मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम बस्तर आगमन पर श्री साय का भाजपा पार्षद दल ने माडिया मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

0
132

जगदलपुर आज मुख्यमंत्री के रूप में माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का प्रथम बस्तर आगमन हुआ। इस दौरान जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर अथितियों का स्वागत किया। इसके साथ ही सभी अथितियों का माडिया मुकुट पहनाकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा लगातार चलता रहा। वहीं भक्तिमय माहौल में 51 पंडितों ने स्वास्तिक वाचन और शंखनाद के साथ अतिथियों का बस्तर की धरती में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पार्षद, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद थे।