शहादत दिवस और कार्यकर्ता सम्मलेन कल

0
119

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 19 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से पुराना बाजार चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक दल्ली राजहरा में किया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने बताया कि शहीद भवन में सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा व सांगठनिक चर्चा होगी। पश्चात छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ कार्यालय से जुलूस निकाला जाएगा, जो शहीद चौक तक जाएगा। ठाकुर ने मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं, किसानों और आम मजदूरों से भागीदारी की अपील की है।