City Media - Page 282 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 282

पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल, नगरीय निकायों और पंचायतों में चुनकर आएगी कांग्रेस: दीपक बैज

0
  •  जगदलपुर नगर निगम की सत्ता कांग्रेस ही सम्हालेगी 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा विरोधी माहौल है। साय सरकार के कामकाज से जनता नाखुश और दुखी है। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस 95 फीसदी सीटें जीतने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज आज शनिवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जो नकारात्मक राजनीति की है, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम किया है, तुष्टिकरण की नीति अपनाई है, विष्णु देव साय सरकार का अब तक का परफॉरमेंस अच्छा नहीं रहा है, उसके चलते पूरे प्रदेश में भाजपा विरोधी माहौल तैयार हो चुका है।. जनता भाजपा के हाथों में राज्य की सत्ता सौंपकर अब पछता रही है। श्री बैज ने कहा – मैं पूरे राज्य का दौरा कर रहा हूं, कल ही नारायणपुर, सुकमा गया था, हर जगह की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर नजर आई है। इसकी शुरुआत नगरीय निकायों तथा ग्राम, जनपद और जिला पंचायतों के चुनावों से होने जा रही है। कांग्रेस के प्रति हर जगह अनुकूल परिस्थितियां हैं। अधिकतर नगरीय निकायों और ग्राम, जनपद एवं जिला पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचंड वोटों से जीतने जा रहे हैं। दीपक बैज ने जगदलपुर नगर निगम का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां हमारे प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और 90 प्रतिशत से ज्यादा वार्डों में पार्षद प्रत्याशी जीतकर आएंगे, यह मेरा दावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के आरक्षण का अधिकार छीनकर उनके साथ अन्याय किया है। भाजपा और उसकी सरकार हार के डर से कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने धमकाने का काम कर रही है। हार के डर से भाजपा हमारे लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है। प्रदेश में किसकी सरकार है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, हमें लगता है कि रिमोट कंट्रोल से छत्तीसगढ़ की सरकार चल रही है। यहां न तो पीएम आवास बनाए जा रहे हैं और ना ही भाजपा की चुनावी घोषणा के अनुरूप दर पर धान खरीदी की गईं है। जनता में सरकार और भाजपा के खिलाफ असंतोष है, जिसका फायदा कांग्रेस को इन चुनावों में मिल रहा है।

भक्तों ने देवी को समर्पित किए लाखों का कैश और जेवरात

0
  • भक्तों ने देवी को समर्पित किए लाखों का कैश और जेवरात खोली गईं मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां
  • दानपेटियों में अर्जी वाली अनेक चिट्ठियां भी मिलीं

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में स्थित पावन शक्तिपीठ दंतेश्वरी माता मंदिर मंदिर की दान पेटियां शुक्रवार को खोली गईं। दान पेटियों में मिली नगदी और जेवरात की गिनती कई घंटे तक चली। इस बार भी भक्तों ने मां दंतेश्वरी को मुक्त हस्त से दान राशि अर्पित की है। नोटों की गणना में नगदी लगभग 17 लाख रुपए और सोने चांदी के कुछ जेवरात पाए गए, जिसे खजाने में जमा करवा दिया गया।

मुहरबंद दानपेटियां टेंपल कमेटी व्यवस्थापक व तहसीलदार विनीत सिंह, प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ, सहायक पुजारी लोकेंद्र नाथ की मौजूदगी में खोली गई। इसके पूर्व 5 अगस्त 2024 को दान पेटियों की राशि की गणना हुई थी। इस बार गणना के मौके पर बीरो मांझी, महादेव नेताम, मुकुंद ठाकुर, सुखराम ठाकुर, शिवचंद्र कतियाररास, डीआर नाग, त्रिनाथ ठाकुर, विजय पटनायक समेत टेंपल कमेटी से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिकों ने मौजूद रहकर इस गणना में सहयोग किया।

मिले अर्जी वाले कई पत्र

दान पेटियों में इस बार भी भक्तों द्वारा डाले गए दर्जन भर अर्जी वाले पत्र मिले हैं।मांई दंतेश्वरी को संबोधित पत्रों में भक्तों ने अर्जी लगाई थी। इन चिटिठयों में किसी ने कर्ज से मुक्ति पाने, तो किसी ने सरकारी नौकरी पाने की कामना की। किसी ने संतान का ब्याह करवाने की बात लिखी, तो किसी ने खुद के पसंदीदा जीवनसाथी के साथ जीवन बिताने की तो, किसी ने व्यापार व्यवसाय में सफलता की कामना की थी।

गांधी माध्यमिक शाला में वार्षिक समारोह

0

जगदलपुर महात्मा गांधी माध्यमिक शाला में दिनांक 7 फरवरी को वार्षिक महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंग भारद्वाज.थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड स्त्रोत समन्वयक शरद श्रीवास्तव, संकुल प्राचार्या सुधा परमार तथा संकुल समन्वयक विकास चंद्राकर ने शिरकत की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात शाला की छात्राओं द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात प्राथमिक शाला के छात्रों द्वारा बचपन पर आधारित एक नृत्य पेश किया गया। वीरता पर आंठवी कक्षा की छात्रा द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। शहर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देने लिए छठवीं तथा सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा एक नृत्य किया गया। इसके पश्चात सातवीं कक्षा की एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने पूरे कार्यक्रम को राममय बना दिया। नशे के जाल से मुक्त करने हेतु आंठवी कक्षा के छात्रों द्वारा एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे सारे दर्शकों द्वारा सराहा गया। तत्पश्चात बीते सत्र के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में बस्तर की संस्कृति पर आधारित छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात छात्रों को स्वल्पाहार कराया गया।

समस्त कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साज सज्जा में शाला की शिक्षिका मनीषा ठाकुर का योगदान रहा। सांस्कृतिक नृत्य और नाटक का समस्त प्रबंधन शाला के शिक्षक अनुपम साहा तथा नवीन राठौर द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम के विधिवत संचालन में शाला के शिक्षकगण सावित्री पेगड़, सुमन राठौर एवं गीता ठाकुर की भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण प्रभार एवं दायित्व प्रधान पाठक दीपक वाजपेयी का था। समारोह में शिरकत किए हुए हर अतिथियों ने पूरे प्रयोजन का आनंद उठाया। यह जानकारी संकुल समयवंक भूपेश पाणिग्रही ने दी।

माहेश्वरी समाज के साथ बैठक की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने

0
  •  भाजपा नेताओं ने सेवा और सुशासन का विज़न बताकर मांगा आशीर्वाद 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे, पार्षद प्रत्याशी माहेश्वरी भवन में आयोजित समाज की बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की साय सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि हम यहां आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं। इस दौरान श्री देव ने संकल्प पत्र की घोषणाओं से भी समाज के लोगों को अवगत कराया एवं सुशासन वाली सरकार के विज़न के बारे में बताया और सेवा, समर्पण एवं सुशासन के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों को अपना प्रेम, आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। ‘जय महेश’ के जयघोष के साथ समाजिकजनों को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए अपना विज़न साझा करते हुए माहेश्वरी समाज के उपस्थितजनों से समर्थन रूपी आशीर्वाद मांगा एवं शहर के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन व युवाओं से सलाह लेकर जगदलपुर का कायाकल्प करने की बात कही एवं शहर में सुशासन स्थापित करने भाजपा की नगर सरकार बनाना आवश्यक बताया। समाज की बैठक को पार्षद प्रत्याशी यशवर्धन राव एवं श्याम सोमानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, पारूल बोथरा, कृष्णा ठाकुर सहित भारी संख्या में माहेश्वरी समाज के प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संजय पांडे और मलकीत सिंह के गजब ठुमके

0
  • मुस्लिम अल्पसंख्यक वोटों ने नचवा दिया नेताओं को 

अर्जुन झा

जगदलपुर सियासत में अल्पसंख्यक वोटों की अहमियत किसी से छुपी नहीं है। अल्पसंख्यक शब्द सुनते ही जेहन में टोपी, दाढ़ी वाले मुसलमानों की ही तस्वीर उभर आती है, मगर सच्चाई यह है कि जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध भी अल्पसंख्यक हैं। मगर सियासतदां मुसलमानों को ही ज्यादा अहमियत देते हैं और बाकी अल्पसंख्यकों को तवज्जो नहीं देते।

मुस्लिम अल्पसंख्यक वोटों को सियासत करने वाले लोग में कितना महत्व देते हैं इसका एक बड़ा उदाहरण जगदलपुर के एक वैवाहिक कार्यक्रम में देखने को मिला। इस विवाह समारोह में मेयर प्रत्याशियों सहित कई राजनैतिक हस्तियां आमंत्रित थीं। वहां दोनों प्रमुख दलों के महापौर प्रत्याशियों के एकसाथ नाचते थिरकते देख लोग हैरत में पड़ गए थे। मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे कांग्रेस नेता अख्तर अली के यहां शादी में पहुंचे थे। वहां उन्होंने उपस्थित लोगों की फरमाइश पर भांगड़ा डांस किया। मलकीत सिंह तो पंजाबी हैं, लिहाजा भांगड़ा उनके रग रग में बसा है। मगर संजय पांडे इस तरह के अंदाज में कम ही नजर आते हैं। लेकिन रणनीति के तहत राजनीति करने वाले इससे परहेज भी नहीं करते हैं। साउंड सिस्टम पर चल रहे पंजाबी गीत संगीत के बीच संजय पांडे और मलकीत सिंह गैदू ने गजब के ठुमके लगाए। मलकीत भाई तो सिर्फ हौले हौले ठुमकते दिखे, मगर संजय भाई लहरा लहरा के नाचते रहे। अब देखने वाली बात यह है कि ये ठुमके अल्पसंख्यक वोटों में किस कदर हिलोरें पैदा करेंगे।

लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी के साथी को बालोद पुलिस ने मैसूर कर्नाटक से किया गिरफ्तार 

0
  •  आपका लड़का बलात्कार के केश में फस गया है कहकर ठगी करने वाले आरोपी के साथी को बालोद पुलिस ने मैसूर कर्नाटक से किया गिरफ्तार
  • आरोपी द्वारा अपने साथियों को मुहैया कराया था अपना खाता नम्बर, सीम व एटीएम
  •  साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता

घटना दिनांक 26.05.2024 को अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा वाट्सअप वाईस काल करके बोला गया कि मै थाना बालोद से बोल रहा हू आपका लड़का बलात्कार केश में फंस गया है उसको निकालना चाहते हो तो मेरे खाता नम्बर में पैसा डालना पड़ेगा कहकर प्रार्थी युगल किशोर साहू पिता झाडू राम साहू उम्र 56 वर्ष साकिन खपरी थाना व जिला बालोद को धोखा देकर प्रार्थी से कुल रकम 01 लाख 90 हजार रू अपने खाता में डलवाकर धोखाधड़ी किया गया। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना बालोद में करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिला बालोद पुलिस द्वारा लगातार सायबर फ्राड से बचने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद  सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर पुलिस के पर्यवेक्षण में ,अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा टीम गठित कर आरोपी को सायबर तकनीकी सहायता से एक टीम तैयार कर मैसूर कर्नाटक राज्य भेजा गया , जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ अपराध करना कबूल किया एवं मामले में दो अन्य लोगो का भी संलिप्तता होना बताने पर प्रकरण में धारा 420, 34, 411, 413, 120(बी) भादवि में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी को पकड़ने में थाना बालोद से निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि पुनित राम वर्मा, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, आर. दीपक शर्मा, सायबर सेल बालोद से प्र.आर. भुनेष्वर मरकाम, राहुल मनहरे, संदीप यादव, भोप साहू, पुराण देवांगन, मिथिलेश का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 420, 34 भादवि के आरोपी

कृष्णा यादव पति स्व. चन्द्रिका यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बेलसांड थाना बरौली जिला भोपालगंज (बिहार)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महाराणा प्रताप वार्ड किया चुनाव प्रचार व सभा को संबोधित

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु एवं पार्षद प्रत्याशी जयंती केरकेट्टा के लिए जगदलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड पांचवीं बटालियन में चुनाव प्रचार प्रसार कर चुनावी सभा को संबोधित किया

चुनावी रणभूमि में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया पदार्पण, नुक्कड़ सभाएं कर मांग रहे हैं समर्थन

0
  •  भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता शहर विकास के लिए प्रतिबद्ध: किरण देव
  • जगदलपुर के तेज विकास के लिए बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार: संजय पाण्डे
  • स्वच्छ, सुंदर जगदलपुर बनाने के लिए दें भाजपा का साथ: संजय पाण्डे

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराने पूरी शक्ति लगा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महिला मोर्चा नेत्रियों सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए सघन जनसंपर्क में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे लगातार वार्डों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

शुकवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने संभाग के सबसे बड़े बाजार संजय मार्केट, लोकमान्य तिलक वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, दलपत सागर वार्ड, रमैया वार्ड एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद मांगा।

बालाजी की शोभायात्रा में हुए शामिल

महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने श्री श्री श्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर के 24वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान बालाजी को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया एवं जगदलपुर वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

किरण देव कूदे समर में

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने किया चुनावी रणभूमि में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की है। निकाय चुनाव को कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने शहर के जवाहर नगर वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड एवं गंगानगर वार्ड में नुक्कड़ सभाएं कर परिवारजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की एवं जगदलपुर को सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाने की बात कहते हुए शहर में ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने का आग्रह किया।

बीजापुर की चुनावी सभा में वन मंत्री केदार कश्यप ने बनाया भाजपाई माहौल

0
  • कश्यप ने बताए अटल संकल्प पत्र के वादे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अर्जुन झा 

जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार 7 फरवरी को बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में चुनावी सभा लेकर माहौल को भाजपाई बना दिया। उन्होंने उपस्थित जन समूह के समक्ष को भाजपा के अटल संकल्प पत्र के वादों को विस्तार से रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। वे जगदलपुर से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा तक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने सुकमा में सभा ली थी। बिना रुके, बिना थके आज केदार कश्यप बीजापुर जा धमके। वहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री कश्यप ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और उसकी कथनी करनी में अंतर पर बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी अटल संकल्प पत्र में किए गए वादों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। मंत्री  कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा की सरकारें तो समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर ही रही हैं। हमारी सरकारों ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने का बीड़ा भी उठाया है। इस मिशन में हमें अच्छी कामयाबी भी मिल रही है। कांग्रेस के पापों को धोते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को पुनः विश्व गुरु का दर्जा दिलाने का काम किया है। आज बड़े बड़े और शक्तिशाली देश भी भारत के साथ दोस्ती करने के लिए लालायित हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी गरीबों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। हर घर नल का शुद्ध पानी, हर व्यक्ति को इलाज की सुविधा दी जा रही है। यहां नगर पालिका में भाजपा की सत्ता आने पर कॉलेज कैंपस में वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हमारे युवा साथी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सकें। हाई स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं के लिए सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी, रेहड़ी, ठेला, खोमचे लगाकर व्यवसाय करने वाले फुटकर व्यापारियों को लोन सब्सिडी दी जाएगी, गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अटल संकल्प के तमाम वादों को लेकर जन जन तक जाएं और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पदों के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।

गैदू को व्यापक समर्थन

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का धुंआधार जनसंपर्क जारी है। आज उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंच कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। वहीं दलपत सागर वार्ड स्थित भगवान बालाजी के मंदिर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी निकेत राज झा भी उपस्थित रहे। गैदू ने मंदिर परिवार से बातचीत भी की। वोटिंग का समय नजदीक आने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को महापौर पद हेतु प्रत्याशी के रूप में लोगो का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ताओं से शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांग आशीर्वाद प्राप्त किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS