City Media - Page 283 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 283

सुकमा में भाजपा और साय सरकार पर बरसे पीसीसी चीफ दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने ली सुकमा में नुक्कड़ सभा 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शुक्रवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में भाजपा और साय सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग हक छीनकर उनके साथ अन्याय किया है, भाजपा और उसकी सरकार हार के डर से कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने धमकाने का काम कर रही है।

नुक्कड़ सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त माहौल है। हार के डर से हमारे लोगों को डराने में लगी है साय सरकार। प्रदेश में किसकी सरकार है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, हमें लगता है कि रिमोट कंट्रोल से छत्तीसगढ़ की सरकार चल रही है। यहां न तो पीएम आवास बनाए जा रहे हैं और ना ही निर्धारित दर पर धान खरीदी की जा रही है। जनता में सरकार के खिलाफ असंतोष है, जिसका फायदा कांग्रेस को इन चुनावों में मिलने वाला है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। शुक्रवार को 4.30 बजे हेलीकाप्टर से सुकमा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व स्टार प्रचारक दीपक बैज का हेलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शेर हैं, और वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार पीठ पीछे वार कर रही है, हमारे लोगों को डरा-धमका कर नामांकन वापस करवाए गए हैं। जिसका जवाब नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता देगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित रखा गया है जिससे पूरा वर्ग नाराज है। हमारे यहां एक वार्ड में टिकिट वितरण को लेकर नाराजगी थी, लेकिन भाजपा से तो प्रदेशभर के कार्यकर्ता नाराज हैं। पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हो रही है। ये जनता है सब जानती है और इसका जवाब चुनाव के दिन देगी। सुकमा के नेता कवासी लखमा को जबरन जेल भेजा गया ताकि यहां पर चुनाव आसानी से जीत सकें, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यहां हर एक कार्यकर्ता मजबूत है और चुनाव में एक होकर लड़ रहे हैं। इस दौरान नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप समेत कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की गला रेतकर की हत्या

0
  •  दंतेवाड़ा की अरनपुर पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थे जोगा बारसे 

जगदलपुर स्थानीय निकायों के चुनावों के बीच बस्तर संभाग में नक्सलियों ने दहशतगर्दी मचाना शुरू कर दी है। संभाग के दंतेवाड़ा जिले की एक ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की नक्सलियों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई।

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले की अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक जोगा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी था। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया गया। बताया जाता है कि जोगा पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। घटना स्थल अरनपुर थाना क्षेत्र में आता है। जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का निवासी था, जहां गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध जताते उसके चुनाव लड़ने पर आपत्ति जताई। हत्या के बाद नक्सली जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है। दो दिन पहले ककाड़ी निवासी युवक की हत्या भी नकसलियों ने इसी तरह की थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली के गांजा तस्कर बंटी बबली बस्तर में गिरफ्तार

0
  • कार में गजब जुगाड़ लगाकर कर रहे थे गांजा की स्मगलिंग

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस ने दिल्ली के एक ऐसे गांजा तस्कर बंटी बबली को गिरफ्तार किया है, जो कार में गजब जुगाड़ लगाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। इस जोड़े की कार से करीब सात लाख रुपए का 68 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह कामयाबी बस्तर की नगरनार थाना पुलिस ने हासिल की है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मदद्देनजर सरहदी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ में होने वाले अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। इस टीम द्वारा गांजा तस्करों की लगातार धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर वैगन आर कार कमांक डीएल-1 आरटीसी 2-6218 को रोका गया। कार में एक पुरूष एवं एक महिला गांजा लेकर उड़ीसा राज्य की ओर से थे।कार सवार युवक राहुल सुटवाल पिता गोवर्धन सुटवाल निवासी नवरंगपुर थाना खेड़कीदोला जिला गुड़गांव हरियाणा हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली और अर्जिना बीबी पति आलेम नदाफ निवासी नदाब पारा न्यू नघरिया थाना जिला मालदा पं. बंगाल हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई। कार की सीट के नीचे, डिक्की एवं कार के दरवाजे के अंदर गांजा के 48 पैकेट बरामद हुए। गांजे का वजन 67.990 किलोग्राम निकला और उसकी कीमत 6 लाख 80 हजार रूपए आंकी गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत 3 लाख रूपए और 15 हजार मूल्य के दो मोबाईल फोन समेत कुल 9 लाख 95 हजार रुपए का माल आरोपियों के कब्जे से बरामद हुआ है।

रूपये को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है। इस मामले को पकड़ने में नगरनार थाना इंचार्ज निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक विकास सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पीलेश्वर साहू, आरक्षक विक्रम उरांव का विशेष योगदान रहा।

बीजापुर में भाजपा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन: विक्रम मंडावी

0
  •  विधायक मंडावी ने की आयोग में शिकायत 
    जगदलपुर बस्तर संभाग की बीजापुर नगर पालिका के चुनाव में विवाद का दौर शुरू हो गया है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है।

बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए नगर पालिका चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है। नगर के मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास बनाने योजना का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर बरगलाया जा रहा है। विधायक श्री मंडावी ने कहा कि भाजपा के बीजापुर जिला अध्यक्ष द्वारा नगर में कई जगहों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। यह मतदान को प्रभावित करने का प्रपंच मात्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के लिए कोई भी निजी व्यक्ति या संगठन अधिकृत नहीं है। शासन के हितग्राही और ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी ही पात्रता अनुसार हितग्राही का चयन करते हैं।. मगर भाजपा के लोग नगर पालिका का चुनाव जीतने और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। विधायक विक्रम मंडावी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवा रहे एक युवक को पकड़ा। श्री मंडावी उस युवक को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे।कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर के शांतिनगर वार्ड में फार्म भर रहे युवक का वीडियो भी प्रमाण के लिए तैयार किया है। विधायक ने भाजपा नेताओं पर लगाया कि वे खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। श्री मंडावी और अन्य कांग्रेसजन प्रधानमंत्री आवास योजना के भरे व खाली फार्म जा रहे लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत की गई। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से
आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन और चुनाव प्रभावित करने की शिकायत की। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा को ऐसे हथकंडों से बाज आने की चेतावनी दी है।

सीएम साय का कल जगदलपुर में रोड शो

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम जगदलपुर के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे एवं सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने 8 फरवरी को जगदलपुर आ रहे हैं। वे जगदलपुर में 8 फरवरी को रोड शो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त करने हेतु रोड शो सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट चौक से प्रारंभ होकर झंकार चौक, कोतवाली चौक, स्टेट बैंक चौक, महावीर चौक, नावेल्टी चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक, मां दंतेश्वरी प्रांगण के पश्चात गुरु नानक चौक, संजय मार्केट चौक, हनुमान मंदिर पनामा चौक, बस्तर हाई स्कूल चौक होते हुए चांदनी चौक में रोड शो का समापन होगा।

बंगीय समाज का संकीर्तन महायज्ञ 9 फरवरी से

0

जगदलपुर बंगीय समाज जगदलपुर द्वारा इस वर्ष भी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक अष्टम प्रहर श्री श्री संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

एफसीआई गोदाम के पास आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के पावन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बंगीय समाज ने आयोजन में नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक गंगा वरण, अधिवास कीर्तन होगा। दूसरे दिन 10 फरवरी को अष्टम प्रहर श्री श्री संकीर्तन के साथ महायज्ञ प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे से महा भोग वितरण, आनंद बजार एवं 11 फरवरी को संकीर्तन विराम, नगर कीर्तन कार्यक्रम, सुबह 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा। दोपहर 12 बजे से समस्त संप्रदाय बंगीय समाज भोग आरती, महंत विद्या पदमावली कीर्तन रात्रि 8 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में सत्यानंद सम्प्रदाय पखांजुर पीवी 16 की कीर्तन मंडली के संकीर्तन के अलावा सत्य हरि सम्प्रदाय मलकानगिरी, नित्यानंद संप्रदाय उमरकोट और गौर संप्रदाय पारादीप कटक द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

दलपत सागर वार्ड में जीत का चौका लगाने बेताब हैं नरसिंह राव

0
  • दलपत सागर वार्ड से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हैं नरसिंह राव

जगदलपुर निकाय चुनाव में जगदलपुर से लगातार तीन बार जीत हासिल कर चुके भाजपा के पार्षद प्रत्याशी नरसिंह राव इस बार जीत का चौका लगाने बेताब हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सिविल इंजीनियर निकेत राज झा की कड़ी चुनौती के बावजूद नरसिंह राव अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

नरसिंह राव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।पार्षद चुनाव में अब तक अजेय रहते आए नरसिंह राव इस बार भी अपनी जीत को लेकर निश्चिंत हैं। उनका कहना है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के दिशा निर्देश पर हम यह चुनाव भी आवश्य जीतेंगे।लगातार 3 बार वह दलपत सागर वार्ड से पार्षद चुने जा चुके हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि इस बार कांग्रेस के इंजीनियर प्रत्याशी निकेत राज झा के चुनाव में उतरने से मामला थोड़ा उलझ गया है क्योंकि कांग्रेस भी इस बार जीत हेतु कोई कसर नहीं छोड़ रही है। निकेत राज झा लगातार वार्ड के मतदाताओं से जीवंत संवाद बनाए हुए हैं। श्री झा के पक्ष में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू भी वार्ड में दौरा कर चुके हैं। वहीं बीजेपी से प्रत्याशी नरसिंह राव कहते है कि चौथी बार भी वार्ड से हमारी पार्टी भाजपा ही जीत दर्ज कराएगी, और हम जीत के बाद अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को दूर कर वार्डवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम की सामान्य सभा बैठकों में नरसिंह राव पूरी मुखरता के साथ जनहित के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता का लाभ इस चुनाव में उन्हें मिलेगा।

8 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना बालोद पुलिस को मिली सफलता

0
  • महिला संबंधी अपराध में किया गया था गिरफ्तार तब से था फरार

घटना दिनांक 28.10.2023 के 11ः00 बजे इसकी लड़की घर से बिना बताये कही चली गई है के रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम किया गया था गुमशुदा नाबालिक होने से वैध संरक्षण की सरंक्षता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में धारा 363 भादवि के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया है। विवेचना पता तलाश के दौरान गुमशुदा को दिनांक 10.04.2024 को तुकयेमजाल ब्राम्हणपल्ली ए पी आर रोड लेबर कालोनी थाना हेथनगर जिला रंगा रेड्डी तेलंगाना से नितिश जांगडे के कब्जे से बरामद किया गया, अपहृता से पुछताछ पर आरोपी द्वारा अपहृता के साथ शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366,376(2)(ढ) भादवि 4,5(ट)6 पाक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को दिनांक 12.04.2024 के 12ः10 बजे गिरफ्तार किया गया। रात्रि होने से आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था डियूटी लगाई थी। दौरान मध्य रात्रि आरोपी हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने से थाना बालोद में पृथक से अपराध क्रमांक 219/2024 धारा 224 भादवि पंजीबध्द कर पिछले 09 माह से आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद सुरजन राम भगत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा टीम गठित किया गया था। गठित टीम के द्वारा लागातार पता तलाश करने के बाद आज दिनांक 05.02.2025 को आरोपी को पकड़ने में सफल रही जिसे आज दिनांक 05.02.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

आरोपीः- नीतिश जांगडे पिता स्व. मानदास जांगडे उम्र 25 वर्ष निवासी तरौद थाना व जिला बालोद

कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने अग्रवाल समाज से मांगा समर्थन

0
  • अग्रवाल समाज का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस के साथ: मलकीत सिंह
  •  पूर्व विधायक रेखचंद ने भी समाज से की अपील 

जगदलपुर नगर निगम चुनाव में सोशल मैंनेजमेंट के तहत जगदलपुर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू लगातार सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस मिशन में पूर्व विधायक रेखचंद जैन और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य लगातार योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेताओं ने अग्रवाल समाज के वरिष्ठज लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के विजय अभियान में सहयोग मांगा। मलकीत सिंह गैदू ने समाज प्रमुखों से कहा कि अग्रवाल समाज शुरू से कांग्रेस को सहयोग देता आया है, नगर निगम चुनाव में भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर शहर, बस्तर, राज्य और राष्ट्र के विकास में अग्रवाल समाज की महति भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आपके समाज का देशहित में अतुल्य योगदान है। आप लोग जो प्यार कांग्रेस को देते आए हैं, वैसा ही प्यार हमारे मलकीत भाई को महापौर पद के लिए और सभी वार्डों में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को मिलेगा, ऎसी हमें पूरी उम्मीद है। आप सभी वरिष्ठ जन अपने समाज के युवाओं और माता बहनों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें और कांग्रेस को सहयोग दें। समाज जनों ने कांग्रेस नेताओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के प्रति स्नेह कम नहीं होगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य लगातार विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। इन नेताओं ने सभी समाजों से मेल मुलाकात और आशीर्वाद लेने का क्रम शुरू कर दिया है। विभिन्न समाजों से मलकीत सिंह को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। समाजों के प्रतिनिधि उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्वयं प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू तो दिन रात एक किए हुए ही हैं, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेता भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। सभी कांग्रेस नेता सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में मलकीत सिंह गैदू ने श्री ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज से शिष्टाचार मुलाकात कर समाज लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, तरक्की हेतु सुझाव मांगे एवं अपने नए विजन की तैयारी पर समाज के लोगों से चर्चा की। श्री ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा व आशीर्वाद प्राप्त किया। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने माहेश्वरी समाज से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उन्होंने माहेश्वरी समाज के लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, विकसित जगदलपुर, शहर की बेहतर तरक्की, शसक्त बनाने हेतु सुझाव एवं अपने नए कई विजन की पर तैयारी की चर्चा। इस दौरान श्री गैदू ने माहेश्वरी समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांग उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुशासन और समग्र विकास के लिए नगर में भाजपा सरकार जरूरी: केदार कश्यप

0
  •  प्रभारी मंत्री ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए किया दंतेवाड़ा में जनसंपर्क 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने दंतेवाड़ा पहुंचे वन मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बचेली व दंतेवाड़ा नगरपालिका क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।साथ ही जनसम्पर्क कर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता व दंतेवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी बृजमोहन देवांगन ने भी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ये चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। हमारे कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटें हुए हैं, घर-घर पहुंच रहे हैं, सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं और मतदाताओं में भाजपा के प्रति जो उत्साह है और हम सभी कार्यकर्ताओ के मेहनत से भाजपा की जीत निश्चित है। डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से पहले दंतेवाड़ा पनिशमेंट जिले के रूप में जाना जाता था। आज दंतेवाड़ा में जो कार्य हुए है वो दुनिया में कही से भी कोई व्यक्ति आकर देखता है तो आश्चर्य से कहता है ये है दंतेवाड़ा है। मंदिर कॉरिडोर, वन मंदिर, एजुकेशन हब, लाइवलीहुड कालेज एवं अन्य विकास कार्यो से दंतेवाड़ा की तस्वीर बदलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। दंतेवाड़ा के सुशासन और समूचे विकास के लिए ट्रिपल इंजन वाली भाजपा सरकार जरूरी है |

MOST POPULAR

HOT NEWS