महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल

0
125

जगदलपुर कांग्रेस को जगदलपुर में बड़ा झटका लगा है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिलहो गईं हैं।

महिला कांग्रेस जगदलपुर की शहर अध्यक्ष सरला तिवारी रविवार को भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सरला तिवारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के दो घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेज दिया था।