सरस्वती शिशु मंदिर बेंद्री में वंदे मातरम का गायन

0
7

सरस्वती शिशु मंदिर बेंद्री में वंदे मातरम का गायन

अभनपुर सरस्वती शिशु मंदिर बेंद्री में “वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम का आयोजनहुआ। विधायक इंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गायन का गायन किया। बेंद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित “वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, कांति साहू एवं पूर्व जनपद सदस्य सूरज साहू सम्मिलित हुए।इस अवसर पर विधायक, अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम की अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ और वातावरण भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि ऐसे भव्य एवं अनुशासित आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कार और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। विद्या भारती द्वारा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और देशप्रेम से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here