City Media - Page 830 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 830

इसीलिए तो कहा जाता है औरों से हटकर हैं सांसद दीपक बैज

0
  • महाराष्ट्र के प्याज किसानों का मुद्दा उठाया सांसद दीपक बैज ने
  • पूछा कीमतों में गिरावट के कारण परेशान प्याज किसानों को राहत पहुंचाने क्या कदम उठाए गए

बस्तर सांसद दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र बस्तर और छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के नागरिकों, मजदूरों और किसानों के मसले भी संसद में पुरजोर ढंग से उठाते हैं। बैज की यही खासियत उन्हें दीगर जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान दिलाती है। सांसद दीपक बैज ने इस बार महाराष्ट्र के प्याज किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाकर सबका दिल जीत लिया। श्री बैज ने सरकार से कहा कि महाराष्ट्र के किसानों को प्याज की वाजिब कीमत मिलना तो दूर, उन्हें 1- 2 रु. किलो के भाव से प्याज बेचना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि इन परेशान किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए हैं? छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्याओं, मांगों के साथ ही बस्तर की लंबित परियोजनाओं और यहां के किसानों एवं आदिवासियों के हक को लेकर लोकसभा में हमेशा मुखर रहकर सांसद दीपक बैज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे सदन की कार्यवाही में बिना एक दिन भी नागा किए भाग लेने वाले बैज ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में महाराष्ट्र के प्याज किसानों की बदहाली का मामला पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि प्याज किसानों को प्याज की वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है। महज एक – दो रुपए किलो की दर से प्याज की खरीदी हो रही है। किसानों को खेतों से प्याज निकालने, उसकी सफाई आदि की मजदूरी लागत भी नहीं मिल पा रही है। नतीजतन किसान खेतों में ही प्याज को नष्ट करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ ( नेफेड ) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी परिसंघ ( एनसीसीएफ ) जैसी एजेंसियों को किसानों की सहायता करने के संबंध में निर्देश दिए गए भी हैं, या नहीं ? श्री बैज ने कहा कि प्याज किसानों की आय दोगुनी करने की बात की महाराष्ट्र में हवा निकल गई है। उनके सवाल पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पछेती खरीफ फसल की बंपर आवक और रबी फसल जल्दी आने की संभावना के कारण महाराष्ट्र के नासिक बेल्ट की प्रमुख मंडियों में प्याज की कीमतें दस रु. किलोग्राम की दर से भी नीचे आ गई हैं। सरकार ने एनसीसीएफ और नेफेड को महाराष्ट्र के बाहर प्याज के एकसाथ निपटान के लिए नासिक की मंडियों से प्याज की खरीदी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। अब तक महाराष्ट्र के किसानों से करीब 26 हजार मिट्रिक टन प्याज की खरीदी की जा चुकी है।

सांसद दीपक बैज ने ईमली के नए प्रोडक्ट्स को किया लांच

0
  • नए प्रोडक्ट्स ईमली ब्रिक्स, इमली सॉस के स्प्राउट एंड सैशे पैक आए बाजार में

बस्तर जिले में स्थापित कौशर एग्रो प्रा. लि. की ईमली प्रोसेसिंग यूनिट बस्तर फार्म्स के दो नए प्रोडक्ट्स की लांचिंग बस्तर के सांसद दीपक बैज द्वारा की गई। ये प्रोडक्ट्स हैं ब्रिक्स और ईमली सॉस के स्प्राउट एवं शेसे पैकेट्स।लांचिंग समारोह में सांसद दीपक बैज ने कहा कि इमली प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आसपास के कई गांवों के युवकों एवं युवतियों को रोजगार मिल रहा है, जो कि खुशी की बात है। इस फैक्ट्री में उत्पादित इमली के प्रोडक्ट्स कई राज्यों के बाहर भी बिकने के लिए जा रहे हैं। यह बस्तर के लिए गौरव की बात है। कोशर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नए प्रोडक्ट्स के लांचिंग के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, प्लांट मैनेजर अजय साहू , बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव शाहनवाज तथा फैक्ट्री के कर्मचारी मौजूद थे ।

सप्ताह भर से छोटे अलनार में पसरा अंधेरा, परीक्षार्थी कैंडल रोशनी में पढ़ने विवश, बिजली कटौती से किसानों का भारी नुकसान

0


भानपुरी:- इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल व बस्तर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं चल रहीं हैं, किंतु विद्युत आपूर्ति विभाग की व्यवस्था का हाल ऐसी है की ग्राम पंचायत बड़े अलनार की आश्रित ग्राम छोटे अलनार में सप्ताहभर से ट्रांसफार्मर खराब होने से परीक्षार्थीयो को रात के वक्त भारी दिक्कत होती हैं और परीक्षार्थी कैंडल की रौशनी में पढ़ाई करने मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ छोटे अलनार में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से क्षेत्र के किसानों का हरी सब्जी, मक्का की फसल खराब हों गया।

एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन का उदघाटन किया मिथलेश निरोटी ने

0

कुसुमकसा -; ग्राम दानीटोला में कर्मचारी प्रकोष्ठ व ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन का उदघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि व उपस्थित ग्रामीणो के द्वारा किया गया ,मुख्य अतिथि के आसंदी से मिथलेश निरोटी ने ग्राम में मानस गान के माध्यम से राम नाम की अविरल धारा बह रही है , भगवानश्रीराम के मानसगांन में आदर्श ,संस्कार ,व उनके बताए मार्ग को आत्मसात करने की अपील आमजन से की साथ ही ग्राम में श्रीराम के कथा का वाचन होने से भक्तिमय का माहौल दिख रहा है ,ग्रामीणों से रामचरित मानस कथा से बहुत कुछ सीखने को मिलता है ,राम नाम की गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को चरितार्थ करने की बात कही ,उक्त आयोजन के लिए आयोजक मंडल व समस्त ग्रामीणों को बधाई देते हुए अतिथि के रूप में सम्मान देने पर आभार व्यक्त किये कार्यक्रम में, राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य, महेश्वरी अलेन्द्र सरपंच दानीटोला , उपसरपंच नेताम, मुकुंद गावड़े ग्राम पटेल, डी आर ठाकुर, नीलकंठ नेताम ,सोनू ठाकुर, और उपस्थित सभी ग्राम वासी और आयोज कर्मचारि प्रकोष्ठ गण के सदस्य उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना सच दबाने की साजिश : बैज

0
  • लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा
  • हम कांग्रेसी देश बचाने के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे : बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने की कार्रवाई को सच बोलने की सजा करार दिया है। बैज ने कहा कि सच को दबाने के लिए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छिनी गई है, लेकिन हम कांग्रेसी झुकने वाले नहीं हैं। सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। हम मोदी और अडानी के रिश्ते को जनता के सामने बेनकाब करके ही रहेंगे।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर बस्तर के सांसद दीपक बैज बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। हर परिस्थिति में हमेशा अमूमन शांत दिखाई देने वाले सांसद दीपक बैज के बोल राहुल गांधी के मामले पर काफी तल्ख लग रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसभा में राहुल गांधी ने घोटाले करने वालों पर टिप्पणी कि थी, न कि जाति या समुदाय विशेष पर। इस टिप्पणी को आधार बनाकर एक भाजपा विधायक ने अदालत में केस दर्ज कराया था। बैज ने कहा कि अदालत का फैसले का कांग्रेस परिवार ने सम्मान किया है, लेकिन इस फैसले की आड़ में राहुल गांधी की सदस्यता छीन लेने का हम पुरजोर विरोध करते हैं और करते रहेंगे। सांसद दीपक बैज ने कहा कि सदस्यता रद्द करने में जो जल्दबाजी दिखाई गई, वह केंद्र सरकार की नीयत में खोट को जाहिर करती है। ऐसी तत्परता अगर अडानी मामले में केंद्र की मोदी सरकार ने दिखाई होती, तो उसकी वाहवाही ही होती। हकीकत यह है कि भाजपा और उसकी केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर सच्चाई को दबाने का कुत्सित प्रयास कर रहीं हैं। श्री बैज ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा कितना भी जुल्म ढानी है ढा ले, दामनात्मक कार्रवाई कर ले, हम झुकने और डरने वाले नहीं हैं। हम जनता के सामने सच्चाई लेकर जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी पिछड़ा वर्ग का अपमान नहीं किया, लेकिन भाजपा के लोग राहुल गांधी के बयान को पिछड़ा वर्ग का अपमान बताकर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की इस मंशा को देश की जनता भलीभांति भांप चुकी है और वह भाजपा को इसका करारा जवाब छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं लोकसभा के आम चुनावों में जरूर देगी। श्री बैज ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर विपक्षी दलों पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए कार्रवाई करवा रही है। उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। भाजपा के ऐसे कदमों का कांग्रेस और विपक्षी दल पूरी ताकत से मुकाबला करते रहेंगे।

