घोटिया। घोटिया गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बेटे पर नशे की हालत में अपनी मां की पीढ़ा से वार कर हत्या करने का आरोप लगा। घटना शनिवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सुशीला गावड़े (50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना का आरोप उसके बेटे लीकेश गावड़े पर है।जानकारी के अनुसार, वारदात के समय आरोपी कथित रूप से नशे की हालत में था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने पीढ़ा से मां पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुशीला गावड़े की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी लीकेश गावड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के साथ ही शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।






