बस्तर के शिक्षकों में छाई खुशी की लहर
जगदलपुर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग पर सहमति जताते हुए बस्तर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुसूचित क्षेत्र के शिक्षकों को दस दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश देने का फैसला किया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल की इस त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई के लिए टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर छिकारा एवं डीईओ बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस आदेश से बस्तर जिले के हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। आदेश जारी करने पर छग टीचर्स एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष डॉ. लुदरसन कश्यप, जिला सचिव मोहम्मद ताहिर शेख, जिला कोषाध्यक्ष अमित पाल, मनीष अहीर, जिला प्रवक्ता तुलादास मानिकपुरी, प्रदेश आईटी सेल नीलमणी साहू, जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश पटेल, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य राजेश देशमुख, सितेंद्र कुमार साहू, डोमेश्वर सिँह साहू अन्य पदाधिकारियों ने डीईओ श्री बघेल को बधाई दी।






