City Media - Page 240 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 240

कांग्रेस ने किया सदबुद्धि यज्ञ

0

जगदलपुर नगर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में माता मंदिर का शेड तोड़े जाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्डवासियों के साथ स्थानीय विधायक व महापौर की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ किया गया। यज्ञ में मंत्रोच्चार के बीच शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, अन्य कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और वार्ड के नागरिकों ने आहुतियां दी।

 

अपनी संस्कृति से विमुख न हों बस्तर के युवा: सांसद महेश कश्यप

0
  •  बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

जगदलपुर बस्तर पंडुम-2025 के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति की अनुपम छटा के साथ रविवार को स्थानीय प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, एसपी शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन तथा सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों ने समूचे जिले के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जिले के सभी ब्लॉकों के प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय बस्तर पण्डुम में बारिश के बावजूद उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद महेश कश्यप ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, अपार खनिज संपदा और जनजातीय संस्कृति से समृद्ध होने के फलस्वरूप समूचे विश्व में प्रसिद्ध है। जिले के प्रतिभागी इतनी बड़ी संख्या में बस्तर पंडुम के इस आयोजन में सहभागी बने हैं। हमारे पूर्वजों ने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखा और हमें यह समृद्ध विरासत मिली है। वर्तमान समय में भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति, परम्परा, रीति-रिवाज से दूर होती जा रही है, इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करें।

बस्तर की सांस्कृतिक खुशबु को देश-दुनिया तक पहुंचाना है। यहां की संस्कृति, परम्परा, तीज-तिहार अलग-अलग कलाओं एवं रीति-रिवाज को पहचान देने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। सांसद कश्यप ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय संस्कृति और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परम्परा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर के अंदरूनी इलाके के युवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर विकास में सहभागी बनाने के लिए हरसम्भव पहल कर रही है। यही वजह है कि बस्तर के हर क्षेत्र में विकास की धारा पहुंच रही है और आने वाले दिनों में बस्तर के चहुंओर शांति और विकास की बयार बहेगी। बस्तर की संस्कृति को संजोने के लिए विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलिंपिक कराने का मूल उदेश्य यहां के युवा माओवाद से मुक्त होकर मुख्यधारा में जुड़ें तथा हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मंशानुरूप बस्तर को मार्च 2026 तक माओवाद समस्या मुक्त कर बस्तर को शांति का टापू बनाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि यह महोत्सव हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर है। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और बस्तर की अनूठी पहचान को आगे बढ़ाएं। बस्तर पंडुम बस्तर की संस्कृति, लोकनृत्य, परम्परा, हाट-बाजार और आदिवासी समाज की जीवनशैली को दर्शाने वाला एक प्रमुख आयोजन है। आरंभ में कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन के बाद चयनित करीब तीन हजार प्रतिभागियों ने इस जिला स्तरीय बस्तर पंडुम में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा, कला, खान-पान की अनोखी झलक देखने को मिली। जिसमें सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों और सदस्यों, निर्णायकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में लोक नाट्य कला में बकावंड विकासखंड विजेता रही, लोक वाद्ययंत्र में जगदलपुर विकासखंड को, लोक गीत में विवाह संस्कार गीत हेतु जगदलपुर को, जनजाति वेशभूषा में सोमा बघेल और साथी, लोक शिल्प कला में तोकापाल ब्लॉक, जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन हेतु हिंगलाजिन स्व-सहायता बकावंड और मंडई नाचा में दरभा ब्लॉक को पहला स्थान दिया गया। इस अवसर पर बस्तर के सामाजिक नेतृत्वकर्ता मांझी-चालकी, आदिवासी समाज के पदाधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कांग्रेस के तीनों कार्यकाल की कराएं जांच: जायसवाल

0
  • भाजपा नेता श्याम जायसवाल और संजय सिंह ने नपा अध्यक्ष तोरण साहू को सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल व श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस के पिछले 15 वर्षों के तीनों कार्यकाल के भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में सन 2009 से कांग्रेस की सरकार लगातार रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। खासकर 2019 में कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने तो भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर बार कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के कारण पूर्व के कार्यकालों की कोई जांच नहीं की गई है। व कांग्रेसियों ने अपने नगर पालिका अध्यक्षों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया। जो अभी तक जनता के सामने नहीं आ सका। इन तीनों कांग्रेस के कार्यकाल 2009 – 2014 मुक्ति गुहा , 2014 – 2019 काशीराम निषाद, 2019-2024 शीबू नायर के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच हेतु कमेटी गठित कर जां च आदेश जारी किया जाए। इनके कार्यकाल में हुए समस्त कार्यों की जांच कराई जाए। जिससे इन कांग्रेसियों द्वारा जनता का जो पैसा लूटा गया है, उसका सच जनता के सामने आ सके। खासकर जनवरी 2020 से जनवरी 2025 तक के कार्यकाल में हुवे हर छोटे बड़े कामों की फाइलों की जांच की जाए। ज्ञापन लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि निश्चित रूप से इस पर कार्यवाही कर टीम बनाई जाएगी व जनता के पैसों का जो भ्रष्टाचार किया गया है, उसकी विस्तृत जांच कर भ्रष्टाचार पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न मांगों को लेकर नवनिर्वाचित पार्षद प्रमोद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया

0

दल्लीराजहरा:–नगर पालिका दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 25 के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद प्रमोद कुमार रात्रे ने वार्ड की विभिन्न मांगों को लेकर विकास कार्य हेतु

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम से नगर पालिका दल्लीराजहरा अध्यक्ष तोरण साहु को ज्ञापन दिया प्रमोद ने कहा कि वार्ड वासियों ने जिस भरोसा ओर विश्वास के साथ मुझे विजय बनाया है मैं उस पर जरूर खरा उतरूंगा और वार्ड नंबर 25 में हर संभव विकास के कार्य को करवाऊंगा।

 

*वार्ड नं. 25, जगजीवन राम वार्ड में निम्न विकास कार्य किया जाना अति आवस्यक है*

 

1.सी.सी. रोड निर्माण

 

2.वार्ड में 03 बोर खनन कराना

 

3.आर.सी.सी. नाली निर्माण

 

4.नल–जल योजना के तहत पाईप लाईन विस्तारीकरण

 

5.सामुदायिक भवन निर्माण

 

6.शौचालय का मरम्मत व बोर खनन

 

7.सब्जी बाजार में शौचालय भवन का निर्माण

 

8.वार्ड में स्ट्रीट लाईट

 

9.मंच के पीछे स्थित मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना

सात दिवसीय टीबी भगाबो दल्ली राजहरा बचाबो जैसे कार्यक्रम का आयोजन

0

दल्ली राजहरा में एशिया महाद्वीप का एकमात्र अस्पताल जिसे मजदूरों के द्वारा निर्मित और मजदूरों के द्वारा संचालित अस्पताल कहा जाता है l उनके द्वारा सात दिवसीय टीबी भगाबो दल्ली राजहरा बचाबो जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शैवाल जाना के निर्देशन में शहीद अस्पताल के डॉक्टर नर्स एवं कर्मचारीयों डॉ नमन, डॉ शाहिद , डॉ प्रीति , डॉ अमित , डॉ साक्षी गुप्ता धनीराम मेश्राम कांतिलाल और टिकेश्वरी के द्वारा दल्ली राजहरा के विभिन्न सार्वजनिक जगह जिसमें नगर पालिका माइंस के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों अधिकारियों के बीच जाकर टीबी के संबंध में जानकारी दिया गया l

समापन पर वृहद कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं दल्ली राजहरा के समस्त पार्षद गणों को आमंत्रित किया गया था l इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज दुबे उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद विशिष्ठ अतिथि में पुरोबी वर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर श्रीमती सायरा बेगम टीवी विभाग जिला बालोद , डॉ पुरन लाल मेंरिया मनीष कुमार ब्लॉक को ऑर्डिनेटर टीवी विभाग पार्षद वार्ड नंबर 11 निर्मल कुमार वार्ड नंबर 15

से तरुण कुमार वार्ड नंबर 18 अरुणा रामटेके वार्ड नंबर 10 मालती निषाद वार्ड नंबर 13 मोनिका वार्ड नंबर 5 पूसई बाई साहू वार्ड नंबर 23 प्रदीप बाग

एचटीसी डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष मितानिन समूह डौंडी ब्लॉक थे l कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर शैवाल जाना शहीद अस्पताल ने किया l कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के स्वागत मनुष्य को जीवन देने वाले छोटे-छोटे पौधों से किया गया ताकि उन्हें यादगार रूप में जमीन पर लगाकर जीवन दायनी ऑक्सीजन ग्रहण किया जा सके l

स्वागत समारोह के बाद बीते सात दिवसीय कार्यक्रम के संबंध में साक्षी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस टीवी बचाव के एक साप्ताह के कार्यक्रम में क्या-क्या किया l उन्होंने जानकारी दी की 16 मार्च से लेकर 23 मार्च तक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमें अस्पताल में सभी वर्ग के बीच नारा एवं पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई थी l दूसरे दिन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए टीवी के संबंध में एक चर्चा रखी गई थी 18 मार्च मंगलवार को नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी पार्षदों मितानीनो एवं सफाई दीदीयो के सम्मुख टीवी के संबंध में पर चर्चा रखी गई l जिसमें प्रमुख रूप से निश्चय मित्र योजना के बारे में बताया गया l जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा कई लोगों ने निश्चय मित्र बनने की सहमति दी l पार्षद विशाल मोटवानी वार्ड नंबर 24 ने रामनवमी के दिन शहीद अस्पताल को मरचुरी फ्रिज देने की घोषणा की l डॉक्टर जाना ने महिला स्वच्छता कर्मियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाकर उनका टीकाकरण करने का लिए कहा गया l 18 तारीख को बनाए गए पोस्ट के द्वारा रैली निकाली गई l 19 ,20 एवं 21 मार्च को विभिन्न माइंस में जाकर अधिकारी कर्मचारियों को बीच टीवी के संबंध की पहचान , सावधानी एवं बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया l

टीवी बीमारी से ठीक लोगों के द्वारा जिसमें से एक छोटे बच्चों के अलावा स्टाफ नर्स भी है ने अपने साथ हुए बीमारी के संबंध उसे लड़ने के तरीका के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि मैंने नियमित रूप से दवाई का उपयोग किया l दवाई के साथ सावधानी रखा और डॉक्टर के बताए हुए निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जिसके परिणाम स्वरूप में टीवी बीमारी से लड़कर आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हुआ हूं l

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने शहीद अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की तारीख की उन्होंने कहा कि वास्तव में शहीद अस्पताल प्रबंधन और उनकी टीम ने जो देश ही और राजहरा के हित में कार्य कर रहे हैं l वह प्रशंसनीय तो है ही साथ ही अन्य अस्पतालों के लिए भी अनुकरणीय है l इनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है l एक बीमारी जिसमें लाखों लोग काल के गिप्त में समा चुके हैं l उसे खत्म करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं l सरकार तो योजना चला ही रही है लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने भी बहुत बेहतर काम कर रहे हैं l उन्होंने अपनी ओर से कहा कि जन सुरक्षा और सेवा के संबंध में कार्य के लिए जब भी आपको नगर पालिका परिषद की आवश्यकता हो हम आपके सहयोग के लिए पूरे 27 पार्षदों के साथ खड़े रहेंगे l

