City Media - Page 551 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 551

भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप पर खेला दांव

0
  •  बस्तर संभाग में धर्मान्तरण के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले नेता हैं महेश कश्यप

अर्जुन झा

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित बस्तर लोकसभा सीट से ग्राम कलचा निवासी महेश कश्यप को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कश्यप आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बस्तर संभाग में आदिवासियों के धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया। वे लगातार इस मसले को लेकर मुखर रहे हैं।

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार बस्तर जिले की जनपद पंचायत कलचा के पूर्व सरपंच महेश कश्यप का नाम सामने आने से भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता सोच में पड़ गए। श्री कश्यप इन दिनों बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के बैनर तले धर्मांतरण के विरुद्ध झंडा बुलंद किए हुए हैं। और उन्होंने नारायणपुर से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा भी निकाली थी। कलचा निवासी महेश कश्यप विगत दो विधानसभा चुनाव अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बस्तर विधानसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश करते आ रहे थे। महेश कश्यप आरएसएस की अनुषांगिक संगठनों में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल में वह महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि आरएसएस का आशीर्वाद उन्हें मिल गया है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद पर भारतीय जनता पार्टी ने मुहर लगाई है। कश्यप की पत्नी जनपद पंचायत जगदलपुर में सदस्य हैं। ज्ञात हो कि बस्तर के धाकड़ आदिवासी नेता दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, ओजस्वी मंडावी, लता उसेंडी,सुभाऊ राम कश्यप ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन महेश कश्यप के रूप में चौंकाने वाला नाम सामने आया है। इससे विरोधी पार्टी भी हतप्रभ है।

कांकेर सीट से

बच्चों की जिंदगी में बहार ला रही है प्राथमिक शाला राजपुर की बगिया

0
  • स्कूल की पोषण वाटिका में सब्जी की भरपूर उपज
  • बच्चों ने एक हफ्ते में बेच डाली 4 हजार की सब्जी

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर जिले में एक ऐसी भी प्राथमिक शाला है, जहां के विद्यार्थी कृषि बागवानी और व्यापार में भी दक्ष हो रहे हैं। स्कूल में बनाई गई बगिया बच्चों की जिंदगी में बहार ला रही है।

जगदलपुर से 50 किलोमीटर की दूर बस्तर विकासखंड की प्राथमिक शाला पटेलपारा राजपुर की चर्चा अब दूर दूर तक हो रही है। इस शाला के विद्यार्थी, शिक्षक, सफाई कर्मचारी और रसोईया ने मिलकर पोषण वाटिका तैयार की है। पोषण वाटिका में गोभी, लौकी, सेम और प्याज की खेती की गई है। पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों को मध्यान्ह भोजन में पौष्टिक सब्जियां खिलाई जाती हैं। बच्चों और शिक्षकों की मेहनत से वाटिका में हो रही अधिक पैदावार के फलस्वरूप ग्रामीण अपनी जरूरत के लिए और आसपास के विद्यालय मध्यन्ह भोजन के लिए राजपुर की शाला की वाटिका से ही ताजी सब्जियां खरीदने लगे हैं। ग्रामीण बड़े पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी सब्जियां विद्यालय से खरीदकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं। छात्र छात्राएं भी शिक्षा के साथ कृषि और व्यवसायिक शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बच्चों ने पोषण वाटिका से बेची गई सब्जियों के प्राप्त राशि को गुल्लक में जमा करना प्रारंभ कर दिया था। गुल्ल्क को बच्चों ने 2 मार्च को तोड़ा, जिसमें से 4 हजार से अधिक राशि निकली। बच्चे अपनी इस कमाई को देख खुशी से झूम उठे। उनका उत्साह राशि को गिनते वक्त उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। एकत्रित राशि में से कुछ राशि को बच्चों में वितरित कर पोषण वाटिका में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले स्वीपर शांतनु कश्यप और ग्राम के युवा पूरन कश्यप को मेहनताना प्रदान कर शेष राशि को भविष्य में बीज व खाद के लिए सुरक्षित रखा गया है। विद्यार्थी स्वयं विद्यालय आकर प्रतिदिन पौधों को पानी देने का कार्य व वाटिका की देखभाल करते हैं।

डीईओ भारती प्रधान ने सराहा

बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने स्कूल के किचन गार्डन को अन्य स्कूलों के लिए मॉडल बताया है। उन्होंने शाला के बच्चों, स्टॉफ, कुक और ग्रामीण युवा की पहल को सराहा है तथा उन्हें बधाई दी है। शाला के प्रधान अध्यापक पंचम राम नेगी ने बच्चों की इस पहली कमाई पर बधाई दी और कृषि को आय के लिए व्यवसाय के रूप में अपनाने की सलाह दी। संकुल समन्वयक गजेंद्र सिंह ठाकुर भी नियमित रूप से इस शाला में कक्षा लेकर बच्चों और शिक्षकों के साथ कार्य में सहयोग देते हैं। पोषण वाटिका को तैयार करने में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, प्रधान अध्यापक पंचम राम नेगी, संकुल समन्वयक गजेंद्र सिंह ठाकुर, स्वीपर शांतनु कश्यप ग्राम के युवा पूरन कश्यप, रसोईया सहदेव कश्यप एवं मेहतू सिन्हा का विशेष योगदान है।

महंगाई और बेरोजगारी के पिच पर होगा लोकसभा चुनाव का रण

0
  • आधी आबादी रूठ गई, तो काम न आएगा वंदन अभिनंदन
  • महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में छेड़ेगी आंदोलन

अर्जुन झा

जगदलपुर आने वाले लोकसभा चुनाव का रण महंगाई और बेरोजगारी के पिच पर लड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस राज्य में बड़ा आंदोलन करने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसके संकेत भी दे दिए हैं।

पिछले कई माह से जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ती जा रही है, उससे हर व्यक्ति पीड़ित है। महंगाई रॉकेट बनकर आसमान को छू रही है। महंगाई की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। क्योंकि जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से हर व्यक्ति का प्रभावित होता है। आमदनी और जीवन यापन का सुर ताल महंगाई के कारण बिगड़ जाता है। जिस तरह आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, उससे महिलाएं ज्यादा विचलित हो उठी हैं।अगर आधी आबादी ही हलकान परेशान हो जाए तो वह चुनाव परिणाम की दिशा बदलने के लिए अग्रसर हो उठती है। तब फिर नारी शक्ति वंदन हो या महतारी वंदन, कोई भी वंदना, अभ्यर्थना और याचना महिलाओं का फैसला नहीं बदल सकती। वर्तमान में कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई दे रहा है। महंगाई बड़ा मुद्दा है और बेरोजगारी दूसरे नंबर का मुद्दा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इन्हीं दोनों मुद्दों को कैश करने की तैयारी कर चुकी है। अबकी बार का लोकसभा चुनाव महंगाई और बेरोजगारी के ही पिच पर लड़ा जाएगा, यह तय है।

महंगाई से जनता बेहाल: दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कि मोदी सरकार जबसे सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जन आंदोलन छेड़ेगी। मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। 2014 में गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गया है। डीजल 55 रु. लीटर से बढ़कर 90 रु. प्लीटर के करीब है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1 हजार रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी। जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा से भाग रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक डूब रहे है, एलआईसी डूब रहा है, सरकारी कंपनियां बिक रही हैं। आम लोगों के रोजगार छीना जा रहा है। महंगाई का प्रकोप घर -घर में दिख रहा है। जवाब देने से बचने के लिए भाजपा का नेता धर्म से धर्म को लड़ा कर, जात से जात को लड़ा कर वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है।

टीचर्स को मोटिवेशनल और हेल्थ वेलनेस प्रशिक्षण

0
  •  दरभा ब्लॉक में हुआ प्रशिक्षण का आयोजन

लोहंडीगुड़ा हेल्थ एंड वैलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दरभा ब्लॉक की अंतिम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोटिवेशनल ट्रेनर एवं करियर गाइड सुमन कार्तिक ने हेल्थ एंड वैलनेस के बारे में टिप्स दिए।

सुमन कार्तिक ने बताया कि 14 अप्रैल 2018 को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीजापुर जिला के भैरमगढ़ के जंगल ग्राम पंचायत से हुआ था। सुमन कार्तिक ने इसके उद्देश्य और मोटिवेशनल ट्रेनिंग से जीवन जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में हमारा शरीर, हमारी सोच कितने महत्वपूर्ण हैं और इन्हें कब किस परिस्थिति में किस प्रकार उपयोग करना चाहिए हमें कहां सोच को कहां, कैसे और किस प्रकार संभालना चाहिए, सोच हमारे जीवन में किस प्रकार काम करती है इन सारी चीजों के बारे में बहुत ही सामान्य और क्षेत्रीय भाषा बोली में उदाहरण सहित समझाया। यहां प्रशिक्षक ने शिक्षक -शिक्षकाओं को यह प्रेरक प्रशिक्षण दिया।मोटिवेशनल ट्रेनर सुमन कार्तिक कई सालों से बस्तर क्षेत्र में सभी स्कूल कॉलेजों और अन्य संस्थाओं में निशुल्क मोटिवेशनल ट्रेनिंग देते आ रहे हैं। अब तक 6 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, बिजनेसमैन और अन्य लोगों को यह प्रशिक्षण संभाग में दे चुके हैं। जहां पर सोच को प्राथमिकता ज्यादा देकर और सोच के बारे में प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। सुमन कार्तिक का मानना यह है बस्तर संभाग में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, परंतु अधिकतर लोगों की सोच सही दिशा में नहीं है और जो सोच रखना चाहिए, किस चीज को किस समय काम में लेना चाहिए, उसकी कमी है। इस बारे में वेबखूबी बहुत बारीकी से बता रहे हैं। जिसका परिणाम क्षेत्र के जो भी व्यक्ति, शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। यहां पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बताया कि शेड्यूल प्रशिक्षण के अलावा इस प्रकार का प्रशिक्षण भी अगर हमें बार- बार दिया जाए या साल में एक दो बार भी कम से काम तो अपने काम में हमारी रुचि बढ़ेगी और हमारे दिलो दिमाग में एनर्जी बनी रहेगी। कुछ नया मिलता है जिससे हमें अपने जीवन में भी लागू करने के लिए नई चीज़ सीखने के लिए मिला है। जिन बच्चों को हम पढ़ा रहे हैं, उन बच्चों को भी हम नई चीज़ सिखाने के लिए पूरी ऊर्जा लगाएंगे। उन्होंने सुमन कार्तिक से ऐसा प्रशिक्षण सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुधार निश्चित हो सके। शिक्षक मास्टर ट्रेनर शहनाज खान ने बताया कि सुमन कार्तिक ने छोटी छोटी कहानी और क्षेत्रीय बोली से उदाहरण देकर हर बात को बिल्कुल दिमाग मे बिठा देते हैं। प्रियंका नितिन सिंह ने कहा कि जीवन जीने की कला जो सुमन कार्तिक ने बताई है, वह काबिले तारीफ है। सीधे ओर सरल तरीके से समझ मे आ जाता है। शिक्षक नीलूराम कश्यप ने बताया कि मेरे जीवन मे ध्यान, ज्ञान, धन का फार्मूला बहुत काम करेगा ओर अब मैं उन बातों को फॉलो करने का अभ्यास करुंगा जो सुमन कार्तिक से सीखी है। सभी शिक्षकों ने ब्लाक बीपीएम राजेंद्र नेताम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस प्रकार का मोटिवेशनल ट्रेनिंग सुमन कार्तिक से दिलवाई। सभी का कहना था कि ऐसी ट्रेनिंग होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर पारस यदु, शहनाज खान, प्रियंका नितिन सिंह, शिवराम कश्यप, रजनी वर्मा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

आरसेटी में मशरूम उत्पादन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

0

जगदलपुर एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जगदलपुर में मशरूम कल्टीवेशन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय स्टेट बैंक जगदलपुर के मुख्य प्रबंधक गोपालकृष्ण आचारी ने संस्थान का दौरा किया एवं प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हेमंत सलाम द्वारा मुख्य प्रबंधक का स्वागत किया किया एवं चल रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ संकाय सदस्य एन मधुसूदन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संकाय सदस्य रूमा रॉय एवं संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक किरण देव से मिले परिवहन व्यवसायी

0

जगदलपुर बस्तर परिवहन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान पदाधिकारियों से परिवहन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों और बस्तर परिवहन संघ के उत्थान संबंध में विधायक देव ने चर्चा की।

वनांचल माधव कल्याण समिति का रक्तदान शिविर आज

0

जगदलपुर वनाचंल माधव कल्याण समिति के तत्वावधान में 3 मार्च को सेवा कार्य के तहत जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर अतिथि होटल के पीछे स्थिति वनाचंल माधव कुंज जगदलपुर में 2 बजे से आयोजित होगा।समिति के सचिव तुलसीराम बघेल व सदस्यों ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।

फिर एक भाजपा नेता बने बन गए नक्सलियों का निशाना

0
  •  बीजापुर जिले के जनपद सदस्य तिरुपति की हत्या

जगदलपुर बस्तर संभाग में फिर एक भाजपा नेता को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी। जनपद सदस्य और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक तिरुपति कटला पर तीन चार नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री कटला का जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के निवासी तिरुपति कटला पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम तोयनार गए थे। वहां 4-5 अज्ञात नक्सलियों द्वारा ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। श्री कटला पर अनगिनत वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय बीजापुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना में शामिल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है। तोयनार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने घटना पर दुख जताते हुए तिरुपति कटला को श्रद्धांजलि दी है। किरण देव ने कहा है कि जो लोग भी इस वारदात me शामिल हैं, उन्हें हरगिज माफ नहीं किया जाएगा।

वृद्धाश्रम में साड़ियां एवं मिष्ठान्न भेंटकर मनाया गया मंत्री नेताम का जन्मदिन

0
  • रामलला का दर्शन करने जाएंगी बुजुर्ग माताएं
  • राजेंद्र वाजपेयी ने माताओं से कराई मंत्री नेताम की बात

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन स्थानीय वृद्धाश्रम आस्था निकुंज में माताओं को साड़ियां एवं मिष्ठान्न वितरण कर मनाया गया।

पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वाजपेयी ने रामविचार नेताम का परिचयात्मक उद्बोधन देने के पश्चात वीडियो कॉल के जरिए मंत्री श्री नेताम की बात वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं से करवाई। अपने जन्मदिन पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम प्रवास पर गए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बस्तर एवं छत्तीसगढ़ वासियों के कल्याण के लिए मैने प्रभु रामलला से आशीर्वाद मांगा है। इस पर आस्था निकुंज की माताओं ने मंत्री को आशीर्वाद दिया। माताओं ने भी रामलला का दर्शन करने की इच्छा मंत्री से जाहिर की जिस पर मंत्री ने जल्द ही सभी को श्री रामलला के दर्शन करवाने का वादा किया।

इस अवसर पर बबलू दुबे, संग्राम सिंह राणा, राहुल गुप्ता, रुपेश गावड़े, सविता बघेल, आस्था निकुंज प्रबंधक अनिल देवांगन सहित माताएं बहनें उपस्थित थे।

सांसद निधि से 3 विकास कार्यों के लिए 33 लाख रूपए मंजूर

0

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 3 विकास कार्यों के लिए 33 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने सांसद दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत धुरागांव में सड़क उन्नयन कार्य मेनरोड धुरागांव से हरि घर तक 260 मीटर के लिए 3 लाख रूपए मंजूर किए हैं।इसकी क्रियान्वयन एंजेसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।ग्राम पचायंत बंड़ाजी-2 में सड़क उन्नयन सुकडू घर से गौठान पहुंच मार्ग पर 1135 मीटर के लिए 15 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत बदरेंगा सड़क उन्नयन कार्य पटेलपारा मुख्य मार्ग बारसूर सड़क तक 1135 मीटर के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।इसके लिए क्रियान्वयन एंजेसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोहंडीगुड़ा को बनाया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS