दल्ली राजहरा के डड़सेना पुलिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक और युवक की मौत

0
2471

ब्रेकिंग-: दल्ली राजहरा दुर्घटना के लिए कुख्यात स्थान झरण मंदिर के मोड़ पास स्थित डड़सेना पुलिया कल रात 9.30 बजें के आसपास अज्ञातवाहन के टक्कर से दल्ली राजहरा निवासी बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई । अंधेरे एवं भारी वाहनों की आवाजाही व रोड संकेत न होने के कारण बीएसपी माइंस की ओर जाने वाली ट्रक व 9:00 बजे नो एंट्री खुलने के कारण गिधाली एवं रायपुर जाने वाली आयरन ओर से भरी ट्रैकों का बेतरतीब से आवागमन शुरू हो जाता है। उक्त स्थान पर अनेकों सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी है इस पर ना हीं बीएसपी प्रबंधन और ना हीं स्थानीय प्रशासन का ध्यान जाता है कई सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुका डड़सेना पुलिया का वह क्षेत्र मोटरसाइकिल सवारों के लिए अभिशापित हो चुका है l

कल की घटना के संबंध में भी सूत्रों से की जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 19 निवासी के चिंतामणि जाधव चोरहपड़ाव की तरफ से आ रहे तभी डड़सेना पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से उनके सर पर गंभीर चोट आई एवं एक पैर टूट गया व कई स्थान चोटे आई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे। घायल को स्थानीय शहीद अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रायपुर एम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर आगे कार्यवाही की जा रही है । मृतक चिंतामणि जाधव के शव को आज उनके निवास दल्ली राजहरा पेट्रोल पंप के सामने लाया गया। कल दिनांक 25.7.2025 को सुबह 11:00 बजे चिखलाकसा मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से दल्ली राजहरा के नागरिकों में शोक व्याप्त है।