डॉक्टर जाना ने आए हुए अतिथियों और उपस्थित नर्स को संबोधित करते हुए कहा कि नियोगी जी का सपना को सच करने का य़ह हमारा प्रयास है l उनका सपना था की दल्ली राजहरा एक स्वच्छ सुंदर और बेहतरीन शहर बने l उसके लिए उन्होंने मजदूरों के हक और अधिकार के लिए लड़ा l इनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए भी सजग रहे धूम्रपान नशा शराब जैसे चीजों से दूर करने के लिए अभियान चलाए l वर्तमान में टीवी भी बहुतायत में फैल रहा है उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाते हुए हमारा शहीद अस्पताल की पूरी टीम और संगठन मिलकर “टीबी भगाबो दल्ली राजहरा बचाबो ” यह कार्यक्रम चल रहे हैं l जिसमें आप सबके सहयोग की आवश्यकता है जिससे हम पूरी तरह से दल्ली राजहरा को टीबी मुक्त कर सकते हैं l

टीबी जागरूकता अभियान पूरे टीम बधाई के पात्र हैं l

जिला अस्पताल के पूर्व टीवी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर–डॉ पुराण लाल मेरिया ने बताया की विश्व में 30% लोग टीवी रोग से ग्रसित हैं इसका मतलब यह हुआ की हमारे देश में 60% लोगों को टीवी है l यदि टीवी का विषाणु आपके शरीर में आज प्रवेश करता है तो वह 1 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक कभी भी आपके शरीर को ग्रसित कर सकता है l शरीर में टीवी फैलने की क्षमता शरीर के प्रतिरोधक क्षमता के ऊपर निर्भर रहता है l यदि आपके शरीर कमजोर है तो आप जल्दी ही टीवी रोग से ग्रसित हो जाएंगे और यदि आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा है तो आपके शरीर को आसनी से रोग जकड़ नहीं पाएंगे l टीवी के मरीज को हर रोज एक निश्चित समय पर दवाई खाना होता है l लेकिन जब तक डॉक्टर ना कहें आपको दवाई बंद नहीं करना है l शुरू शुरू में परेशानी होती है लेकिन धीरे-धीरे वह दिनचर्या में शामिल हो जाता है l दवाई आपको 6 महीना से लेकर साल , 2 साल तक भी खाना पड़ सकता है l आपके की बीमारी खत्म होने तक आपको खानी होगी बीच में दवाई बंद करने से रोग और बढ़ सकता है इस बात का हमेशा ध्यान रखें l खान पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा टीवी के व्यक्ति को धूम्रपान से परहेज रखना होगा l

 

सायरा बेगम ने बताया कि टीवी के मरीज के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पोषण आहार इसके लिए सरकार की ओर से योजना है मरीज को सरकार की ओर से 6 महीने तक ₹1000 राशि पोषण आहार के लिए दिया जाता है l

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा ने कहा कि यदि हमारे आसपास टीबी से संक्रमित व्यक्ति है ऐसा पता चलता है तो सबसे पहले है उसका मनोबल बढ़ाये उनको समझाइए कि यह कोई गंभीर जानलेवा बीमारी नहीं है l सही समय पर दवाई खाये आप जल्दी ही ठीक होंगे l यदि ग्रसित व्यक्ति निर्धन है तो उसकी सहायता नगद राशि न देकर उसे पौष्टिक आहार खरीद कर दें l कार्यक्रम में मंच संचालन  कांतिलाल बघेल,एक्स-रे तकनीशियन एवं डॉट्स प्रोवाइडर शहीद अस्पताल ने किया l उपस्थित अतिथियों के अलावा शहीद अस्पताल के डॉक्टर , नर्स मितानिन, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य ट्रेनिंस नर्स स्टाफ टीवी बीमारी को हरा चुके व्यक्ति , उनके परिजन के अलावा राजरहरा के अन्य नागरिक भी उपस्थित थे l

कुसुमकसा क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने पानी छोड़ने की मांग

0

कुसुमकसा – भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र के नदी नाले सुख गए है लोगों को निस्तारी के साथ मवेशियों को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इन समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने जल संसाधन के अधिकारियों से भोयार टोला और रजही बांध से पानी छोड़ने की मांग किए जिससे लोगों को निस्तारी की समस्या का समाधान हो दोनों बांध से पानी छोड़ने से खम्हार टोला पथराटोला अरमुरकसा कुसुमकसा धुर्वाटोला भरीटोला चिपरा के ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा साथ ही मवेशियों के लिए भी हितकर होगा अधिकारियों के द्वारा मांग को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पानी छोड़ने की बात कही पानी छोड़ने से ग्रामीण जन जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस का धन्यवाद दिए जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने कहा कि क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए आप सभी के सहयोग से समाधान के लिए तत्पर रहूंगी पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है मै किसान भाइयों से आग्रह करती हु गर्मी में धान का फसल ना लेवे इस फसल में पानी की आवश्यकता अधिक होती है इसके जगह दलहन तिलहन का फसल लेवे पानी हमारी जरूरतों का महत्वपूर्ण है इसे बचाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुसुमकसा के प्रतिनिधि संतोष जैन दीपक यादव राजू सिन्हा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहेl

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों का जल्द होगा भुगतान, सॉफ्टवेयर हुआ अपडेट

0
  •  नई दुनिया की खबर का हुआ बड़ा असर, तुरंत हरकत में आए ईएनसी
  • लेप्स होने से बच जाएंगे केंद्र से मिले अरबों रुपये 

अर्जुन झा-

जगदलपुर नई दुनिया में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर छपते ही सॉफ्टवेयर की खराबी दूर कर ली गई है और बस्तर संभाग में कार्यरत लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के बकाया 200 करोड़ रुपए के भुगतान की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार से प्राप्त अरबों रुपए लेप्स होने से बच जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय योजना रूरल रोड प्रोजेक्ट-2 के तहत लोक निर्माण विभाग छग शासन द्वारा बस्तर संभाग में ठेकेदारों के माध्यम से सड़क, पुल पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इन ठेकेदारों के 200 करोड़ रुपयों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ विजय कुमार भतपहरी ने इसकी वजह केंद्र सरकार के सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी को बताया था। खबर छपते ही विभाग ने न जाने ऎसी कौन सी जादुई छड़ी घुमाई कि सॉफ्टवेयर अब काम करने लगा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बस्तर के ठेकेदारों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही तमाम ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि मिल जाएगी। ज्ञात हो कि अरबों रुपए लटके रहने के कारण बस्तर के नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर आदि जिलों के नक्सल प्रभावित अंदरूनी गांवों में सड़क, पुल और पुलिया निर्माण के सैकड़ों कार्यों पर ग्रहण लग गया था। ठेकेदार, उनके कर्मचारी और मजदूर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे थे। पीड़ित ठेकेदारों ने ईएनसी को आवेदन देकर अपनी पीड़ा सुनाई थी। ठेका फर्म मेसर्स मोहम्मद आसिफ कंस्ट्रक्शन कांकेर, मेसर्स शिरोमणि माथुर कंस्ट्रक्शन दल्ली राजहरा, मेसर्स आरसी जैन दुर्ग, मिलेनियम बिल्डकॉन राजनांदगांव, मेसर्स एसआर सरकार पखांजुर, मेसर्स एसएस इंफ्रास्ट्रक्चर दुर्ग, मेसर्स नंदिनी कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव आदि ने ईएनसी को आवेदन देकर भुगतान के लिए गुहार लगाई थी। इसके पहले भी कई ठेकेदार ईएनसी को आवेदन दे चुके हैं। ठेकेदारों की पीड़ा को नई दुनिया ने प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद केंद्र सरकार और छग शासन के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सॉफ्टवेयरमें आई कथित गड़बड़ी आनन फानन में दूर कर ली गई।. अब भुगतान संबंधी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि भुगतान भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।

वर्जन

दूर हो गई है खराबी

सॉफ्टवेयर में आई खराबी को दूर कर लिया गया है।ठेकेदारों के बकाया भुगतान के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 31 मार्च से पहले ही सभी ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि दे दी जाएगी।

विजय कुमार भतपहरी,

      ईएनसी, लोक निर्माण विभाग, छग शासन

मंत्री नेताम से विधायक लखेश्वर बघेल ने की भेंट

0

जगदलपुर आज बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं अन्य विधायकों ने आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से सौजन्य मुलाकात की।  बघेल ने मंत्री रामविचार नेताम से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर अन्य विधायक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

सड़क हादसे में 17 ग्रामीण घायल

0

बालोद बालोद जिले डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोलीडीही के पास पिकअप पलटने से दर्दनाक सड़क हादसे में 17 ग्रामीण घायल हो गए| जानकारी के अनुसार उक्त ग्रामीण एक शादी समारोह में सम्मेलित होने डौंडी के पास ग्राम मर्रामखेड़ा गांव में गए थे। कार्यक्रम होने के पश्चात् वहां से  वापस लौट रहे थे। तभी डौंडी उकारी मार्ग के आगे गंगोलीडीही के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से करीब 17 ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के आनुसार इसके कुछ दिन पहले भी बालोद से धमतरी मार्ग पर सांकरा और जमरूवा के बीच भी सड़क हादसे में दो युवक और एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हुई थी|

वहीं कल रविवार को करीबन शाम को गुण्डरदेही के मुख्य चौराहे पर एक हाईवा और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हाईवा के नीचे बाइक क्षतिग्रस्त अंदर घुसी पड़ी थी। जिसे काफी मुश्किलों से बाहर निकाला गया।  भिंडत में बाइक सवार बुरी तरह से  जख्मी तथा घायल हो गये | घायल व्यक्ति का एक पैर टूट गया | युवक जामुल भिलाई का निवासी नितेश कुमार बताया जा रहा है। हादसे को देखकर लोगो का भीड़ बढ़ाने लगा | घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई | पुलिस मौके पर पहुचकर घटना की जाँच कर भीड़ को काबू कर लिया |

जुए के फड़ पर छापा, सात जुआरी गिरफ्तार; 36हजार रुपए जप्त

0

दल्लीराजहरा स्थानीय पुलिस ने एक सूने मकान में जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों से ताश पत्ती और 36 हजार 60 रूपए नगदी जप्त की गई है।

बालोद पुलिस अधीक्षक एसआर भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत 23 मार्च को मोबाईल सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 26 राजहरा में हरदीप सिंह भाटिया के सूने मकान में दबिश देकर आरोपी सुदामा शर्मा पिता शंकर शर्मा 40 वर्ष वार्ड 9 टाउनशिप राजहरा, रतन राम यादव ‍पिता बजरंग यादव 49 वर्ष वार्ड 12 चिखलाकसा, हरदीप सिंह भाठिया पिता स्व. गुरबीर सिंह भाठिया 31 वर्ष वार्ड 26 राजहरा, सत्यप्रकाश साहू पिता आरएन साहू 55 वर्ष वार्ड 6 हास्पीटल सेक्टर राजहरा, उमाशंकर पिता नरोत्तम बंछोर उम्र 60 वर्ष वार्ड 8 राम मंदिर वार्ड राजहरा, पारख पिता रामदास साहू 53 वर्ष वार्ड 26 रेलवे स्टेशन राजहरा और सत्यजीत ठाकुर पिता स्व. एमएस ठाकुर 42 वर्ष आजाद नगर चिखलाकसा को जुआ खेलते पकड़ा गया है। फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल रकम 36 हजार 60 रूपये एवं 52 ताश पत्ती व एक नग चटाई जप्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों कों गिरफ्तार किया गया है। राजहरा पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध वरिष्ट अधिकारियों के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में लगातार सक्त कार्यवाही की जा रही है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS