डौंडी। बालोद जिले के डौंडी में शनिवार रात करीब 10:30 बजे मारुति अर्टिगा कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रेलवे कर्मचारी महेश सिंह का एकलौता पुत्र था एवं कच्चे माइंस में कार्य करता था मृतक की पहचान दल्ली राजहरा की रेलवे कॉलोनी निवासी आनंद सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय काम से वापस आ रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना डौंडी में दुर्गा मंदिर के आगे अंकित चाय दुकान के पास हुई। हादसे में बाइक सवार आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में शामिल मारुति अर्टिगा कार का पंजीयन क्रमांक सीजी 04 क्यूसी 8930 बताया गया है। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल हैं।







