शहर जिला कांग्रेस ने मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

0
46

जगदलपुर कल बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश अनुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने यहां कांग्रेस भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती सादगी के साथ जयंती मनाई।पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पश्चात पं. नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पं. नेहरू उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता की तरह वकील बने। बाद में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम किरदार निभाया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि नेहरूजी केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, अपितु बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न महान पुरुष थे। वे एक अनूठे चिंतक व महान लेखक भी थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनिया के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया। उन्हें राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया है। इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, सेमियाल नाथ, महेश द्विवेदी, संदीप दास, रणजीत बक्शी, शादाब अहमद, आकिब रज़ा, एस नीला, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, साहिल हियाल आदि मौजूद थे।