नव पदस्थ तहसीलदार पात्र का निर्वाचन कर्मियों ने किया स्वागत

0
154
  • तीन साल तक नायब तहसीलदार के रूप में सेवा दे चुके हैं पुष्पराज

बस्तर जिले की सबसे बड़ी तहसील बस्तर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हुए पुष्पराज पात्र का स्वागत निर्वाचन कार्य में लगे बस्तर एवं नारायणपुर विधानसभा के सुपरवाइजरो ने तहसील कार्यालय में किया।ज्ञात हो कि पात्र इसके पूर्व भी सन 2015 से 2018 तक बस्तर तहसील में ही नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ थे। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण लोगों के बीच सदैव प्रशंसा के पात्र रहने वाले तहसीलदार पुष्पराज पात्र की पदस्थापना से कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है। गुरुवार को तहसील कार्यालय में निर्वाचन कार्य से जुड़े सुपरवाइजर शैलेंद्र तिवारी, नेहरू सिंह ठाकुर, संजीव शर्मा, चंद्रशेखर साधु, देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र सोनी, अजय देवांगन, परमेश्वर ठाकुर समेत अन्य कर्मचारियों ने पुष्पराज पात्र का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।