कुसुमकसा-धुरवाटोला के 5 अग्निवीरों का बैस निवास पर भव्य सम्मान, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस बोले – “ये दिन कुसुमकसा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा

0
182

दल्ली राजहरा कुसुमकसा एवं धुरवाटोला क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। ग्राम कुसुमकसा के 3 एवं ग्राम धुरवाटोला के 2, कुल 5 होनहार युवाओं का अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में चयन हुआ है। कुसुमकसा के दामेन्द्र कुमार पिता संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार पिता सागर कुमार कोमरा, निखिल कुमार पिता तिलक साहू एवं धुरवाटोला के देवधर कुल्हारे पिता ईश्वर कुल्हारे, दीपेश कुमार पिता रंगुलाल का भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर चयन हुआ है। इन वीर सपूतों के सम्मान में क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के मार्गदर्शन एवं जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस के आतिथ्य में कुसुमकसा स्थित बैस निवास पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पुष्पवर्षा से हुआ वीरों का स्वागत चयनित जवानों के बैस निवास पर आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासी घर से निकल आए। सभी ने भारत माता के इन वीर सपूतों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” एवं “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के नारे गूंजते रहे। वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। संजय बैस ने किया जवानों का अभिनंदन समारोह में पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने स्वयं सभी 5 जवानों की आरती उतारी और मुंह मीठा कराकर उन्हें शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। संजय बैस के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस* तथा कृषि विभाग की सभापति श्रीमती आशा आर्य ने भी जवानों का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

संजय बैस ने कहा – “किसानों के बेटे, देश के रक्षक बने” समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद सदस्य संजय बैसने भावुक होते हुए कहा कि _”कुसुमकसा क्षेत्र के लिए आज का दिन सचमुच स्वर्णिम है। एक साथ 5 युवाओं का भारतीय सेना में चयन होना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और गर्व का विषय है। ये सभी बच्चे किसान परिवारों से हैं। जिन माता-पिता ने खेती-किसानी और मजदूरी करके इनको पाला, आज उन्हीं के बेटे भारत माता की सेवा के लिए सीमा पर जाएंगे। ये हमारे छोटे भाई नहीं, पूरे क्षेत्र की शान हैं। इनकी कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन ने इन्हें ये मुकाम दिलाया है। अब ये आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।”

संजय बैस ने आगे कहा कि _”मैं इन सभी जवानों के माता-पिता को प्रणाम करता हूं जिन्होंने ऐसे संस्कार दिए। आज बैस निवास पर जो सम्मान हुआ है, वो इनके त्याग के सामने कुछ भी नहीं है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र से इतने वीर सेना में जा रहे हैं।”_*मंजू बैस – “पिछले साल 100 जवानों का सम्मान, आज उसका परिणाम”* जनपद सदस्य *श्रीमती मंजू संजय बैस* ने कहा कि _”गत वर्ष हमने बैस निवास पर ही 100 से अधिक सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया था। उसी कार्यक्रम से प्रेरित होकर आज हमारे युवा भाई सेना में भर्ती के लिए आगे आ रहे हैं। मुझे गर्व है कि मेरे छोटे भाई दामेन्द्र, जितेन्द्र, निखिल, देवधर और दीपेश ने कुसुमकसा का नाम रोशन किया है। मैं ईश्वर से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”_*आशा आर्य ने देशभक्ति गीत से बांधा समां* कृषि विभाग की सभापति *श्रीमती आशा आर्य* ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि _”हमारे सैनिक भाई रात-भर ठंड में, गर्मी में सीमा पर खड़े रहकर हमारी रक्षा करते हैं। उनके ऋण को हम कभी नहीं चुका सकते। ये 5 भाई आज देशभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर हमारे बीच आए हैं। मैं इन्हें प्रणाम करती हूं।”_सैकड़ों गणमान्यजन रहे उपस्थित इस गरिमामय अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जैन, हरीशचंद्र यादव, गौरीशंकर साहू, मंडल अध्यक्ष शमशेर खान, श्री मनीष जेठवानी, डॉ. नसीम खान, उप सरपंच नितिन जैन, पूर्व उप सरपंच श्री दीपक यादव, डॉ. सेतराम साहू सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं देशभक्त उपस्थित रहे।भावुक हुए जवानलअपने ही गांव, अपनों के बीच बैस निवास पर इस तरह का सम्मान पाकर सभी चयनित जवान भाव-विभोर हो गए। उन्होंने संजय बैस एवं समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि _”हम तन-मन से देश की सेवा करेंगे और कुसुमकसा का नाम ऊंचा करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here