City Media - Page 241 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 241

सांसद, कलेक्टर और डीईओ ने किया महिला परीक्षार्थियों का सम्मान

0

जगदलपुर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज समूचे बस्तर जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया।तोकापाल विकासखंड के भड़ीसगांव के परीक्षा केंद्र में सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर हरिस एस., जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी पहुंचे। सांसद, कलेक्टर और डीईओ ने बुके भेंट कर महिला परीक्षार्थियों का स्वागत किया।

साधु के वेश में बस्तर की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है भाजपा: सुशील मौर्य

0
  •  सांसद, विधायक और महापौर मांगें माफी
  • मंदिरों के शेड तोड़ने पर बिफरे कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य 

जगदलपुर यहां राजीव भवन में प्रेसवार्ता में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा पर शहर में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बस्तर की शांत फिजा में जहर घोलने का कार्य कर रही है।

सुशील मौर्य ने कहा कि हिंदू हित की बात करने वाली भाजपा सरकार हिंदुओं के साथ क्या कर रही है यह शहर की जनता देख रही है। महापौर संजय पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ शपथ ली थी। सुंदरकांड पाठ के साथ एमआईसी का गठन किया गया। दो दिन बाद ही पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के माता मंदिर के शेड को तोड़ दिया गया। जिससे शहर में अशांति फैली साथ ही लालबाग में स्थित मंदिर शेड को भी तोड़ दिया गया। भाजपा के नेता स्पष्ट करें कि विकास का यह कौन सा पैमाना है? श्री मौर्य ने कहा कि यह दोनों जगह पर तोड़ने का कार्य करने से पहले क्या भाजपा के नेताओं ने स्थानीय लोगों से बात की थी? क्या आपने प्रशासन के माध्यम से आपसी कोई बैठक कराई थी, इस विषय पर बैठक बुला सकते थे पर ऐसा नहीं किया? भाजपा नेताओं ने आनन फानन में प्रशासन पर दबाव बनाया और अधिकारियों द्वारा तोड़वाने का कार्य किया गया जिससे शहर में अशांति फैली। हिंदूवादी संगठनों को चक्काजाम करना पड़ा। उससे लोगों को परेशानी हुई।क्या यही है ट्रिपल इंजन की सरकार? कुल मिलाकर भाजपा हिंदुओं के साथ खिलवाड़ और धार्मिक स्थानों के साथ छलावा कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने 500 से अधिक मातागुड़ी का जीर्णोद्धार कराया है कभी किसी मंदिर को तोड़ने का कार्य नहीं किया। हिन्दू हित की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने जो हिन्दुओं पर कुठाराघात किया है उससे भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र शहर की जनता के सामने उजागर हो चुका है। 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के कार्यकाल में किसी एक भी मंदिर का जीर्णोद्धार तक नहीं हुआ। कांग्रेस ने ही जीर्णोद्धार कराया, पुजारियों का मानदेय बढ़ाया। राम वन गमन पथ निर्माण का ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया। दंतेवाड़ा में मंदिर का बेहतर कार्य भी कांग्रेस पार्टी ने किया। श्री मौर्य ने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा हिंदुओं के खिलाफ कार्य करती है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कार्य करती है। धर्म से धर्म और जाति से जाति को लड़ाने का कार्य करती है, हमने लोगों की भावनाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर छ्त्तीसगढ़िया मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का कार्य किया किन्तु दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। इनके कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र तक नहीं दिखता है। राज्य गीत तक नहीं गाया जाता है कुल मिलाकर भाजपा साधु के वेश में बस्तर की जनता से खिलवाड़ कर रही है। क्षेत्रीय विधायक, सांसद और महापौर को शहर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू वार्डवासियों द्वारा भव्य स्वागत

0

दल्लीराजहरा – परिक्षेत्रीय साहू समाज रेल्वे कॉलोनी इंदिरा नगर वार्ड क्रं 25, 26, व 27 के द्वारा दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री रमेश गुजर एवं परिक्षेत्रीय साहू समाज गजेंद्र साहू के नेतृत्व में वार्ड क्रमाक 27 में दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू का साहू समाज एवं वार्डवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा शासन की योजनातर्गत विकास कार्य कराने की बात कही । वार्डो के विकास तथा सौदर्याकरण के अंतर्गत नल -जल सडक तथा नाली इत्यादि के संबंध में कार्य कराया जायेगा । दल्लीराजहरा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी । आप सब ने टिबल इंजन की सरकार बनाई इसके लिए आप सभी को धन्यवाद । केंन्द्र व राज्य में हमारी बीजेपी की सरकार है हम सब साथ मिलकर राजहरा का विकास करेंगे । निश्चित तौर वार्डो की मांग पुरा होगा हमारा वादा है।

लोधी भवन रानी अवंति बाई लोधी जी का बलिदान दिवस मनाया

0

दल्लीराजहरा – लोधी भवन दल्लीराजहरा में रानी अवंति बाई लोधी जी का बलिदान दिवस मनाया गया । अवंती बाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के शिवनी में हुआ था। वह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पहली महिला योद्धा थीं। युद्ध कौशल और गोरिल्ला युद्ध में निपुण अवंती बाई ने अंग्रेजों द्वारा घेरे जाने पर अपनी तलवार से स्वयं को समाप्त कर दिया। अवंती बाई के इतिहास से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

समाज के अध्यक्ष राज कुमार उमरे ने कहा – रानी अवंती बाई की शहादत की इस पुण्य भूमि में सभी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि रानी अवंतिबाई जैसा पराक्रम इतिहास में कम मिलता है। अंगेजों के शासनकाल में रानी अवंतीबाई ने जनमानस के लिए कर वसूली के विरुद्ध अपनी आवाज उठाईए रानी ने 26 वर्ष की उम्र में अपने पराक्रम का परिचय देते हुएए आज से 150 से अधिक वर्ष पहले बताया कि न्याय और परोपकार की भावना के साथ हम हर कार्य कर सकते है।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राज कुमार उमरे,राज्यप्रतिनिधि धरणीधर वर्मा, जिलाप्रतिनिधि दीनदयाल वर्मा, सचिव ओ पी वर्मा ,उपाध्यक्ष दुर्गेश मजगाहे महिला मोर्चा श्रीमती पुरोबी वर्मा, सविता जंघेल, संतोषी जंघेल, नारायणी वर्मा, बिंदी वर्मा मौजूद थे । इस कार्यक्रम की जानकरी कार्यकर्णी सदस्य  हितेश कुमार जंघेल समाज के सौकड़ो लोग मौजूद रहे।

बस्तर में शिक्षा के बिखरते उजियारे की खूबसूरत तस्वीर

0
  • बस्तर की मातृशक्ति ने बढ़ाए शिक्षा की ओर कदम

-अर्जुन झा-

तोकापाल बस्तर में बिखरते शिक्षा के उजियारे की दो शानदार तस्वीरें रविवार को सामने आईं। एक जगह जहां एक मां अपने छोटे से बच्चे के साथ बैठकर परीक्षा देती नजर आई, तो दूसरी ओर जेल में 70 महिला बंदी भी शिक्षा के इस महायज्ञ में आहूति देती दिखीं। ये दोनों तस्वीरें बदलते बस्तर की दास्तां सुनाती प्रतीत हो रही हैं।

आज 23 मार्च को समूचे बस्तर जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा ने साबित कर दिया है कि बस्तर के लोग अब शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़नेके लिए बेताब हैं। खासकर बस्तर की माता- बहनें और युवा शिक्षित व साक्षर बनने लालायित हैं। इसकी बानगी हमें जिले के विकासखंड तोकापाल के भड़ीसगांव परीक्षा केंद्र और जगदलपुर की सेंट्रल जेल में देखने को मिली। भड़ीसगांव परीक्षा केंद्र में महिला नील कुमारी अपने पांच साल के बेटे के साथ बैठकर परीक्षा देती नजर आई। इसमहिला की साक्षर बनने की ललक बताती है कि अब वह अनपढ़ता के अंधेरे से मुक्त होकर अपना जीवन संवारना चाहती है। निश्चितही यह महिला साक्षर बनने और संख्यात्मक ज्ञान हासिल कर अपने परिवार के सदस्यों को भी शिक्षा की ओर उन्मुख करेगी। इस परीक्षा केंद्र में जायजा लेने सांसद महेश कश्यप और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल भी पहुंचे थे। सांसद और डीईओ ने परीक्षा दे रही महिलाओं का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया। एक ऎसी ही खूबसूरत तस्वीर जगदलपुर की सेंट्रल जेल से भी आई है, जहां 70 महिला बंदीनियां उल्लास नवभारत साक्षरता महा परीक्षा में शामिल हुईं।इस तरह बस्तर की वादियों के साथ ही जेल की चारदीवारी के भीतर भी शिक्षा की महक फैल रही है। यह बस्तर के सुनहरे भविष्य का संकेत है।

वर्सन

बेहतर होगा बस्तर का शिक्षा स्तर

आज आयोजित परीक्षा में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला कलेक्टर हरिस एस ने उपस्थित होकर महिला परीक्षार्थियों का स्वागत किया, महिलाएं अपने बच्चों के साथ एग्जाम देने आई थीं। निश्चित रूप से ऐसी जागरूकता से बस्तर का शिक्षा स्तर बेहतर होगा।

बीआर बघेल,

जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर

52 ताश पत्ती व 36060 रूपये के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

0
  •  52 ताश पत्ती व 36060 रूपये के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 23.03.2025 को मोबाईल सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 26 राजहरा में हरदीप सिंह भाठिया के सुने मकान में दबिस देकर आरोपी 01. सुदामा शर्मा पिता शंकर शर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 09 टाउनशीप राजहरा, 02. रतन राम यादव ‍पिता  बजरंग यादव उम्र 49 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 चिखलाकसा, 03. हरदीप सिंह भाठिया पिता स्व0 गुरबीर सिंह भाठिया उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 26 राजहरा, 04. सत्यप्रकाश साहू पिता आर0 एन0 साहू उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 06 हास्पीटल सेक्टर राजहरा, 05. उमाशंकर पिता नरोत्तम बंछोर उम्र 60 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 08 राम मंदिर वार्ड राजहरा, 06. पारख पिता रामदास साहू उम्र 53 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 26 रेलवे स्टेशन राजहरा, 07. सत्यजीत ठाकुर पिता स्व0 एम0 एस0 ठाकुर उम्र 42 वर्ष साकिन आजाद नगर चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा 52 ताश पत्तो से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर फड एवं आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 36,060 रूपये एवं 52 ताश पत्ती व एक नग चटाई को जप्त किया गया । आरोपियों के विरूद्ध छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 की धारा 5 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों कों गिरफ्तार किया गया है ।

थाना राजहरा पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध वरिष्ट अधिकारियों के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में लगातार सक्त कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लास महा परीक्षा केंद्र पहुंचे कलेक्टर हरिस एस

0

जगदलपुर बस्तर जिला उल्लास महापरीक्षा में आज बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने जगदलपुर विकासखंड के आदर्श परीक्षा केंद्र कलचा पहुंचे। कलेक्टर ने परीक्षार्थियों एवं उल्लास स्वयंसेवी का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला नोडल अधिकारी राकेश खापर्डे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, संकुल समन्वयक विनय सिंह एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आज बस्तर जिले के 875 केंद्र में 16800 परीक्षार्थी उल्लास महा परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

नक्सल आतंक से मुक्त हर पंचायत को मिलेगे तत्काल एक करोड़ रुपए: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

0
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर में की घोषणा
  • अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते हैं नक्सली, आपके बच्चों को नहीं देते पढ़ने
  • देशद्रोह को कभी भी नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: शर्मा

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ को नक्सल आतंक से मुक्ति दिलाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब नक्सल आतंक से मुक्त होने वाली हर ग्राम पंचायत को तत्काल एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस राशि से पंचायत द्वारा गांव में निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह ऐलान किया है।

बस्तर पंडुम के बीजापुर जिला स्तरीय आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति पूरी दुनिया में सबसे महान है, जिसे संजोए रखने संरक्षित एवं संवर्धित करने का ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पूरे देश -दुनिया में बस्तर की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है। बस्तर पंडुम की ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में होगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस संभाग स्तरीय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्रीगण एवं देश-विदेश के लोग हमारी सभ्यता, संस्कृति और पांरपरिक विधाओं को देखने आएंगे। यह ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा, जिसमें बीजापुर के समस्त जनता को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील शर्मा ने की।

लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर

वहीं बीजापुर जैसे खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिले में लाल आतंक को जड़ से मिटाने अमन चैन और शांति का वातावरण निर्मित करने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समूचे बस्तर को लाल आतंक से मुक्त होना चाहिए। इस लाल आतंक ने किसी को कुछ नहीं दिया, अभी हर जिले की हर पंचायत से युवाओं को रायपुर घुमाने ले जाया गया। हर एक पंचायत के युवाओं से खड़े होकर बात करता हूं। मुझे आश्चर्य होता है और दुख है इस बात का कि बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे 25 वर्ष के हो गए हैं लेकिन कभी टीवी नहीं देखे हैं, कोई जगदलपुर नहीं पहुंचा है, कोई रायपुर नहीं पहुंचा है स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, मोबाईल टावर यह बुनियादी चीजें है इसे गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए कोई इसे क्यो रोक कर रखेगा? शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खुद के बच्चे तो विदेश में पढ़ते हैं और वे गांव में छोटा सा स्कूल नहीं बनाने देते। वे नहीं चाहते कि बस्तर के गांवों के बच्चे पढ़ पाएं। नक्सलियों ने सारे गांवों की उन्नति और विकास को रोक कर रखा है।

भटके युवाओं पर नहीं बनेगा केस

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- आप सभी इस बात पर भरोसा रखें कि हमारे केंद्रीय गृहमंत्री का स्पष्ट कहना है कि मार्च 2026 तक नक्सलियों का समापन पूरे देश में होकर रहेगा। जो भी पंचायत अपने पंचायत के भटके हुए जो भी लोग होंगे विभिन्न कारणों से वे नक्सली संगठनों से जुड़े हुए उनका काम करते हैं, ऐसे सारे लोगों का कोई प्रकरण नही बनेगा और ग्राम पंचायत में प्रस्ताव करते हैं कि उनका गांव माओवाद और लाल आतंक से मुक्त हुआ तो उस पंचायत को तत्काल एक करोड़ के निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाएगी। उस पंचायत में विद्युत, मोबाईल नेटवर्क तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस की बड़ी कार्रवाई चल रही है और उस पूरी कार्रवाई के बीच सरकार एक गोली नही चलाना चाहती। सभी मुख्यधारा में आ जाएं। मुख्यधारा में आने पर सभी सुविधाएं मिलेंगी अगर किसी ने आतंक का रास्ता नहीं छोड़ा तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। देशद्रोह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौत एवं भृत्य गंभीर रूप से घायल

0

दल्ली राजहरा – कल शाम 4ः30 बजे के आसपास नेशनल हाईवे क्र. 930 में शेरपार हाईस्कूल की शिक्षिका श्रीमती बरखा वासनिक उम्र 35 वर्ष अपने स्कूल में पदस्थ भृत्य श्रीमती मथुरा मण्डावी के साथ मानपुर चौक की ओर आ रही थी तभी हितकसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई। दुर्घटना में बरखा वासनिक की मौके पर मौत हो गई साथ में स्कूटी में सवार मथुरा मण्डावी को गंभीर चोट आई जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से तत्काल शासकीय अस्पताल चिखलाकसा लाया गया इसके पश्चात् मथुरा मण्डावी की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बरखा वासनिक दुर्ग अपने मायके में रहती थी। उसके दो बच्चे थे 7 वर्ष की बेटी एवं 6 वर्ष का बेटा था। मृतिका के पति शिशुपाल वासनिक बिजली विभाग में कार्यरत हैं राधिका नगर भिलाई में रहता था । मृतिका 7 व 8 वर्षो से पति से विवाद होने के कारण अपने मायके शंकर नगर दुर्ग में अपने बच्चों के साथ रहती थी। वही घायल मथुरा मण्डावी उम्र 45 वर्ष ग्राम परसोदा बालोद की निवासी हैं। दोनो स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात् दोनो स्कूटी से मानपुर चौक की ओर आ रही थी। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से हितकसा के पास दुर्घटना घटी दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री के सामने लगाए भारत माता के जयकारे

0
  •  शर्मा से खुलकर बात की पूर्व माओवादियों ने
  •  अब बाहरी दुनिया को भी देख पाएंगे ये नक्सली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्र विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की9 जिनमें रामलू भंडारी, अर्जुन मड़काम, सोमारू माड़वी, सुखराम हेमला सहित अन्य साथियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके अनुभवों को गंभीरता से सुना और उनके लिए आाधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता सहित सभी प्रकार आवश्यक दस्तावेज पुनर्वास केंद्र में ही बनवाकर केंद्र और राज्य शासन की सभी योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं पुनर्वास केंद्र में उनकी दिनचर्या से अवगत होकर प्रार्थना, पूजा-अर्चना को शामिल कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने आवश्यक पहल करने, एक्सपोजर विजिट कराकर बाहरी दुनिया का भ्रमण कराने रायपुर, जगदलपुर जैसे शहर ले जाने के निर्देश दिए। ज्यादातर आत्म समर्पित नक्सलियों ने पढ़ाई नहीं की है, उन्हें साक्षर बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दिनचर्या में शामिल कर खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में दिखाने सहित उनको नियमित आमदनी के स्त्रोत हासिल हो सके उस दिशा विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए। राजमिस्त्री के कार्य सीखने पर कुछ लोगों ने उत्साहित होकर कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सिविल कार्य करेंगे ताकि व्यवसाय एवं आमदनी का स्त्रोत मिल सके। उप मुख्यमंत्री से मिलकर सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, उप निदेशक इंद्रावती टाईगर रिजर्व संदीप बल्गा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS