सरपंच-सचिव की लापरवाही ले डूबी बस्ती को

0
20

जैतीगिरि में जलभराव, डूब गया पूरा मोहल्ला

जल निकासी के लिए ग्रामीणों ने अपने खर्च पर बुलाई जेसीबी

बकावंड सरपंच और सचिव की लापरवाही ने पूरी बस्ती को बड़ी परेशानी में डाल दिया है।लगातार बरसात और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बस्ती जलमग्न हो गई। मुसीबत में फंसे ग्रामीणों को राहत पहुंचाने जब सरपंच और सचिव ने कोई पहल नहीं की तो, परेशान ग्रामीणों ने अपनी जंग खुद लड़ने का फैसला कर लिया। ग्रामीणों ने अपने खर्चे पर जेसीबी बुलाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई।

मामला विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीगिरि का है। यहां बारिश के कारण एक मोहल्ला पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी सरपंच, सचिव और पंच मौके पर नहीं पहुंचे। सरपंच अपने निजी काम में व्यस्त रहे और मोहल्ले की सुध लेने तक की जरूरत उन्होंने नहीं समझी। परेशान होकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत बकावंड की अध्यक्ष सोनबारी भद्रे से संपर्क कर समस्या बताई। अध्यक्ष ने शाम तक गांव का दौरा कर लापरवाह सरपंच-सचिव को फटकार लगाने का आश्वासन दिया और मुआवजा दिलाने की बात कही है। जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर जेसीबी मशीन बुलाई और नाली की सफाई कर पानी की निकासी कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here