टीचर्स एसोसिएशन ने की बोर्ड परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि में वृद्धि करने की मांग

0
9

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु बोर्ड परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों के पालक कृषि पर निर्भर है किंतु इस वर्ष अत्यधिक बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वे अपने फसलों की देखभाल में अत्यंत राशि व्यय कर चुके हैं, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। मंडल द्वारा निर्धारित भारी भरकम फीस जमा करने के लिए भारी जुगत लगाना पड़ रहा है।साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व घोषित अवकाश के चलते भी विद्यालय में कार्यदिवस कम पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि दिनांक 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल घोषित है एवं शनिवार रविवार को बैंकों का अवकाश होने के चलते कई शालाओं द्वारा जो शुल्क लिया गया है, उसे निर्धारित तिथि में भुगतान किया जाना संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, शिव सिंह चन्देल प्रांतीय संगठन सचिव, राजेश गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, डॉ लुदर सन कश्यप जिलाध्यक्ष, अमित पॉल कोषाध्यक्ष, मो ताहिर शेख सचिव, डॉ तुलादास मानिकपुरी प्रवक्ता, नीलमणि साहू प्रदेश आईटी सेल प्रतिनिधि , मनीष ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदलपुर, सितेंद्र कुमार आदि पदाधिकारयों ने छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव महोदय से मांग किया है कि बोर्ड परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि को पालक एवं छात्र हित में 12अक्टूबर तक वृद्धि किया जावे।साथ ही इस दौरान अर्नब साइक्लोन के कारण बस्तर जिले में आये भारी बारिश और बरसात को देखते हुये शनिवार को भी शाला का अवकाश घोषित करने कई मांग जिला शिक्षा अधिकारी से की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here