दल्लीराजहरा – पुराना बाजार वार्ड क्र 18 नन्द कुमार ठाकुर (नन्दू) बैंक कर्मचारी द्वारा दबाव बनाने से क्षुब्ध होकर युवक ने की आत्महत्या कर ली है | मृतक पेशे से ड्राईवर का कार्य करता था | आर्थिक तंगी के कारण कुछ समय पूर्व बैंक से कर्ज लिया था | सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक के घर पर बैंक कर्मचारी पहुँचकर कर्ज वसूली के लिए दबाव बनाया गया और कहा गया पेमेंट कर दो या फिर जाकर कहीं मर जाओं जिसके बाद
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/01/sui2.jpg?resize=640%2C387&ssl=1)
युवक पैसे की तलाश में घर से निकला एवं जब पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाया तो तनाव में आकर युवक ने डड़सेना पुलिया में जाकर जीवन की हलीला समाप्त कर ली | मृतक के परिवार में पत्नी दो बच्चे 13 वर्ष और डेढ़ वर्ष का छोटा सा परिवार था | पूर्व पत्नी का इलाज न करवा पाने के कारण पहली पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था एवं बच्चों की देखभाल हेतु दूसरा विवाह किया था | मृतक तीन भाई व दो बहने थी |
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/10/image-21.png?w=696&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/11/image-11.png?w=696&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/11/image-3.png?w=696&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/01/image-1.png?w=696&ssl=1)