रायपुर के बाद जगदलपुर में भी हंगामा…पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित सैकड़ों भाजपाई गिरफ्तार

0
116

पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया, प्रदेश मंत्री किरण देव, प्रतिपक्ष नेता संजय पांडे सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने दबोचा

डिप्टी कलेक्टर चौक चौराहे पर रहे तैनात, नगरबंद का रहा मिलाजुला असर

जगदलपुर – संजय गांधी वार्ड में पीएम आवास के बदले हितग्राहियों से पैसा मांग करने वाले पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से नगरबंद का आयोजन किया गया था। न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भाजपा के पूर्व मंत्री केदार, प्रदेश मंत्री किरण देव, प्रतिपक्ष नेता संजय पांडे सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं को पुलिस ने आज तड़के ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नेताओं को अलग-अलग थाने में रखा गया है। गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने पुलिस से पूछा कि हम लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कांग्रेसियों के दबाव में काम कर रही है। यह प्रदेश सरकार की गुण्डागर्दी है। जिस आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए उसे तो सरकार और पुलिस बचाने में लगी है। गिरफ्तार भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा के नगरबंद को देखते हुए शहर पुलिस छावनी में तब्दील रही वहीं चौकचौराहों पर डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। पार्षद के खिलाफ भाजपा का नगर बंद मिलाजुला रहा। कुछ दुकानों को छोड़ दे तो अधिकांश प्रतिष्ठाने बंद रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 सौ से अधिक नेताओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थानों में रखा गया है।