City Media - Page 47 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 47

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने गुरूर में राजस्व कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

0

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जाना हालचाल

बालोद, 14 नवंबर 2025 दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने कल 13 नवंबर की शाम बालोद जिले के गुरूर पहुंचकर राजस्व कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय गुरूर, तहसीलदार कार्यालय तथा नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया तथा निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से उनके ईलाज की सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसडीएम आर एस सोनकर आदि मौजूद थे।

बाल दिवस का आयोजन

0

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नयाबाज़ार राजहरा में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष

तोरणलाल साहू, SMdc के अध्यक्ष रमेश गुजर, तथा विधायक प्रतिनिधि अजय छाजेड़ उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री टी. आर. रानाडे द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त शाला परिवार ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनकी सभी ने सराहना की।

हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाने वाला बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और उनके समग्र विकास के महत्व को रेखांकित करता है। यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें बच्चे स्नेहपूर्वक “चाचा नेहरू” के नाम से जानते हैं।

बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों के संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करना तथा उनमें कर्तव्य, सम्मान और प्रेम जैसे मूल्यों का विकास करना है। विद्यालय में भी इसी उद्देश्य के अनुरूप विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनसे बच्चों में उत्साह और सीखने की प्रेरणा बढ़ी।


नाली बनाई आधी और खा गए रकम पूरी

0

ग्राम पंचायत पाईकपाल में हुआ बड़ा नाली घोटाला

बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत का अंदेशा

स्वीकृति 200 मीटर की और बनाई महज 110 मीटर लंबी नाली

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर जिले की बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में अजब गजब कारनामे होते रहते हैं। सरकारी धन हजम करने के लिए यहां होड़ सी मची हुई है। जनहित को दरकिनार कर पंचायत प्रतिनिधि और जनपद के अधिकारी कर्मचारी आधा अधूरा काम करवा कर पूरी रकम हजम कर जाने में एक्सपर्ट हो गए हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला ग्राम पंचायत पाईकपाल से सामने आया है। यहां स्वीकृत लंबाई से आधी लंबाई की नाली बनवा कर पूरी रकम डकार ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पाईकपाल में आदिआदर्श ग्राम योजना के तहत 5.40 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। लेकिन स्थल पर की गई जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। टेप से नापे जाने पर नाली मात्र 110 मीटर ही लंबी निकली, जबकि कागजों में इसे पूरा दिखा दिया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सरपंच सोमारी कश्यप और सचिव लिंगोराम विश्वकर्मा ने शासन को रिपोर्ट भेजकर दावा किया है कि पूरे 200 मीटर लंबी नाली का निर्माण कर लिया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके ठीक उलट है। सूत्रों के अनुसार अधूरे काम के बावजूद 2 लाख 69 हजार रुपए का भुगतान दर्शाकर राशि आहरित कर ली गई है। यह स्पष्ट रूप से गंभीर अनियमितता, गबन और फर्जीवाड़े की ओर संकेत करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में नाली का निर्माण अधूरा था, लेकिन वर्तमान सरपंच ने जनपद पंचायत की मिलीभगत से राशि हड़प ली है। नाली आज भी अधूरी है और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में सिर्फ सचिव और सरपंच का खेल नहीं, बल्कि जनपद पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत भी साफ नजर आ रही है।जब नाली पूरी नहीं बनी, तो भुगतान कैसे हुआ? किसने सत्यापन किया? किसके आदेश पर राशि निकाली गई? यह बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं दिया है। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार सरपंच, सचिव और संबंधित जनपद अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वर्सन

मौजूदा सरपंच, सचिव दोषी मेरे कार्यकाल मे नाली निर्माण स्वीकृत हुआ था। 110 मीटर लंबी नाली बनी है। वर्तमान सरपंच सचिव ने राशि निकाल कर रख ली है।

रेत के खेल में सियासी दांव पेंच

0

चहेतों को खदानें दिलाने दबाव की राजनीति तेज

एक ही दल के अलग अलग नेता लगे हैं जुगत में

नीलामी से ग्राम पंचायत कलचा की खदान आबंटित

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर जिले में रेत खदानें अपने चहेते लोगों को आवंटित कराने के लिए सियासी दखलंदाजी का खेल शुरू हो गया है। जानकार लोग सरकारी नीलामी प्रक्रिया महज दिखावा करार दे रहे हैं। जानकारों की मानें तो खदान किसे देनी है, यह पहले से तय हो चुका है। बस्तर जिले में इन दिनों रेत खदानों की ई नीलामी प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिनों के अंतराल में अलग अलग रेत खदानों के लिए अलग अलग ई निविदा जारी की जा रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राजनीतक दलों के कुछ प्रभावशाली नेता अपने खासम खास लोगों को रेत खदानों का ठेका दिलाना चाहते हैं। इसके लिए वे जिला प्रशासन, खनिज विभाग और जिला स्तरीय समिति पर दबाव बनाया जा रहा है। इन रेत खदानों के लिए जबरदस्त राजनीतिक प्रतिस्पर्धा चल रही है हर नेता अपने चहेते को खदान दिलाने प्रशासन पर दवाब बनाए हुए हैं। प्रशासन बेबस नजर आ रहा है, क्योंकि एक ही सियासी दल के कई नेता अपने अपने खास को ठेका दिलाने दबाव बना रहे हैं। ऐसे में प्रशासन दुविधा में है कि किसकी बात मानें और किसकी नहीं? अधिकारी अब नेताओं की राजनैतिक हैसियत को तौल कर फैसले ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 अतर्गत जगदलपुर तहसीलके ग्राम पंचायत कलचा की रेत खदान एनआईटी ई-निविदा जारी की गई थी। जिसमें रिवर्स ऑक्शन खोलने तथा तकनीकी अर्हताधारी बोलीदारों की घोषणा 13 नवंबर को जिला स्तरीय समिति एवं टीसीएम के सदस्य द्वारा आनलाईन नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसमें कुल 6 बोलीदारों ने आनलाईन बोली लगाई थी।इलेक्ट्रानिक लाटरी पद्धति से एक निविदाकार का चयन किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से ग्राम बेलपुटी और करपाल कानापाल की रेत खदान का एनआईटी जारी किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर है और निविदा खोलने की तिथि 21 नवंबर 2025 है। ग्राम मूतनपाल और चितनूर की रेत खदानों का एनआईटी जारी किया गया है।

जिसकी अंतिम तिथि 24 नवंबर है तथा निविदा खोलने की तिथि 25 नवंबर है। ग्राम कोहकापाल और रेटावंड की रेत खदानों का एनआईटी जारी किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 26 नवंबर है और निविदा खोलने की तिथि 27 नवंबर है। इसी तरह ग्राम सिवनी, कुम्हार साड्रा और टीकनपाल की रेत खदानों का एनआईटी जारी किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 8 दिसंबर एवं निविदा खोलने की तिथि 9 दिसंबर है।

एक और गांव में पास्टर- पादरी की एंट्री पर बैन

0

कोड़ेकुर्से में प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध

बस्तर में कन्वर्जन के खिलाफ मुहिम हुई तेज

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग का आदिवासी समुदाय अब जाग उठा है। नक्सलियों की थोथी और विकास विरोधी विचारधारा तथा छल प्रपंच, प्रलोभन के दम पर मतांतरण कराने वालों के खिलाफ आदिवासी एवं दूसरे समुदायों के लोग मुखर हो उठे हैं। गांव गांव में मतांतरण कराने वालों का प्रवेश निषेध किया जा रहा है। दर्जनों गांवों में ऎसी पहल की जा चुकी है। अब संभाग के कांकेर जिले की दुर्गूकोंदल के ग्राम कोड़ेकुर्से में भी पास्टर पदरियों की एंट्री बैन कर दी गई है। गांव के प्रवेश द्वार पर इस आशय का बोर्ड लगा दिया गया।

ग्राम कोड़ेकुर्से में 12 नवंबर को सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों बड़ी बैठक कर निर्णय लिया कि धर्म परिवर्तन मूल धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर बड़ा खतरा बन गया है। बाहरी लोग गांव में आकर और भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसला कर, प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा लेते हैं। इसस जातीय मतभेद के हालात बन जाते हैं। इसलिए पादरी पास्टर के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस संबंध में गांव के प्रवेश द्वार पर बोर्ड भी लगा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राम के गायता संपत हिड़को, अजित हिड़को, जवाहर ठाकुर, पुनऊराम तारम, ओम मरकाम, सहदेव बघेल, रघुनंदन गोस्वामी, अमरचंद जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के इस कदम से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय सामूहिक बैठक में लिया गया ताकि गांव में सामाजिक सौहार्द और परंपरागत आस्था बनी रहे। बता दें कि यह अभियान बस्तर संभाग के गांव गांव में चल रहा है। अब तक दर्जनों गांवों में ऐसा कदम उठाया जा चुका है। ज्ञात हो कि इसी तहसील के एक गांव में निषाद केंवट समाज के एक कन्वर्टेड युवक के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा हंगामा मचा था। गांव में 3-4 दिनों तक तनावपूर्ण हालात बने रहे। पुलिस और प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा, तब कहीं जाकर युवक का अंतिम संस्कार कहीं और हो पाया।

अब पछताए होत क्या

“अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत” संत कबीर का यह दोहा आज बस्तर संभाग के आदिवासी और दीगर समुदायों पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। पानी सिर से काफी ऊपर बह रहा है। सभी जाति समुदायों की लगभग 20 फीसदी आबादी मतांतरित हो चुकी है। आर्थिक तंगी, बीमारी आदि से राहत पहुंचाने के नाम पर मतांतरण का खेल यहां जमकर चल रहा है। अब जाकर लोग सच्चाई और अपने मूल धर्म, रीति रिवाजों, परंपराओं तथा पूजा पद्धति का महत्व समझने लगे हैं। लोग अपने मूल धर्म में वापस आने लगे हैं। जब जगे तभी सबेरा की कहावत अब जाकर बस्तर में चरितार्थ होने लगी है।

विहिप बजरंग दल ने किया आतंकवाद का किया पुतला दहन

0

बम ब्लास्ट के मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पीड़ित परिवार के साथ है बजरंग दल: मुन्ना बजरंगी

जगदलपुर दिल्ली में हुए कायराना आतंकी विस्फोट की तीव्र निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज सायंकाल स्थानीय चांदनी चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए भारत माता की जयकार की तथा वंदे मातरम् का गायन किया।

विहिप जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि देश में आतंक फैलाने वाले जिहादी तत्वों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे आतंकी कृत्यों में शामिल दोषियों को बीच चौराहे पर सार्वजनिक दंड दिया जाए, ताकि जिहादी विचारधारको में डर व्याप्त हो और पुनः ऐसी घटना न हो। विहिप नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि दिल्ली विस्फोट में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले कट्टर मानसिकता से ग्रसित उन्मादी तत्वों का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय एवं कायरतापूर्ण है। बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि भारत की जनता आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट है और ऐसे कृत्यों को कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जिहादी मानसिकता फैलाने वाले संस्थानों एवं संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा युवा नेता अनिकेत देशलहरे ने थाना प्रभारी और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा, 12 नवंबर 2025 – भाजपा युवा नेता अनिकेत देशलहरे ने आज श्री थाना प्रभारी और जिला आबकारी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वार्ड क्रमांक 13 स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) के पास प्रतिदिन रात में शराब पीने और असामाजिक तत्वों के उत्पात की शिकायत की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि आईटीआई के पास पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन रात के समय कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर उपद्रव करते हैं और आसपास रहने वाले लोगों के लिए असुरक्षा का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। आईटीआई में तैनात सुरक्षा गार्ड के अनुसार, इन शराबियों द्वारा आईटीआई के अंदर बियर की बोतलें और चाकू फेंके जाते हैं और उन्हें रोकने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।अनिकेत देशलहरे ने ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की हैं:1. रात्रिकालीन पुलिस गश्त:इस क्षेत्र में प्रतिदिन रात्रिकालीन पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए।2. *सीसीटीवी कैमरे:* आईटीआई परिसर और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।3. *कानूनी कार्रवाई:* शराब पीकर उपद्रव करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।अनिकेत देशलहरे ने कहा कि वार्ड क्रमांक 13 के नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन-यापन करने के हकदार हैं और हमें उम्मीद है कि आप इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

कार के गुप्त चेंबर (कक्ष) से ₹3 करोड़ नकद एवं 12 लाख की कार बरामद

0

क्रेटा वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही थी भारी नकदी, बालोद पुलिस की विश्वनीय सूचना तंत्र के जरिए भारी रकम को कार के साथ पकड़ने में मिली कामयाबी

SBI व पुलिस के अधिकारियों के मौजूदगी में नकदी की गिनती की गई ।

आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को प्रातः लगभग 08:00 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक MH 04 MA 8035 रायपुर से नागपुर की ओर जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में बालोद पुलिस बल के द्वारा तत्परता एवं सतर्कता से कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया गया तथा उसे थाना बालोद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पड़कीभाठ के पास रोककर चेक किया गया। वाहन में एक चालक एवं एक सहयात्री सवार पाए गए। वाहन की गहन तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे एक गुप्त कक्ष (सीक्रेट चैम्बर) पाया गया जो बंद अवस्था में था। संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए वाहन को थाना परिसर लाया गया तथा दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तहसीलदार महोदय को बुलाकर आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। तहसीलदार एवं गवाहों की मौजूदगी में गुप्त कक्ष का ताला खोलकर निरीक्षण करने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई। वाहन सवार व्यक्तियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह राशि लगभग ₹3.00 करोड़ (तीन करोड़ रुपये) बताई गई।नकदी की सत्यता एवं सटीक गणना के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से नोट गिनने की मशीन एवं बैंक अधिकारी को बुलाया गया। वर्तमान में बैंक अधिकारी की उपस्थिति में नकदी की गिनती की गई है, जिसकी संपूर्ण वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। कोतवाली थाना बालोद में 106 bnss एवं 184 क (4) एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही हैप्रकरण की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के अधिकारीगण को जांच में सम्मिलित किया गया है। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और नकदी के स्रोत एवं उद्देश्य की जांच की जा रही है।जप्ति – अवैध धन परिवहन की जप्ती में 03 करोड़ नकदी समेत 12 लाख की कार को किया गया जप्ती। —आरोपियों के नाम – 1. पटेल अलपेश कुमार पिता दशरथ भाई उम्र 49 वर्ष निवासी पटेलवास सुण्डिया थाना भटनागर जिला महेसाना गुजरात।2. अशोक गाड़गे पिता सखाराम गाड़गे उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू श्रीनाथ काम्पलेक्स सी-203 मीरा भयंदर रोड ठाणे जिला ठाणे (महाराष्ट्र) वर्तमान पता – पनवल,करंजडे नवी मुंबई।उक्त कार्यवाही एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद शिशुपाल सिन्हा एवं थाना के अन्य अधिकारी कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

0

बालोद – कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम खलारी के सरपंच ने प्राथमिक शाला भवन की मरम्मत हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम पापरा निवासी सुनीता कुर्रे एवं अर्जुनी निवासी सपना चेलक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत चिचबोड़ के सरपंच ने गांव में सड़क मरम्मत कराने, ग्राम परसोदा के शिवलाल ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने तथा ग्राम बेलमाण्ड के सरपंच ने शिक्षक व्यवस्था करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

सभी खदान के कैंटीनों में दी जा रही बिना दूध के चाय

0

दल्लीराजहरा खदान के सभी श्रमिक जो दिन रात अपनी अपनी पाली में यहां कार्यरत है और नियमित दिनचर्या के चलते अपने थकान को दूर करने के लिए खदान के कैंटीन में जाके चाय पिया करते है लेकिन विगत कुछ दिनों से लौह अयस्क खान समूह राजहरा के सभी कैटिंनों में दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण सभी कार्मिकों को बिना दूध वाली चाय दिया जा रहा है। पहले यहां सभी कोई दूध वाली चाय मिलती थी श्रमिकों को दूध वाली चाय की आदत हो गई लेकिन अब कोरा चाय पीना पड़ रहा है और कोरा चाय पीने से मानसिक तनाव और थकान दूर नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सभी कार्मिको में रोष व्याप्त है। उक्त घटना के कारण खदानों में औद्योगिक संबंध खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा श्रमिकों को रही चाय की परेशानी से मुख्य महाप्रबंधक आई ओ सी आर बी गहरवाल जी ,राजहरा महाप्रबंधक जयप्रकाश जी ,दल्ली महाप्रबंधक विपिन कुमार जी एवम् पर्सनल के इंचार्ज को अवगत कराया और ज्ञापन दे कर लौह अयस्क खान समूह राजहरा के सभी कैटिंनों में अविलम्ब दूध की व्यवस्था किया जाये। दूध की अनउपलब्धता के कारण किसी प्रकार की घटना होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी इस बात पे चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा जी कहा सभी खदान श्रमिक जो दिन रात अपनी सेवा खदान को दे रहे है और इनकी थकान को दूर करने का एक मात्र जरिया चाय है कुछ मिले न मिले लेकिन एक अच्छी चाय हर एक श्रमिकों को मिलना चाहिए श्रमिकों के स्वास्थ्य के बारे में खदान प्रबंधक को ध्यान देना होना और उनके लिए पहले की तरफ दूध के चाय की व्यवस्था जल्द जल्द करे अन्यथा आने वाले दिनों में उत्पादन के क्षेत्र में बहुत बुरा असर होगा इस मौके में CGRKSS के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी समिल्लित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS