City Media - Page 403 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 403

छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी जैसे हालात, राजयपाल को लेनी पड़ रही जिलों में बैठकें: दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला 
  • साय सरकार हो गई है असहाय: दीपक बैज 

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात हैं, साय सरकार असहाय हो गई है, सारी व्यवस्थाएं सरकार के हाथों से निकल गई हैं। इसीलिए राजयपाल को जिलों में जाकर समीक्षा बैठकें लेनी पड़ रही हैं।

दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार नहीं चला पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों का बोलबाला है। आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है। सत्तारूढ़ दल के विधायक, सांसद भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपराधिक घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए उन पर नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शुरू से सरकार को चेताते आ रही है, अब भाजपाई जनप्रतिनिधि भी ऐसा कर रहे हैं। दुर्ग के सांसद विजय बघेल के बयान का जिक्र करते हुए दीपक बैज ने कहा कि चुनावी वादों और मोदी की गारंटी को पूरा करने में भी साय सरकार विफल रही है। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट की दर एकमुश्त 50 रुपए प्रति बोरी बढ़ाने का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। दीपक बैज ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल है। इसे देखते हुए ही केंद्र सरकार ने नए राजयपाल की यहां नियुक्ति की है। आलम यह है कि राजयपाल को जिलों में जाकर समीक्षा बैठकें लेनी पड़ रही हैं। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ गर्त की ओर जा रहा है। राज्य को बचाने के लिए कांग्रेस हर कदम उठाने तैयार है।

संयुक्त पीएमटी छात्रावास धरमपुरा- 3 में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत

0
  •  नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी 

जगदलपुर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त बालक बालिका छात्रावास धरमपुरा जगदलपुर में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप अति विशिष्ट अतिथि हुंगाराम मरकाम, विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील दत्ता थे।अध्यक्षता गणेश शोरी ने की।

इस दौरान दीपक मौर्य, छात्रावास संरक्षक नवीन बेघल, श्री जंगम, आशोमती कश्यप, वेदिका पाटिल, पार्वती मैम, सोनू कश्यप, चैईत कश्यप, माखनलाल मरकाम, राकेश मरकाम भैरम कश्यप, मंगल कश्यप, अमृत मौर्य, समस्त महाविद्यालय प्रोफेसर और छात्रावास संरक्षक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा माई दंतेश्वरी व सरस्वती एवं बाबा साहेब आंबेडकर के छायाचित्रों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सांसद महेश कश्यप द्वारा करवाया गया।संयुक्त अध्यक्ष महेन्द्र शोरी, संयुक्त उपाध्यक्ष हेमंत कोर्राम संयुक्त सचिव सुरेंद्र मरकाम संयुक्त सह सचिव धनंजय शोरी अध्यक्ष 150 सीटर झरना ठाकुर ,130 सीटर मोनिका हिडको, 50 सीटर नविना गोमस एवं सचिव सहसचिव व अन्य पदाधिकारियों ने ली। साथ ही नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए नृत्य, गीत गायन, एवं शायरी व सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें नव प्रवेशी छात्र बढ़-चढ़कर भाग लिया। अति विशिष्ट अतिथि हुंगाराम मरकाम ने छात्र जीवन के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप द्वारा छात्रावासी छात्रो को शिक्षा स्वास्थ्य एवं समाज निर्माण में युवाओं की भुमिका बताते हुए मार्गदर्शन देकर छात्रावासी छात्रो की मांगे सांस्कृतिक मंच, स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड डामरीकरण को पूरा करने का आश्वासन दिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाकर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक आयुक्त गणेश शोरी द्वारा समारोह का समापन किया गया।

ट्रैकिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0

जगदलपुर वाईएचएआई जगदलपुर यूनिट सीजी स्टेट ने चित्रकूट में पूर्ण इकाई के रूप में गठन के बाद अपना पहला ट्रैकिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष अनिल लूंकड़ एवं कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।

प्रतिभागियों ने लगभग 5 किमी की यात्रा की और फिर पारंपरिक तरीके से स्वादिष्ट दोपहर का भोजन किया। कार्यक्रम में कई नए सदस्य भी जुड़े। टीम द्वारा संगीत, नृत्य एवं अन्य लघु कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनिल लूंकड़ ने सभी सदस्यों को वाईएचएआई का परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर अध्यक्ष, चेयरमैन, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने टीम जगदलपुर को बधाई दी।

विष्णु के सुशासन में रामविलास को मिला नया जीवन

0
  • मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत
  • मिली राशि से हार्ट की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी
  • उम्मीद खो चुके रामविलास के परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए
  • मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जताया आभार

बालोद, 09 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में बालोद जिले के दल्लीराजरा निवासी श्री रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है। श्री पाठक को इस वर्ष जून माह की शुरूआत में अचानक से हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा उन्हें हार्ट अटैक के बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित एम्स में रिफर किया गया। एम्स में उनके स्वास्थ्य जाँच के पश्चात् डाॅक्टरों ने उनके हार्ट की सर्जरी कराने तथा सर्जरी में लगभग 05 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई। श्री रामविलास पाठक के पुत्र श्री रजनीश कुमार ने बताया कि हम सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। हार्ट सर्जरी की लागत लगभग 05 लाख रुपये आने की जानकारी मिलने पर हम पिताजी की सर्जरी का खर्च वहन नही कर सकते थे। हमारे परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी, कि अब कभी हमारे पिताजी स्वस्थ्य हो पाएंगे।  रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसे विकट परिस्थिति में हमें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली और पिताजी के हार्ट की सर्जरी संभव होने की उम्मीद की एक किरण नजर आई। हमने रायपुर एम्स के डाॅक्टर द्वारा इलाज में आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनवाया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निवास पहुँचकर उनसे इलाज हेतु मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। हमारे द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा पिताजी की हार्ट की सर्जरी हेतु कुल 05 लाख 29 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई। जिसके पश्चात् हमारे पिता श्री रामविलास पाठक के हार्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सर्जरी पश्चात् अब हमारे पिताजी अपने घर आ चुके हैं। वे पहले की तरह सामान्य जीवन खुशी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं। हमारा परिवार मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है, उनके सुशासन मंे यह संभव हो पाया है कि उम्मीद छोड़ चुके हमारे संयुक्त परिवार मंे एक पति, पिता और दादा  रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है।

सरकारी धन सरपंच, उप सरपंच व सचिव के घरों में और नाली की गंदगी ग्रामीणों के घरों में*

0
  •  राशि आहरण कर नहीं कराई नाली की सफाई 

अर्जुन झा

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में अव्यवस्था का आलम है। ग्रामीण तरह तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं और सरपंच, उप सरपंच तथा सचिव खूब मजे कर रहे हैं। नालियों का गंदा पानी ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है। लोगों का खाना पीना हराम हो गया है।

चर्चा है कि नाली सफाई के नाम से पंचायत फंड से राशि आहरित कर ली गई है, लेकिन सफाई कार्य रत्ती भर भी नहीं कराया गया है। सरपंच, उप सरपंच और सचिव की उदासीनता एवं मनमानी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विदित हो की ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में नाली सफाई के नाम से लाखों रुपए आहरण करने के बाद भी नाली सफाई नहीं होने से इस बारिश में नाली का पानी घरों में घुस रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इस मसले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा बस्तर कलेक्टर व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बस्तर से भी की जा चुकी है। लेकिन शिकायत के बावजूद न नाली सफाई हुई न जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की गई। प्रशासन की उदासीनता की वजह से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं वहीं सरपंच, उप सरपंच और सचिव की मौज हो गई है। वे ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए जाने वाले हर कार्य में जमकर चांदी काट रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जीराखाल की नालियों में गंदगी व कचरा भर गया है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बरसात के इस मौसम में नाली की गंदगी और बदबूदार गंदा पानी घरों में घुस रहा है और गलियों व सड़कों पर फैल रहा है। घरों में गंदगी घुस जाने से लोग चैन से भोजन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सड़कों व गलियों के गंदगी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। दूसरी ओर चारों तरफ पसरी गंदगी और जल जमाव से मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। मक्खियां घरों में भिनभिनाती रहती हैं, हर खाने पीने की चीज पर बैठकर उसे दूषित कर देती हैं। वहीं मच्छर रातभर सोने नहीं देते। मच्छर मक्खियों के बढ़ती संख्या के साथ ही उल्टी दस्त और मलेरिया जैसे रोगों की शिकायत भी छोटे जीराखाल में बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर विजय दयाराम के. से ग्रामवासियों को इस संकट से मुक्ति दिलाने तथा सरपंच, उप सरपंच और सचिव के कारनामों की जांच कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेशोत्सव की धूम

0
  •  युवा गणेशोत्सव समिति ने की आकर्षक सजावट

जगदलपुर नगर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोधघाट में युवा गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूरे पंडाल की मनभावन सजावट की गई है।

समिति से जुड़े युवाओं ने बताया कि पूजा स्थल पर रोज संध्या भजन, नृत्य गीत के साथ ही प्रसिद्ध संस्थाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यहां के पूजा पंडाल में पहले ही दिन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ज्ञात हो कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई गई और इसी के साथ प्रतिमा भी स्थापित की गई। इस दिन सभी भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं, और विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि गणपति की आराधना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सफलता के योग बनते हैं। हर साल गणेश चतुर्थी को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो 10 दिनों तक लगातार चलता है। इस दौरान बोधघाट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगदलपुर में युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन की अलग रौनक देखने को मिलती है। वहीं इस दिन विघ्नहर्ता को मोदक, फल, खीर और मिठाई अर्पित की जाती हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं।

शहर साफ सुथरा रहेगा, तो बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच बनेगी हमारी छवि अच्छी: किरण देव

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
  • नगर निगम के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए विधायक किरण देव 

जगदलपुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज रविवार की सुबह स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के पास निर्मित पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक किरण देव ने सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है । शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ साथ शहर में निवासरस प्रत्येक व्यक्ति की भी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखें। देश और दुनिया भर के लोग बस्तर में पर्यटन के आते हैं और कुछ दिन जगदलपुर में ही ठहरते हैं। हमारा शहर साफ सुथरा रहेगा तो बाहर से आने वाले लोगों में हमारी अच्छी छवि बनेगी। इस बात पर गौर करते हुए हमें अपने अपने घरों व आसपास को साफ सुथरा रखना होगा। किरण देव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता एवं चिकित्सा विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता के साथ ही शहरवासियों में साफ सफाई के प्रति सजगता लाने का प्रयास सराहनीय है। स्वच्छता अभियान में स्वच्छता सभापति नरसिंह राव, यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, राजपाल कसेर, महेंद्र पटेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, अनिल लुक्कड़, विधु शेखर झा, रामनरेश पांडे, कोटेश्वर राव, रतन व्यास, झरना महंती, धीरज कश्यप, शशि नाथ पाठक, योगेश ठाकुर, रोशन झा, नगर निगम स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जीवन में खेल का विशेष महत्व, पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: सांसद महेश कश्यप

0
  • हार-जीत खेल के हिस्से, खेल भावना का दें परिचय: विधायक किरण देव 
  • 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुरू 

जगदलपुर 24 वीं राज्य स्तरीय शाला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में सांसद महेश कश्यप एवं विधायक किरण देव के आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा जीवन में खेल का विशेष महत्व है।पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। उन्होंने जगदलपुर में राज्य स्तरीय खेलकूद के आयोजन के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने कहा कि सभी बच्चे खेल भावनाओं के साथ खेल का आनंद लें।

हार जीत खेल के दो पहलू हैं। हारने वाले निराश न हों, अगली बार जब भी मौक़ा मिले अपना बेहतर प्रदर्शन करें और खिलाड़ी खेल भावनाओं का परिचय दें। सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें।कार्यक्रम को महापौर सफीरा साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, पार्षद संजय पांडेय, योगेंद्र पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, बीईओ मानससिंह भारद्वाज एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर की गई। साथ ही अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पांच संभागों से आए स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। जगदलपुर के स्कूलों के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों पर जनता को है पूरा भरोसा: केदार कश्यप

0
  •  सदस्यता अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता का उत्सव : केदार कश्यप 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जोर शोर से सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। बस्तर संभाग के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान प्रांरभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।

मंत्री केदार कश्यप ने इस मौके पर कहा कि सदस्यता पर्व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव की तरह है। हम सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति से परिचित करवाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। इसके लिए हमें सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दृष्टि रखनी होगी। मंत्री एवं नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता व सदभाव के मंत्र पर आगे बढ़ती है। हमारे लिए जनकल्याण का मार्ग अंत्योदय का मार्ग है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्र व संगठन हित में परिश्रम और त्याग से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह हमारी विचारधारा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। इस मौके पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को दी सौगात

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरत विधानसभा क्षेत्र नारायपुर के ग्राम देवड़ा, बाकेल, बेसोली, सिवनी, पाथरी, कुंगारपाल, सोलगुड़ा, चेराकुर, गुमगा, गोंडियापाल आदि गांवों के लिए ग्रामीणों की मांग पर पेयजल टैंकर वितरण किया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

एक पापड़ और जरा सी शराब के नाम पर पूरे होटल को कर दिया गया सील

0
  • कोंडागांव में प्रशासन का गजब कारनामा

कोंडागांव जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने नगर के होटल इन्विटेशन पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने एक रूम से शराब बरामद की और खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट के पापड़ पैकेट मिलने पर रेस्टोरेंट और होटल के सभी रुम्स को सील कर दिया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

शहर के व्यापारी इस कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन पर मनमानी और राजनैतिक षडयंत्र का आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई न्यायोचित है और किसके इशारे पर ऎसी कार्रवाई की गई है? कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या होटल के रूम में शराब पीना गैरकानूनी है? और क्या होटल स्टाफ किसी भी कस्टमर के बैग को खोलकर चेक कर सकता है? इसके अलावा, यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या एक्सपायरी डेट के पापड़ पैकेट मिलनेमात्र के नाम पर पूरा रेस्टोरेंट सील करना न्यायोचित है?

चेंबर से मांगी मदद

वहीं इस पूरी घटना की जानकारी होटल संचालक हरीश गोलछा द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स को आवेदन देकर दी है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि विगत दिनों मेरे द्वारा किए गए शासकीय निर्माण कार्य के भुगतान बाबत जिलाधीश से निवेदन किया था।पेमेन्ट लगभग चार वर्ष से लंबित है। पेमेन्ट नही मिलने पर मैने कोंडागांव कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने जिसमें मेरे पक्ष में निर्णय दिया एवं कलेक्टर को कोर्ट ने आदेश दिया। इस सारे संदर्भ को लेकर कलेक्टर नाराज हो गए एवं इसके बाद उन्होने सारे शासकीय विभागों द्वारा नोटिस देकर एवं होटल को सील कर तोडने हेतु भी नोटिस दिला दिया है। गोलछा ने कहा है कि मै इस घटनाक्रम से बेहद दुखी एवं डरा हुआ हूं। चेम्बर के माध्यम से मुझे सहयोग कर व्यापारी शक्ति के हनन को रोकने मे सहयोग करें। अब देखन यह होगा कि इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन का क्या रुख होता है और यह कार्रवाई जिले के और भी संस्थानों में देखने को मिलेगी ?

MOST POPULAR

HOT NEWS