तोकापाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आह्वान पर आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल ब्लाक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के लोगों ने के बिजली न्याय यात्रा निकाली और कर ब्लाक स्तरीय विद्युत कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।




