महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध बस्तर पुलिस, ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं पुलिस सहायता सुुनिश्चित की जा रही

0
116

🔅 अभिव्यक्ति एप के सम्बन्ध में डी गई जानकारी

🔅 कही से भी दर्ज की जा सकती है शिकायत

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है एवं दूसरी ओर महिला सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के मार्गदर्शन में ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं पुलिस सहायता सुुनिश्चित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मागदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह क्षत्रीय के नेतृत्व में निरीक्षक माधुरी नायक, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, पिंक टीम, डायल-112 एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम आज जगदलपुर स्थित सुर्या नर्सिंग काॅलेज में जाकर अध्यनरत् छात्राओं एवं स्टाॅफ को ‘‘अभिव्यक्ति’’ ‘नारी के सम्मान की’ महिला सुरक्षा ऐप की जानकारी दी गई है एवं उक्त ऐप के संचालन एवं फंक्सनिंग सिस्टम के बारे में महिलाओं को बताया गया है। प्रायः देखा जाता है कि किशोरी एवं महिलाओं के साथ घटित अपराधों की सूचना पुलिस तक आकर देने में कतराते है ऐसी स्थिति में ‘‘अभिव्यक्ति’’ ‘नारी के सम्मान की’ ऐप के माध्यम से कही भी महिलाए अपना शिकायत दर्ज करवा सकती है ऐप में डाउनलोड रजिस्ट्रेशन, शिकायत आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में छात्राएं एवं महिलाए उपस्थित रही और ऐप के संबंध में जानकारी ली है।

🔅 डाउनलोड:-

गुगल प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

🔅 रजिस्ट्रेशन:-

अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के पश्चात फाईल में कुछ जानकारियाॅ जिसमें नाम, मोबाईल नंबर, पता एवं 02 परिचित व्यक्तियों के नाम मोबाईल नंबर को भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।

🔅 शिकायत:-

ऐप खोलने के बाद शिकायत की फाईल खुलेगी जिस पर शिकायत का प्रारूप जिसमें नाम, जिला, आवेदिका का पता, विषय एवं विवरण भरकर Submit करना है!

🔅 चेक स्टेटस:-

पूर्व में यदि शिकायत किया गया है। तो शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाती है।

🔅 SOS आपातकाल बटन:-

संकट में फंसी महिला को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराया जायेगा। एसओएस बटन को दबाकर अपनी शिकायत आपात परिस्थिति में वाईस मैसेज भेजकर अपनी शिकायत या मैसेज भेज सकते है जो डायल-112 के माध्यम से निराकृत किया जाना है।