जगदलपुर बस्तर और उड़ीसा में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते बस्तर में इंद्रावती नदी उफान पर आ गई है। आज सुबह केंद्रीय जेल के पीछे पथरा गुड़ा में बाढ़ के में बह रहे डब्लू प्रसाद गुप्ता नामक व्यक्ति को कोतवाली थाना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रूप से बचा लिया। अगर रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंचती तो उस व्यक्ति की जान भी जा सकती थी।






