड किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर पास के दुकान में मोबाइल रिचार्ज करने गई थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी क्रमांक सीजी 17 केजेड 6736 को चोरी कर ले गया है तथा गुरुगोबिंद सिंह चौक के एम बैटरी दुकान के पास से पीछे से आकर एक अज्ञात व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ इसके वीवो कंपनी के मोबाइल फोन को झपटमारी कर ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार की गई। टीम के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर सूचना के आधार पर राकेश मंडावी पिता हंसू मंडावी उम्र 25 वर्ष निवासी गंगानगर वार्ड जगदलपुर से पूछताछ की गई। राकेश ने विधि से संघर्षरत दो बालकों के साथ अपराध करने की बात कबूल करते हुए चोरी की स्कूटी और मोबाईल फोन बरामद करवाए। आरोपी को गिरफ्तार कर तथा घटना में सहयोगी दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध कर क्रमशः न्यायिक रिमांड पर न्यायालय तथा किशोर बोर्ड न्यायालय पेश में किया गया। इन्हें पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर,

उप निरीक्षक अरुण मरकाम, एएसआई दिनेश उसेंडी,प्रधान आरक्षक नितेश मेश्राम, पवन श्रीवास्तव, हरेंद्र मेड़तिया और आरक्षक प्रकाश नायक व नारायण कलामे का योगदान रहा।

कलेक्टर ने कोलावल और मैलबेड़ा में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से की चर्चा

0
  •  शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जरूरतों की ली जानकारी 
  • पटवारी को मौके पर ही कर दिया निलंबित 

बकावंड जिला प्रशासन द्वारा बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोलावल और मैलबेड़ा में आयोजित जन चौपाल का निरीक्षण कलेक्ट हरिस एस ने किया।

जन चौपाल में कलेक्टर ने स्कूल की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्माण की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की उपलब्धता, बच्चों और लक्षित माताओं के स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण, स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच, दवाइयों की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव, पेयजल व्यवस्था, हैंडपंप, सोलर ड्यूल पंप, जल जीवन मिशन के कार्यों, उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न सामग्री की नियमित उपलब्धता, बिजली की उपलब्धता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, मनरेगा, पीएम आवास योजना के सर्वे, आवास योजना की प्रगति, सामाजिक पेंशन के भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ ही ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की गांव में नियमित उपस्थिति का जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए राताखंडी से मांझीगुड़ा तक सड़क बनाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही मैलबेड़ा डोंगरीपारा में विद्युत की व्यवस्था पूरा करने आश्वस्त किया। वहीं कोलावल के ग्रामीणों द्वारा पटवारी के कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर पटवारी को निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर हरिस एस ने दिए।इन ग्राम पंचायतों में आयोजित जनचौपाल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित विकासखंड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों के दलों द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्कूल,आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता, स्वास्थ्य जांच इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सहायता कार्यक्रम पेंशन भुगतान, पशु टीकाकरण स्थिति का जायजा लिया गया। वहीं चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा कर मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, एसडीएम बकावंड श्री ऋषिकेश तिवारी, सीईओ जनपद परेश्वर कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने बकावंड ब्लॉक के दौरान ब्लॉक मुख्यालय में स्थित समरसता भवन में ब्लॉक के सभी दलों द्वारा शासकीय संस्थानों का निरीक्षण और चौपाल में की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सिंधी बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

0
  •  पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 

जगदलपुर गुरूवार को एसपीएल कोर कमेटी द्वारा आयोजित सिंधी बॉक्स क्रिकेट का शुभारंभ हुआ।उद्धघाटन के अवसर पर झूलेलाल जी की आरती की गई। उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे सिंधी समाज के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी, संरक्षक उधाराम मूलचंदानी एवं गोवर्धन दास नवतानी, सुंदर लाल भोजवानी, उपाध्यक्ष सुनील दंडवानी, हरेश नागवानी, मनोज मूलचंदानी, नीलम बसंतवानी, शिवम बसंतवानी एवं समाज के वरिष्ठ उपस्थित थे। मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं मैच के दौरान खिलाड़ियों ने काली पट्टी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी मयंक नत्थानी ने बताया कि समाज के सभी उम्र के खिलाड़ी इस खेल मे भाग ले सकें इस उदेश्य से एसपील कोर कमेटी द्वारा ये आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट वृन्दावन कालोनी स्थित टर्फ मैदान पर खेला जा रहा है। यह क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है जो कि सिर्फ आठ ओवर का होगा एवं एक टीम में 8 ही खिलाड़ी होंगे। यह टूर्नामेंट अगले 5 दिनों तक चलेगा। उद्धघाटन के अवसर पर सिंधी पंचायत टीम एवं सेवा समर्पण टीम के मध्य सद्भावना मैच खेला गया। यह मैच सेवा समर्पण टीम ने जीत लिया। दूसरा मैच सरगम बॉयज एवं सिंधी 8 के बीच खेला गया। यह मैच सरगम बॉयस ने आसानी से जीत लिया। निखिल कलवानी मैन ऑफ द मैच रहे।तीसरा मैच इलाइट 8 वर्सेस श्रीराम सेना के मध्य खेला गया, जिसमें इलाइट 8 के कप्तान कुणाल बजाज की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 164 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया एवं यह मैच जीत लिया। कुणाल बजाज ने 104 रन बनाए एवं मैन ऑफ द मैच रहे। इस आयोजन मे विशाल दुल्हानी, सनी बजाज, अमित गोविंदानी, यश मेथानी, निखिल कलवानी, निखिल जयसिंघानी, करण बजाज, गौरव लालवानी, सतीश दुल्हानी, आतिश रामचंदानी, निकेत नागवानी, कुणाल बजाज, हर्ष दंडवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्कूलों में डेंगू, मलेरिया के खिलाफ जागरूकता

0

जगदलपुर आयुक्त नगर पालिक निगम जगदलपुर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर, जगदलपुर का आदेश तथा मार्गदर्शन में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय एव प्राइवेट स्कूलों में “सामुदायिक साझेदारी दूर करेगी डेंगू की बीमारी” थीम पर डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत् स्कूली बच्चों को डेंगू नियंत्रण पर शिक्षित करने जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया ने बताया कि एकलव्य आवासीय छात्रावास, पीएम श्री नवोदय विद्यालय धरमपुर, दीप्ति कान्वेंट, विद्या ज्योति, निर्मल विद्यालय स्कूलों मे डेंगू से बचाव हेतु अपने आसपास पानी का जमाव न होने देने, घर के कूलर, पुराने बर्तनों, पुराने टायरों, प्लास्टिक की बोतलों, नारियल की खोल में पानी जमा न होने देने और नियमित सफाई के साथ मच्छरदानी का उपयोग और फूल आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी गई।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विराट तिवारी, डॉ. एंजेल पलक, सुपरवाइज़र नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, वर्षा नामदेव, सुंदर मरकाम, संगीता राय, तामेश्वरी मरावी, मोहन कश्यप, स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग तथा स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।

भीषण गर्मी के बीच चार दिन से जवान मोर्चे पर डटे रहकर नक्सलियों से कर रहे हैं दो दो हाथ

0
  •  आपरेशन के बीच 40 जवान हो गए डिहाइड्रेशन से पीड़ित 
  • भद्राचलम के अस्पताल में कराए गए हैं भर्ती 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में बीजापुर तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी में भी शूरवीर जवान नक्सलियों से दो दो हाथ कर रहे हैं। इस ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं।

बीते 96 घंटे से लगातार जवान माओवादियों के खिलाफ जारी अभियान में अपना शौर्य दिखा रहे हैं।डिहाइडरेशन पीड़ित जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। इन जवानों की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर से रसद व अन्य सामान पहुंचाया जा रहा है। तेलंगाना के वेंकटापुरम के हेलीपैड में हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इस बड़े आपरेशन में तीन राज्यों की संयुक्त टीम ने कर्रेगुट्टा, नड़पल्ली और नंबी के पहाड़ियों को घेराबंदी कर रखी है। इस बीच नक्सली संगठन उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीजापुर तेलंगाना सीमा पर जारी सैनिक अभियान को तुरंत रोकने की अपील की गई है। जोनल ब्यूरो प्रभारी रुपेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार को शांति वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। समस्या का समाधान शांति वार्ता से ही संभव है। जोनल ब्यूरो ने कहा कि शांति वार्ता से जो काम हो सकता है सरकार उसे दमन व हिंसा का सहारा ले रही है। बीजापुर तेलंगाना सीमा पर एक बड़ा आपरेशन लांच किया गया उसे तुरंत रोकना चाहिए। माओवादी ब्यूरो ने इस कगार सैनिक अभियान को एक महीने के लिए स्थगित करने की बात कही है। सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद के साथ प्रतीक्षा करेंगे। माओवादी की इस प्रेस विज्ञप्ति से यही आशंका जताई जा रही है कि बड़े केडर के माओवादी अपने ठिकानों पर सुरक्षित नहीं है।

जल कर वसूली के लिए महापौर संजय पांडेय ने ली महत्वपूर्ण बैठक

0
  • अभियान चलाकर अमले ने जप्त किए 31 टुल्लू पंप
  •  पानी के टैक्स के पौने पांच करोड़ रुपए हैं बकाया
  •  जलकर वसूली के लिए अब बरती जाएगी सख्ती 

 जगदलपुर वित्तीय वर्ष 2024-25 की जलकर वसूली बहुत ही कम है। वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया गया। 4 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली की जा रही है।

नगर पालिक निगम जगदलपुर के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जाएगी। जिसके तहत गुरुवार को महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में एवं आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा के दिशा निर्देश पर नगर पालिका निगम जगदलपुर में जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में पीएचई एवं राजस्व अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि 2024 -25 मे जलकर की मांग 7 करोड़ 67 लाख 45 हजार है। अभी तक की जलकर वसूली 31 मार्च तक 2 करोड़ 91 लाख 73 हजार हो पाई है, जिसका प्रतिशत 38.16 है। नगर के 48 वार्डों में जल कनेक्शन लेने वालों की संख्या 22311 है। जिसमें 3051 लोगो से 10000 से ऊपर जलकर बकाया है। कुल 4 करोड़ 12 लाख 08 हजार की जलकर वसूली बकाया है। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर जलकर की वसूली करेंगे। अभी तक 31 टुल्लू पंप जप्त किए गए हैं। प्रवीर वार्ड मे 66 उपभोक्ताओं से 18 लाख 69 हजार 279 रूपये, विजय वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 12 लाख 21 हजार 306, शिव मंदिर वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 12 लाख 62 हजार 523 रुपये,भैरम देव वार्ड 72 उपभोक्ताओं से 18 लाख 40 हजार 785, वीर सावरकर वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 11 लाख 72 हजार 654 रूपये जलकर वसूली बाकी है। सभी 48 वार्ड मिलाकर 3051 उपभोक्ताओं से जलकर वसूली की जानी है। महापौर संजय पांडे ने कहा कि जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं अधिकारियों के साथ हमारी आज बैठक हुई, जिसमें जल्द से जल्द जलकर वसूली करने का निर्देश दिया गया है। एक महीने के अंदर अधिकारियों को जलकर वसूलने कहा गया है। टुल्लू पंप जप्ती का भी निर्देश दिया गया है। जलकर अगर नहीं देते हैं तो चिन्हित करके नल कनेक्शन काटे जाएंगे।अवैध नल कनेक्शनों को भी काटा जाएगा। जलकर सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बकायादारों से जलकर की राशि जमा कराकर असुविधा से बचने की अपील की है। इस बैठक में मुख्य रूप से राजस्व निरीक्षक विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पाणिग्रही, सब इंजीनियर संजीव कर्ण उपस्थित थे।

अंजुमन इस्लामिया एड्हाक कमेटी की जेरे निगरानी में जगदलपुर मुस्लिम समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला

0
  •  इस्लाम में आतंकवाद की जगह नहीं, इंसानियत को शर्मशार करने वाले आतंकी मुसलमान नहीं हो सकते: डॉ जहिरुद्दीन शेख
  • हम जान दे देंगे पर मुल्के हिन्दुस्तान पर आंच नहीं आने देंगे: जावेद खान 

जगदलपुर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी वारदात के खिलाफ जगदलपुर मुस्लिम समाज ने आज बाद नमाजे जुमा मिताली चौक पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया और पहलगाम में मृत सैलानियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों में आतंकवाद और आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ खासा रोष देखने को मिला।

मुस्लिम समाज के लोग काफी देर तक मिताली चौक में आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया एडहाक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जहीरुद्दीन शेख ने कहा कि जो आतंकी घटना पहलगाम में घटी है वो पूरी इंसानियत को चोट पहुंचाने वाली घटना है। ये भारत की एकता और अखंडता पर प्रहार करने के उद्देश्य से की गई वारदात है। मुस्लिम समाज आतंकवाद का पुरजोर विरोध करता है और इसे संरक्षण देने वाले देश के खिलाफ भारत सरकार से मांग करता है कि देश को खंडित करने और देश में अशांति फैलाने के उद्देश्य से किए गए इस कायरतापूर्ण हमले के खिलाफ कठोर कदम उठाए। डॉ. जहीरुद्दीन शेख ने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। मानवता को शर्मशार करने वाले आतंकी कतई मुसलमान नहीं हो सकते।जगदलपुर मुस्लिम समाज के युवा जावेद खान ने पुतला दहन के दौरान कहा कि देश की पूरी मुस्लिम कौम आज इस आतंकी हमले के खिलाफ देश और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम जान दे देंगे पर हमारे मुल्क हिन्दुस्तान पर आंच नहीं आने देंगे। जावेद ने कहा अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद और आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले देश पाकिस्तान का जड़ से खात्मा किया जाए, जिसके लिए भारत सरकार के हर फैसले का समर्थन देश का प्रत्येक मुसलमान करेगा। आतंकवाद के खात्मे के लिए हर मुसलमान अंतिम लड़ाई लड़ने कमर कस चुका है और हम हर परिस्थिति में हमारे मुल्क हिन्दुस्तान के साथ खड़े थे, हैं और रहेंगे।पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान अंजुमन इस्लामिया एडहाक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ जहीरुद्दीन शेख, इसराइल भारती, जावेद खान, मेहताब भाई, तौफीक पाशा, समीर खान, इसराइल हक, गुड्डा खान, शेख आदिल, जाहिद हुसैन, शादाब खान, मंसूर रजा, आसिफ खान, बादशाह खान और सभी मेंबर्स संहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया।

अजय परिहार ने की दंतेश्वरी माई की पूजा

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बस्तर जिला के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद अजय प्रताप सिंह परिहार ने आज दंतेश्वरी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी भी थे। इनकी जीत से प्रफ्फुलित बस्तर परिवहन संघ ने भी अध्यक्ष परिहार को बधाई दी। बस्तर परिवहन संघ ने कहा कि वह स्वास्थ कर्मचारियों के हर संघर्ष में अपना सहयोग देंगे।

 

बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, शिक्षक, माता-पिता एवं समाज अपने साधना एवं श्रम से इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैंः कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

0

बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, शिक्षक, माता-पिता एवं समाज अपने साधना एवं श्रम से इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैंः कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

पीएमश्री स्कूूल जगतरा में ’अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम में शामिल होकर अध्ययन-अध्यापन के बारिकीयों के संबंध में दी जानकारी

बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ बचपने से ही अच्छे आदतों का निर्माण एवं समझ भी पैदा करने को कहा

बालोद, 25 अपै्रल 2025  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि हमारे नन्हें-मुन्हें बच्चे गीली मिट्टी के समान होते है। शिक्षक, माता-पिता एवं समाज कुशल कारीगर की भाँति अपने साधना एवं श्रम से इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल जगतरा में आयोजित ’अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रही थीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अध्ययन-अध्यापन के विभिन्न बारिकीयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि बच्चों को विषय के प्रति समझ एवं उनके ज्ञानवर्धन करने के साथ-साथ बचपन से ही अच्छे आदतों का निर्माण एवं समझ भी पैदा करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में उपलब्धि हासिल करने के लिए अच्छी शिक्षा एवं ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन एवं अच्छे चरित्र का निर्माण भी किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा एवं संस्कार के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का बोध भी उन्हें बचपने से कराना चाहिए।

 

इसके अंतर्गत उन्होंने बच्चों को बचपने से ही पशु-पक्षियों एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के कार्य के अंतर्गत पौधरोपण कर उनका सुरक्षा के उपाय तथा पशु-पक्षियों के लिए पानी की प्रबंध आदि छोटे-छोटे कार्यों के लिए पे्ररित करने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा बच्चों को पानी की महत्व की जानकारी देेते हुए इनके अपव्यय को रोकने के उपाय, हमारे बीच उपलब्ध संसाधनों का समुचित दोहन अपने बड़े बुजुर्गों के प्रति आदर भाव जैसे गुणों का विकास के लिए बच्चों में बचपने से ही संस्कार डालने की आवश्यकता बताई। जिससे कि हमारे विद्यार्थी अपने जीवन में ऊँचे मुकाम हासिल करने के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के लिए योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक तथा संवेदनशील इंसान बन सके।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं बच्चों के अभिभावकों को ’अंगना म शिक्षा’ के अंतर्गत अध्ययन-अध्यापन के बारिकीयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार एवं स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ शैक्षणिक परिसर में अनुकूल परिवेश एवं माहौल सुनिश्चित कराना केवल शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के बस की बात नही है। अपितु इस कार्य में बच्चों के माता-पिता, जनप्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों के साथ शाला परिसर में पौधरोपण कर रोपे गए पौधे का समुचित देखभाल एवं इनके संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने शाला में कक्षा पहली में प्रवेश लेने पहुँचे दिव्यांग विद्यार्थी राहुल धनकर का समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए समग्र शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री अनुराग त्रिवेदी, सरपंच श्री मंगल सिंह मण्डावी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थियों के अलावा उनके माता-पिता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS