तेज बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस

0
55

“लौह नगरी किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड में एन.एम.डी.सी परियोजना प्रमुख विनय कुमार ने फहराया तिरंगा तेज बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस किरंदुल (प्रातः इंडिया) लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार द्वारा नगर के फुटबॉल ग्राउंड में तिरंगा झंडा फहराया गया। तेज बारिश भी नगर वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव मनाने में बाधा नहीं बन सकी। नगर वासियों में स्वतंत्रता दिवस मनाने में एक अलग ही उत्साह व जोश दिखाई दिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख द्वारा परियोजना के वरिष्ठ कर्मचारी मिट्ठू प्रसाद के साथ मिलकर तिरंगा झंडा फहराया गया। स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख विनय कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली गई। इस अवसर पर परियोजना मुख्य महाप्रबंधक ने नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी हमारे कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास करते हुए उत्पादन के कई कीर्तिमान स्थापित किए गए और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भरपूर सहयोग किया गया। जिसके लिए मैं सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एनएमडीसी परियोजना द्वारा अपने कई कर्मचारियों को विशिष्ट योगदान के लिए नेहरू अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी.के.माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक), संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के. साजी, सचिव राजेश संधू मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह, परियोजना अस्पताल के सीएमओ एम वी लाल, सीआईएसफ कमांडेंट मनमोहन सिंह, परियोजना के सभी अधिकारी गण, नगर के सभी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।