स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि होंगे विधायक सुश्री लता उसेंडी

0
9

नारायणपुर जिले में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमामय और उत्साहवर्धन वातावरण के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। जिला मुख्यालय नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कोण्डागांव के विधायक सुश्री लता उसेण्डी होगें। मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन प्रातः 08ः59 बजे, 09ः00 बजे अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 09ः05 से 09ः20 बजे तक परेड का निरीक्षण, 09ः20 से 09ः40 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ा जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद परिवारों का शॉल और श्रीफल से सम्मान कर परेड कमाण्डर एवं अन्य प्लाटून कमाण्डरो के साथ फोटो सेशन होगा। फोटो सेशन पश्चात् स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here