तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक माननीय कुंवरसिंह निषाद आज गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा ब्लाक के ग्राम खुर्सीपार,गोडे़ला,देवसरा,देवरी बडे़पारा,देवरी आबादीपारा,खुरसुनी एवं मोंहदीपाट में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को संबधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से त्वरित निराकरण कर गांव के मूलभूत आवश्यकताओं को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया!साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया!
उक्त दौरा में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,अर्जुन्दा ब्लाक अध्यक्ष संतुराम पटेल,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद विजयपाल बेलचंदन जी, जनपद सदस्य राजेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना, विधायक प्रतिनिधि जनपद चुकेश्वर साहू, जिला महामंत्री जगदीश चांडक, मानसिंह देशलहरा, सहित ग्रामवासी एवं पंचायत विभाग,राजस्व, शिक्षा, विद्युत,कृषि,महिला एवं बाल विकास,जलसंसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे!







