बालोद जिला के डौंडीलोहारा ब्लॉक के सबसे बड़ी खबर सिंघानिया इंटरप्राइजेज के द्वारा गौण खनिज अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है व तहसीलदार व सुरेगांव थाना प्रभारी अमित तिवारी द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है | घीना ग्राम पंचायत में शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा कर कर रहा था मनमानी व घीना ग्राम पंचायत के इस जगह को बना डाला था अवैध मुरुम उत्खनन कर बना डाला था बांध |

सिंघानिया इंटरप्राइजेज द्वारा विना किसी रॉयल्टी के दिन रात मुरुम का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था | किसानों के खेत खलिहान को बाँध का रूप दे दिया गया ना तो इसके लिया किसी प्रकार का एनओसी लिया गया और ना ही ग्राम पंचायत से किसी प्रकार की स्वीकृति ली गई |






