राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 10 से रहेंगी दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर

0
485

जगदलपुर, 06 फरवरी 2021/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 10 और 11 फरवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे बुधवार 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे वायु मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगी। वे यहां गोलबाजार स्थित जयस्तंभ और गीदम मार्ग में स्थित गुण्डाधूर उद्यान में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। इसके पश्चात् वे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस समारोह में शामिल होंगी। वे गुरुवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से जगदलपुर के विश्राम भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके पश्चात् वे दोपहर 2.30 बजे वायुमार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगी।