प्रकाश विद्यालय किरंदुल में बाल दिवस समारोह पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

0
69


किरंदुल (प्रातः इंडिया) नगर के प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपने विद्यालय परिसर में बाल दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया। विद्यालय ने अपना चौवनवीं (54 वा) स्थापना दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष फादर थॉमस, विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम, मदर ग्रेस द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा नृत्य, नाटक, संगीत एवं भारत दर्शन जिसमें बस्तर से कश्मीर तक की झांकी की अनोखी प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सारे विद्यालय का मन मोह लिया। तथा पहली से लेकर दसवीं तक के बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सारे कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे मुन्ने बच्चे द्वारा दी गई भारत दर्शन की प्रस्तुति थी। जिसमें प्रत्येक राज्य पंजाब, बंगाल, बस्तर, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, आंध्रा, मणिपुर, राजस्थान, कश्मीर, छत्तीसगढ़, सिक्किम, आदि पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे मंच पर दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे संपूर्ण भारत एक मंच पर समाहित हो गया हो। अंत में विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू की जीवनी एवं बाल दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।