गांधी परिवार का अपमान करने वालों पर कार्रवाई कब ?

सांसद दीपक बैज ने गांधी परिवार का बार बार अपमान करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि केंद्र सरकार अपने इन मंत्रियों और नेताओं पर कार्रवाई कब करेगी? श्री बैज ने कहा कि संसद के भीतर राहुल गांधी का दर्जनों बार अपमान किया गया, सोनिया गांधी के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग किया गया, इंदिरा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू को अपशब्द बोले गए, मगर अब तक किसी के खिलाफ भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। बैज ने कहा कि गांधी – नेहरू परिवार बलिदानी परिवार है। इस परिवार के लोगों ने देश के लिए अपनी जान की शहादत देकर देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है। ऐसे बलिदानी परिवार को आएदिन अपमानित करने में भाजपा के लोग लगे रहते हैं। बैज ने पूछा कि गांधी परिवार के शहीदों और इस परिवार के सदस्य राहुल गांधी का अपमान करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री अपना 56 इंची सीना कब दिखाएंगे?

शक्ति केंद्र चिखलाकसा में विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में सुना गया मन की बात कार्यक्रम

0

दल्लीराजहरा डौंडीशक्ति केंद्र चिखलाकसा के बूथ क्रमांक 136 में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में युवाओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम। विक्रम धुर्वे ने मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को देखने के लिए सभी युवाओं से अपील की और मन की बात कार्यक्रम में बताए जा रहे बातों को प्रेरणादायक कहा। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा माह के आखरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम चलाया जाता है जिसका लाभ भारत के हर वर्ग के लोगों को हो रहा है। इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मीडिया प्रभारी राजा डहरवाल,भाजयुमो डौंडी मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता,मुन्ना हरपाल, आजाद विभार, सौरभ कोठारी, भूपेंद्र,हृदय,प्रमोद,मनीष मंडावी,नंदू पटेल,मनीष,सुरेंद्र,अनिल,विक्की विभार,नंदू विभार, मौसम,अभिषेक, कृतेश,जागेश्वर, लिलेश्वर सोरी, करण हरपाल उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नारियल की खेती के लिए मुफीद है बस्तर की आबोहवा : कलेक्टर

0
  • यहां नारियल की खेती को दिया जाना चाहिए दबढ़ावा :- चंदन कुमार

जगदलपुर शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड में अखिल भारतीय समन्वित ताड़ फसल अनुसंधान केंद्र जगदलपुर एवं नारियल विकास बोर्ड द्वारा 20 मार्च से 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार ने बस्तर में नारियल की खेती के लिए बस्तर की जलवायु को अनुकूल बताते हुए यहां इसकी खेती को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक समृद्धि का मार्ग खुल सकेगा। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र तथा नारियल पेड़ पर चढ़ने का उपकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड की अधिष्ठाता डाॅ. जयालक्ष्मी गांगुली, नारियल बोर्ड के सहायक संचालक आईसी कटियार, अखिल भारतीय समन्वित ताड़ फसल अनुसंधान की वैज्ञानिक डाॅ वीणा सिंह, अनुसंधान सहयोगी किट विज्ञानी राजेश पटेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डाॅ. केपी सिंह, कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक डाॅ आरआर कंवर, एम. मुत्थु, एमबी तिवारी, राजेश पटेल आदि उपस्थित थे।

बस्तर जिले को सीएम के हाथों मिली 13 रीपा यूनिटों की सौगात

0
  • बकावंड के मंगनार और कोसमी में औद्योगिक पार्क का हुआ शुभारंभ
  • बापू के ग्राम सुराज के सपने को मुख्यमंत्री कर रहे हैं साकार : जैन
  • नानगुर में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया शुभारंभ

बकावंड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना के क्रियान्वयन का शुभारंभ मुंगेली जिले के सरगांव से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने बकावंड विकासखंड के दो ग्रामीण औद्योगिक पार्को समेत बस्तर के कुल तेरह ग्रामीण औद्योगिक पार्को का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस समारोह का लाइव प्रसारण किया गया । इस दौरान बस्तर के नानगुर में निर्मित ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम सुराज की कल्पना की थी। बापू ने अपने जीवन काल में ही गांवों में सुराज लाने का सपना संजो रखा था। वे चाहते थे उनका सपना कि ग्रामीण आत्मनिर्भर बनें। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी के इस सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है। आज इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का उद्घाटन किया जा रहा है। आज से लगभग दो माह पहले तुरेनार में देश के पहले ग्रामीण औद्योगिक पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। नानगुर के इस औद्योगिक पार्क में युवाओं और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न इकाइयों की स्थापना की जाएगी। लोगों को प्रशिक्षण के साथ ही उत्पादन के विक्रय के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की कृपादृष्टि हमेशा नानगुर क्षेत्र पर रही है। इस क्षेत्र के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नानगुर को तहसील का दर्जा दिया है। यहां स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम और कॉलेज खोलने की घोषणा की। स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल की सौगात दी।कलेक्टर चंदन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा पैसा कमाने की होती है। पैसा कमाने के लिए अपने कौशल को बढ़ाना जरूरी है। बस्तर में प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है। यहां उपलब्ध संसाधनों को प्रसंस्कृत करें और अपनी आय बढ़ाएं। हम छोटे – छोटे कामों से रोजगार का सृजन कर सकते हैं। समारोह को जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, जनपद पंचायत सदस्य नीरूराम बघेल, नानगुर की सरपंच शांति बघेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम पाटिल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही और ग्रामीण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज बस्तर जिले के नानगुर, लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव और गढ़िया, दरभा विकासखंड के गुमड़पाल और बड़े कड़मा, तोकापाल विकासखंड के कोेंडालूर और सिंघनपुर, बकावंड विकासखंड के मंगनार और कोसमी, बास्तानार विकासखंड के इरपा और कोड़ेनार, बस्तर विकासखंड के सोनारपाल और भोंड में निर्मित ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का शुभारंभ किया गया।

एलईडी बल्ब भी बनाए जाएंगे पार्क मेंनानगुर स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में खाद्य पदार्थों के साथ ही दैनिक जीवन के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं का भी निर्माण किया जाएगा। नानगुर के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में आलू चिप्स, केला चिप्स, ब्रेड, टोस्ट आदि बेकरी सामग्री, चाक, वैैक्स, वाशिंग पाउडर, चैन लिंक फैंसिंग, अगरबत्ती, मुरकू चकली, नमकीन मिक्चर और एलईडी बल्ब का निर्माण किया जाएगा। अंचल के युवाओं और महिलाओं को इस ग्रामीण औद्योगिक पार्क में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा। मार्केटिंग कौशल में दक्ष होंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। उनमें व्यापारिक गुण विकसित होंगे। कुल मिलाकर बस्तर में स्थापित सभी ग्रामीण औद्योगिक पार्क यहां के निवासियों के लिए समग्र उन्नति के द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होंगे।

बस्तर संभाग में कांग्रेस मजबूत, भाजपा भी जमाती जा रही है पांव

0
  • मुख्यमंत्री के लगातार प्रवास और सांसद दीपक बैज की सक्रियता से फिलहाल कांग्रेसी माहौल
  • भाजपा के बड़े नेता भी बेहतर फोकस कर रहे हैं आदिवासी बहुल बस्तर संभाग पर

अर्जुन झा

बस्तर आदिवासियों की भरपूर आबादी वाले बस्तर संभाग में हाल फिलहाल कांग्रेस की स्थिति मजबूत बनी हुई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी धीरे – धीरे ही सही आदिवासियों की इस सरजमीं पर अपने पांव जमाती जा रही है। बस्तर संभाग में लोकसभा की दो और विधानसभा की बारह सीटें हैं। लोकसभा की बस्तर सीट पर कांग्रेस काबिज है। वहीं सभी विधानसभा सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संभाग के दौरे पर आते रहते हैं। आदिवासियों के मन में उन्होंने कांग्रेस के प्रति भरोसा जगाने में आशातीत सफलता पाई है। वहीं रही सही कसर को बस्तर के सांसद दीपक बैज पूरी करने में लगे हुए हैं। इन समवेत प्रयासों से कांग्रेस की स्थिति मजबूत बनी हुई है। बस्तर की सभी सीटें गंवाने के बाद भाजपा ने सबक लिया है और अब इस पार्टी के बड़े नेता यहां की सभी विधानसभा सीटों पर कुछ ज्यादा ही फोकस कर रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं का बस्तर में पॉलिटिकल टूर शुरू हो गया है। भाजपा के शीर्ष नेता हताशा एवं निराशा के गर्त में जा चुके स्थानीय नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में नया जोश भरने तथा पार्टी की जमीन तैयार करने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग राजनैतिक, प्रशासनिक और भौगोलिक दृष्टि से दो जोन में बंटा हुआ है। एक जोन है उत्तर बस्तर और दूसरा दक्षिण बस्तर। उत्तर बस्तर के अंतर्गत तीन जिले क्रमशः कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव हैं। कांकेर जिले में विधानसभा सीटें कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ हैं। वहीं नारायणपुर जिले में नारायणपुर एवं कोंडागांव जिले मे कोंडागांव व केशकाल सीटें हैं। उत्तर बस्तर की ये सभी सीटें वर्तमान में कांग्रेस के कब्जे में हैं। कांकेर से शिशुपाल शोरी, जो संसदीय सचिव भी हैं, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी, अंतगाढ़ से अनूप नाग, नारायणपुर से चंदन कश्यप इस क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं। चंदन कश्यप को राज्य सरकार ने हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष भी नियुक्त कर रखा है। कोंडागांव जिले की कोंडागांव सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक हैं। वहीं केशकाल से संतराम नेताम विधायक चुने गए हैं। संतराम नेताम के विधानसभा उपाध्यक्ष का दायित्व भी सम्हाल रहे हैं। बस्तर जिले में तीन विधानसभा बस्तर क्षेत्र आते हैं। इनमें बस्तर सीट से लखेश्वर बघेल, जगदलपुर सीट से से रेखचंद जैन, एवं चित्रकोट सीट से राजमन बेंजाम कांग्रेस के विधायक हैं। लखेश्वर बघेल को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष भी बनाया गया है, जबकि जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन को श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने सौंप रखी है। दंतेवाड़ा से कांग्रेस विधायक देवती कर्मा हैं वहीं बीजापुर से विक्रम मंडावी कांग्रेस के विधायक हैं। सुकमा जिले की इकलौती विधानसभा सीट से कवासी लखमा विधायक हैं। लखमा राज्य सरकार में आबकारी एवं उद्योग मंत्री हैं तथा उन्हें बस्तर जिले का प्रभारी मंत्री भी बनाया गया है।

भानुप्रतापपुर में चुनौती है सर्व आदिवासी समाज

कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुई उत्तर बस्तर की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में स्व. मंडावी की धर्मपत्नी सावित्री मंडावी विजयी हुई हैं। इस उप चुनाव में सर्व आदिवासी समाज ने प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस और भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार ने इस उप चुनाव में काफी वोट हासिल किए। इससे इस बार होने वाले आम चुनाव में भी भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज की दमदार उपस्थिति को नकारा नहीं जा सकता। सर्व आदिवासी समाज इस सीट पर फिर चुनाव लडता है, तो इससे कांग्रेस और भाजपा दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस की सावित्री मंडावी एवं भाजपा के पराजित प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को आगामी आम चुनाव में बदले जाने की चर्चा जोरों पर है। अभी भी इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।

अंतागढ़: भाजपा सदमे में, कांग्रेस मजबूत

अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी अनूप नाग के सामने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी जिस प्रकार से चुनाव प्रक्रिया के आखिरी दौर में घुटने टेकते हुए अचानक मैदान छोड़ गए थे, वह भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। इस सदमे से भाजपा अब तक उबर नहीं पाई है। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कापसी, पखांजुर और बांदे गांवों में बंगाली समुदाय के लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है। यहां के वोटर कांग्रेसी विचारधार वाले माने जाते हैं और चुनावी नतीजे को प्रभावित भी करते हैं। इस लिहाज से अंतागढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत कही जा सकती है।

नारायणपुर की राह आसान नहीं

नारायणपुर विधानसभा में तीन बार के मंत्री भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप इस बार पुन: चुनावी मैदान में रहेंगे लेकिन पिछली हार के कारण उनके एवं उनके परिवार की मतदाताओं के बीच पकड़ और राजनैतिक स्थिति में लगातार गिरावट आती जा रही है। हालांकि कांग्रेस के विधायक चंदन कश्यप को काफी कमजोर आंका जा रहा था, लेकिन समय के साथ उन्होंने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज के सहयोग से कुछ महिनों में पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अच्छी रूपरेखा तैयार की और विकास कार्यों को सरअंजाम भी दिया। जिससे वे अब अच्छी स्थिति में आ चुके हैं। इसके बावजूद अगर इस विधानसभा सीट पर भाजपा पूर्व मंत्री केदार कश्यप को मैदान पर उतारेगी, तो केदार कश्यप और वर्तमान कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना दिख रही है।

कोंडागांव में मरकाम का कोई मुकाबला नहीं कोंडागांव विधानसभा सीट में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मोहन मरकाम की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के किसी भी प्रत्याशी को करारी टक्कर देकर चुनाव जीतने की स्थिति में हैं।

सामान्य सीट जगदलपुर को खास बना दिया रेखचंद जैन ने

बस्तर संभाग में सामान्य वर्ग की इकलौती विधानसभा सीट जगदलपुर है। इस सीट पर कांग्रेस के रेखचंद जैन विधायक चुने गए हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने निर्वाचन क्षेत्र केशहरी एवं ग्रामीण इलाकों का लगातार दौरा करते रहते हैं। क्षेत्र के लोगों के हर दुख दर्द में सहभागी बनने वाले रेखचंद जैन ने अपनी स्थिति काफी मजबूत बना रखी है। हालांकि जगदलपुर के शहरी भागों में भाजपा का दमदार प्रदर्शन अक्सर देखने को मिलता है, बावजूद भाजपा फिलहाल रेखचंद जैन को टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है।

चित्रकोट में बेंजाम की मुश्किलें

चित्रकोट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजमन बेंजाम की स्थिति भी अच्छी है लेकिन विधानसभा क्षेत्र के गांवों में उनके द्वारा पर्याप्त समय नहीं दिए जाने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस विधानसभा से भाजपा अगर कोई दमदार प्रत्याशी उतारती है, तो कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बात में कोई शक नहीं है।

बस्तर में लखेश्वर ने बना ली है अच्छी पैठ बस्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखेश्वर बघेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्री बघेल को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष भी नियुक्त कर रखा है। लखेश्वर बघेल इस दोहरी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते आ रहे हैं। वे विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरा कर लोगों से लगातार मेल मिलाप बनाए रखते हैं। इस कारण उनकी स्थिति काफी मजबूत है। पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सुभाऊ राम कश्यप चुनाव में हार के बाद क्षेत्र से लगातार अनुपस्थित नजर आ रहे हैं। इस वजह से विधानसभा क्षेत्र में उनकी स्थिति बेहतर नहीं मानी जा रही है।

दंतेवाड़ा में ढह सकता कर्मा परिवार का वर्चस्व

दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद महेंद्र कर्मा के परिवार का वर्चस्व अब तक देखा जा रहा है, किंतु भाजपा के देवंगत नेता भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को टिकट दिए जाने की स्थिति में कांग्रेस का सफाया होने की बात भी कही जा रही है।

बीजापुर में पड़ गए हैं विरोध के बीज बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में विरोध के बीज बोए जा चुके हैं और ये बीज अंकुरित ही नहीं बल्कि कांटों से भरे पेड़ के रूप में विकसित भी हो चुके हैं और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। बीजापुर सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को उनके चहेतों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व वनमंत्री भाजपा नेता महेश गागड़ा पुनः भाजपा उम्मीदवार बनाए जाते हैं, तो वे इस कांग्रेसी गफलत का फायदा उठाकर यह सीट जीत सकते हैं

कोंटा में सियासत के शहंशाह हैं कवासी लखमा

सुकमा जिले के एकमात्र कोंटा विधासभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक एवं राज्य की कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री कवासी लखमा की स्थिति बेहद मजबूत है। दूर -दूर तक भाजपा का कोई भी दमदार प्रत्याशी लखमा को चैलेंज देने की स्थिति में नहीं है। कवासी लखमा का कोंटा में एकछत्र राज चलता है। सहज और मिलनसार आदिवासी नेता कवासी लखमा क्षेत्र के लोगों के दिलों में राज करते हैं।लखमा को कोंटा की सियासत का शहंशाह कहें, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगी सांसद बैज की सक्रियता

दक्षिण बस्तर की बस्तर लोकसभा सीट के कांग्रेस सांसद दीपक बैज अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों को पुन: संजीवनी दिलाने का माद्दा रखने वाले नेता माने जाते हैं। बैज कमजोर से कमजोर पार्टी प्रत्याशी को भी जीत दिलाने का दम रखते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सांसद दीपक बैज की अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रियता ही कांग्रेस के विधायकों की जीत में सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैज लोकसभा में तो क्षेत्र के हक और विकास के मामलों को लेकर मुखर रहते ही हैं, अपने निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों से भी सतत सम्पर्क बनाए रखते हैं। बैज क्षेत्र को बड़े बड़े विकास कार्यों की सौगात दिला चुके हैं।

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण में जुटे हैं भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह से आदिवासी संस्कृति और उनके आस्था स्थलों के संरक्षण में जुटे हुए हैं, उसे देखते हुए आदिवासियों में कांग्रेस और भूपेश का भरोसा बढ़ा है। आदिवासियों की देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार, घोटुल संस्कृति की पुनः स्थापना के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने पर्याप्त राशि आवंटित की है। वन भूमि पर काबिज आदिवासियों को वनभूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। वनोपजों की खरीदी शासन द्वारा अच्छी दरों पर की जा रही है। सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल भी मुख्यमंत्री की ऐसी पहलों को आगे बढ़ाने में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं।

भाजपा जुटी आदिवासियों को रिझाने में

पिछले चुनाव के दौरान बस्तर में अपनी साख पूरी तरह गंवा चुकी भाजपा अब अपनी पुरानी भूलों को दुरुस्त करते हुए फिर से आदिवासियों को रिझाने में जुट गई है। केंद्र सरकार ने तो आदिवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। वहीं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के भाजपा नेता आएदिन बस्तर संभाग के दौरे पर आने लगे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, संभाग प्रभारी एवं राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत व अन्य बड़े नेता बस्तर का दौरा कर चुके हैं। संतोष पाण्डेय पार्टी के लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आदिवासियों के साथ बैठकर भोजन कर चुके हैं। इसका अच्छा मैसेज आदिवासी मतदाताओं के बीच गया है। अभी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बस्तर प्रवास हुआ। शाह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने यहां आए थे। भाजपा को अपने इन प्रयासों का कितना चुनावी लाभ मिलेगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

“माकड़ी बिलाक चो नवा स्कूल” अभियान की हुई शुरुआत

0
  • कावरा गांव की प्राथमिक शाला को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल
  • शाला के शिक्षकों पालकों एवं ग्रामीणों ने बैठक कर उठाया बीड़ा

कोंडागांव जिले के संकुल केंद्र उमरगांव की प्राथमिक शाला को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इस कार्य का बीड़ा पालकों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने उठाया है।
शालाओं में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए विकासखंड स्तरीय टीम गठित कर “माकड़ी बिलाक चो नवा स्कूल” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सामुदायिक सहभागिता से स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर चरणबद्ध तरीके से शैक्षिक विकास की योजना बनाई गई है। माकड़ी खंड स्रोत समन्वयक ताहिर खान ने बताया कि प्राथमिक शाला कावरा को “माकड़ी बिलाक चो नवा स्कूल” बनाने के संबंध में संकुल केंद्र उमरगांव के शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं कावरा के पालकों व सदस्यों की बैठक शासकीय प्राथमिक शाला कावरा में आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि प्राथमिक शाला कावरा को संकुल केंद्र उमरगांव की ओर से मॉडल स्कूल बनाने की योजना तैयार की गई है। इस हेतु शाला भवन व शौचालय की मरम्मत, प्रिंट रिच, पेयजल की व्यवस्था, रंगाई पोताई एवं शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ एनिमिया मुक्त करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इन कार्यों पर होने वाले आर्थिक व्यय के लिए राशि किस प्रकार जुटाई जाए, इस पर मंथन किया गया। बताया गया कि ये सारे कार्य जनसहयोग से पूर्ण कराए जाने हैं। ग्रामीण आपसी सहयोग से इस कार्य को पूरी तन्मयता से करने के लिए तैयार हुए। पालकों एवं सदस्यों द्वारा 500 से लेकर 1000 रु. तक आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया। संकुल केंद्र उमरगांव के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भी आर्थिक सहयोग प्रदान करने की सहमति दी गई।
समिति की निगरानी में होने सारे कार्य
इन कार्यों को अंजाम देने के लिए समिति का भी गठन किया गया। मॉडल स्कूल बनाने से जुड़े सारे कार्य इस समिति की निगरानी में होंगे।समिति के अध्यक्ष संकुल केंद्र के प्राचार्य संतूराम प्रभाकर, उपाध्यक्ष समुंदसिंह मरकाम, सचिव डमरूधर मरकाम, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ नेताम, सह कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार ठाकुर तथा सदस्य बुधराम मरकाम, धनीराम यादव, मनहेर मरकाम, धर्मेंद्र सोरी, गणेश मंडावी, सुकमन मरकाम, सोमारूराम मरकाम, लायक मरकाम, सुकलाल मरकाम, पटेल सुखलाल मरकाम मनोनीत किए गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से संकुल केंद्र उमरगांव के प्राचार्य संतूराम प्रभाकर, सीएससी उमरगांव महेश पटेल, शंभू नेताम, रविंद्र ठाकुर, डमरुधर मरकाम, जयलाल पोयाम, रामधर मरकाम, ललिता ठाकुर, रेखा सोरी, किरण मरकाम, गंडाय नेताम, उमावती मरकाम एवं ग्राम पंचायत कावरा के समस्त पालक व सदस्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS