City Media - Page 70 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 70

वनकर्मी हड़प गए मजदूरों की पसीने की कमाई

0
  • 27 मजदूरों से 20 दिनों तक काम कराया और नहीं दी मजदूरी की राशि
  • करपावंड में 1.87 लाख रुपए का मजदूरी घोटाला 

अर्जुन झा-

बकावंड बस्तर वन मंडल के करपावंड वन परिक्षेत्र अंतर्गत फरसरा बीट में बड़ा मजदूरी घोटाला सामने आया है। ग्राम सावंर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के बीट गार्ड मंगल कश्यप ने 27 मजदूरों की लगभग 1.87 लाख रुपये की मेहनताना रकम हड़प ली है। वहीं विभाग के अधिकारी इस मामले में गोलमोल जवाब दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार करपावंड वन परिक्षेत्र की फरसरा बीट में अगस्त 2024 में मजदूरों से जंगल में 20 दिन तक पेड़ों की छंटाई, सफाई, सीपीटी नाली निर्माण, पौधा रोपण के लिए गड्ढे खोदने और छोटे पौधों को उखाड़ने का काम बीट गार्ड मंगल कश्यप के माध्यम से कराया गया था।मजदूरों को प्रतिदिन 347 रुपए की दर से मजदूरी देने की बात कही गई थी। लेकिन एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई नहीं मिल पाई है।

मजदूर सुकचंद, रामधर, कमलेश, जयराम, रतीराम समेत अन्य ने बताया- हमारी मेहनताना राशि हमारे खातों में कभी नहीं आई। किसी और के खाते में डालकर निकाल ली गई। हमें बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा कि आज-कल में पैसा आ जाएगा, लेकिन हकीकत यह है कि रकम किसी और ने निकाल ली। फिलहाल पीड़ित 28 मजदूरों ने सामने आकर यह आरोप लगाया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि और भी कई मजदूरों की रकम अटकी हुई है।

ग्रामीणों और मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मेहनताना राशि नहीं दी गई, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और आंदोलन करने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

कड़े एक्शन की जरूरत

इस मामले में जब करपावंड रेंजर सौरव रजक से जानकारी ली गई, तो उन्होंने अस्पष्ट और उलझन भरे जवाब दिए। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला मजदूरों के हक पर सीधा डाका है। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह घोटाला न केवल मजदूरों की मेहनत पर डाका है, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े भी करता है। क्या ऐसे मामलों में सिर्फ जांच काफी है, या सीधी कार्रवाई होनी चाहिए?

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के दल्ली राजहरा इकाई द्वारा मोदी जी का जन्मदिन वनवासी कल्याण आश्रम में केक काटकर पेन फल आदि वितरण कर मनाया गया

0

दल्लीराजहरा चैंबर इकाई अध्यक्ष अमित कुकरेजा ने बताया कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर छग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थोरानी जी के आव्हान पर प्रदेश के हर जिले एवं इकाई में माननीय प्रधानमंत्री जी जन्मदिन मनाया जाए उसी कड़ी में दल्ली राजहरा इकाई द्वारा BSP के द्वारा संचालित वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के साथ केक काटा गया एवं उन बच्चों को पेन, केक, बिस्किट, और फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर राजहरा व्यापारी संग अध्यक्ष एवं प्रदेश चैंबर सलाकार गोविंद वाधवानी, जिला महामंत्री स्वाधीन जैन, इकाई महामंत्री भूपेंद्र ड़हरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश मित्तल, अशोक लोहिया, रमेश जैन, गुलाब कुकरेजा, पंकज छाजेड़,आलोक गुणधर, जयदीप गुप्ता, उपस्थित थे ।

दल्ली राजहरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म तिथि पर श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाए जाने के परिपेक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव के प्रसंग पर अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के स्वच्छता गतिविधियों जैसे – स्वच्छता लक्षण इकाइयों पर श्रमदान एवं रूपांतरण, क्लीन ग्रीन उत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, एक दिन एक घंटा एक साथ बृहद स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छ भारत दिवस आदि का आयोजन किया जाएगा ।

कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर, कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, स्वच्छता प्रभारी पार्षद अरुणा रामटेके, पार्षद टी ज्योति, मेवा लाल पटेल, तरुण साहू, वीरेंद्र साहू, निर्मल पटेल एवं अन्य पार्षदगण, नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण स्वच्छता दीदी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा भगवान अनेक जगह पर विराजमान हुवे

0

दल्लीराजहरा विश्वकर्मा भगवान अनेक जगह पर विराजमान हुवे श्री विश्वकर्मा प्रभु, सकल सृष्टि के करता…  17 सितंबर को कन्या संक्रांति है और इसी के साथ ही विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। इस दौरान वास्तु श्रेष्ठ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। चिखलाकसा एवं दल्ली राजहरा मे अनेक जगहों पर विराजे गए विश्वकर्मा भगवान बस स्टैंड, झा गैरेज ,सड़क के मुख्य मार्ग , नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, पुराना बाजार क्षेत्र में विभिन्न गैरेज, बीएसपी माइंस में अनेक स्थान पर प्रतिमा की स्थापना की गई है।

एक सुंदर प्रतिमा की स्थापना चिखलाकसा ज्योति हॉस्पिटल के पास चिखलाकसा विश्वकर्मा उत्सव समिति द्वारा सुनहरे रंग की मनमोहक प्रतिमा विराजमान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने आए तारीफों के पुल बांधे गए श्रद्धालुओं द्वारा समिति के लोग पिछले कई वर्षों से विश्वकर्मा भगवान विराजते आ रहे हैं। आज विश्वकर्मा जयंती मनाई जाने के पश्चात समिति द्वारा विधिवत रूप से कल शाम को विधिवत रूप से विश्वकर्मा विसर्जन चिखलाकसा तालाब में किया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती को लेकर लोगो मे बहुत खुशी का माहौल है बड़े धूम धाम से विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती कर विश्वकर्मा जयंती बनाई जा रही है जिसे देखने के लिए लोग हजारों की संख्या में दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के मुख्य मार्गों पर निकले हैं|

करंट लगने से युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा  दुर्गा पंडाल टेंट में कार्य कर रहें युवक डेमन लाल रावटे पिता अजीत राम रावटे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम घोटिया की करंट लगने से मौत हो गई।

दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग गुप्ता चौक के पास नवरात्रि आगमन के पूर्व तैयारी के दौरान टेंट निर्माण कार्य किया जा रहा था ,कल रात्रि 3 बजे से 3:30 बजे के बीच टेंट में कार्य करने के दौरान डेमन नामक युवक ऊपर चढ़कर कार्य कर रहा था।तभी बांस टूटने से  अचानक संतुलन बिगड़ने से हड़बड़ा कर बाजू से जा रहे बिजली तार को पकड़ लिया जिससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई ।मौके पर पुलिस पहुंचकर शव  का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित स्वच्छता अभियान सम्पन्न 

0

बालोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा सी मार्ट नगर पालिका परिसर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया तथा रक्तदाताओं को हेलमेट एवं फल वितरण किया गया। साथ ही मोदी जी से प्रेरणा लेकर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ₹566 स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान तथा जिला मुख्यालय में रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में “एक पेड़ माँ के नाम”, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को “प्रधान सेवक” मानते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा है और भाजपा कार्यकर्ता सेवा की भावना से प्रेरित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने व जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।

 

शिविर में भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला संघ बालोद, श्री नरसिंह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, टुवानी मैटरनिटी एंड सर्जिकल हॉस्पिटल, इत्सा हॉस्पिटल रायपुर, गंगा मैया डायग्नोस्टिक सेंटर तथा सहायकता ब्लड बैंक बालोद का विशेष योगदान रहा।

 

स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. मिताली टुवानी, डॉ. तारेश रावटे, डॉ. मोना टुवानी, डॉ. अमित पाण्डेय, डॉ. शिवेन्द्र तिवारी, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. नवीन जैन, डॉ. वैभव राठी, डॉ. सूर्या, डॉ. अविष कौर एवं डॉ. राकेश कुमार सिंह ने अपनी सेवाएँ दीं। इस अवसर पर नि:शुल्क परामर्श व दवा वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. मिताली टुवानी, डॉ. तारेश रावटे, डॉ. मोना टुवानी, डॉ. अमित पाण्डेय, डॉ. शिवेन्द्र ने सेवाएं दिया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेमन देशमुख ,राकेश यादव ,पवन साहू, वीरेंद्र साहू, यज्ञ दत्त शर्मा ,राकेश छोटू यादव ,सौरभ लुनिया, ठाकुर राम चंद्राकार, हरीश कट झरे ,पवन सोनबरसा,कांती सोनेश्वरी, जितेंद्र साहू ,प्रेम साहू ,सुरेंद्र देशमुख ,पूजा यादव ,तारिणी चंद्राकर ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, कमलेश सोनी, विवेक वैष्णव, अरुण साहू, लोकेश श्रीवास्तव, मोंटी यादव , सरोज गंगबेर ,सुनीता मनहर , प्रीतम यादव ,दीपक लोढ़ा, गिरजेश गुप्ता, छवी सार्वा , आशा पटेल ,प्रीति बाला साहू, पालक ठाकुर, राजेश दसोडे ,सहित इस कार्यक्रम में संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर प्रभारी सहित विशेष योगदान रहा आदित्य पिपरे, डॉक्टर रोहित साहू ,डॉक्टर मोना टुवानी, बंटी चोपड़े , अभिन्ना यादव ,संदीप सिंन्हा,शुभम देवांगन, कमल बजाज ,राहुल साहू, संदीप साहू ,संजय साहू कुलदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं सेवा कार्य में जुटे रहे।

 

 

रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के साथ भाजपा का सेवा पखवाड़ा आरंभ

0
  •  सेवा पखवाड़ा में सहभागी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ 75 यूनिट रक्तदान किया
  • सेवा पखवाड़ा में राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावन निहित – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आज बुधवार से आरंभ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण आदि सेवा कार्यों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में शामिल हुये।

स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे में अलसुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। महात्मा गॉंधी स्कूल परिसर, गंगामुण्डा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ माँ के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पौधरोपण किया। महारानी जिला अस्पताल में भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने महारानी अस्पताल पहुँच कर रक्तदाताओं से भेंट की, उनका आभार माना और रक्तदान के लिये प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों में आमजनों को जोड़कर सेवा कार्य में जुटे रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से हुआ है, जो 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक मनाया जायेगा। सेवा पखवाड़ा में निरंतर सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों को साथ लेकर पूरे किये जायेंगे। भाजपा की राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना सेवा पखवाड़ा में फलीभूत होगी।

आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय,खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, सुधा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, राजा यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार सदस्य श्री प्रकाश मोदी ने कलेक्टोरेट जगदलपुर आस्था हाल में अल्पसंख्यक समुदाय की मीटिंग ली

0

जगदलपुर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी आज जगदलपुर दौरे पर आए उन्होंने जिलाधीश एस हरीश जी से मुलाकात की एवं अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों से चर्चा की।अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं से रूबरू हुए, सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रधानमंत्री जी एवं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के विजन को लेकर चल रहे हैं और संपूर्ण भारतवर्ष का प्रमाण कर, अल्पसंख्यक समुदाय से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनकी बातें स्थानीय स्तर पर लेकर भारत सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी तारतम्य में मोदी जी का जगदलपुर प्रवास हुआ । आज ईसाई समाज की ओर से कब्रिस्तान भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई, सिख समाज के द्वारा गुरुद्वारा की भूमि की मांग की गई, जैन समाज के द्वारा सामुदायिक भवन मंदिर हेतु भूमि की मांग की गई, बच्चों को छात्रवृत्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुविधा के बारे में सभी ने अपनी बात रखी । मोदी जी ने सभी का विस्तृत रूप से जवाब दिया। बैठक में मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर बंजारे जी ट्राइबल डिपार्टमेंट असिस्टेंट कमिश्नर शोरी जी, अस्सिस्टेंट डायरेक्टर तनुजा नाग जी उपस्थित रहे। जैन समाज से रूपेश जैन , अनूप जैन, विवेक जैन, सिख समाज, ईसाई समाज, बौद्ध समाज, श्वेतांबर जैन समाज के प्रकाश जी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । अंत में जिलाधीश एस हरीश जी ने मोदी जी का स्वागत किया और बतलाया कि जो स्थानीय समस्याएं हैं उसका निराकरण आप विधिवत आवेदन दे दीजिए। नियम अनुसार जो होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी और सेंट्रल के लिए जो समस्या होगी उसे हम सेंट्रल में भेज कर आपकी समस्या का निराकरण करेंगे। बैठक सानंद भाव से संपन्न हुई।

18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन

0

जगदलपुर:- कलेक्टर जगदलपुर के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सभी वार्डों में 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इन शिविरों में नए राशनकार्ड बनवाने, राशनकार्ड में नाम जोड़वाने तथा राशनकार्ड की ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

महापौर संजय पांडे ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस हेतु नगर निगम द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों को चाहिए कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और समय पर अपने राशनकार्ड संबंधी कार्य पूरे कर लें। नगर निगम की पूरी टीम इस कार्य में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार राशनकार्ड से वंचित न रहे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को घर के पास ही सुविधा मिल सके। सभी नागरिक निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजो के साथ शिविर में अवश्य उपस्थित हों और नया राशनकार्ड बनवाने, नाम जोड़वाने अथवा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, बकावंड ब्लॉक में रोपे गए पौधे

0

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत हर मंडल और ग्राम पंचायत में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बकावंड ब्लॉक के सरगीपाल मंडल की ग्राम पंचायत छोटेदेवड़ा में स्वास्थ्य केंद्र और लेंपस परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी गणेश परगनिया, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, मंडल मंत्री घासीराम यादव, पाड़ेश्वर बघेल, संपत कश्यप, मनु गोयल, बलराम भारती, अमर कश्यप, राजू कश्यप, लखी कश्यप, लेम्पस स्टाफ, मितानिन, पटवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पौधारोपण के बाद बीजागुड़ा पूर्व माध्यमिक शाला में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, दयमती कश्यप लिंगबती पूर्व जनपद सदस्य बंशी कश्यप उपसरपंच राहुल सोनवानी सुन्दरलाल भारती ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा और जनहित के भाव को मजबूत करना तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS