बहुप्रतीक्षित 100 बिस्तर अस्पताल की मांग को लेकर सीएम के पास पहुंचे देवलाल ठाकुर

0
444
  • तीन बार राशि आवंटन के बाद भी विधायक नहीं दिखाई जरा भी गंभीरता
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने क्षेत्र के हित में उठाई मांग
    दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्लीराजहरा में विगत 15 वर्षों से स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल शीघ्र खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को देवलाल ठाकुर ने बताया कि डौण्डी लोहारा क्षेत्र की विधायक की उदासीनता के कारण आज तक 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण नहीं हो सका है। राज्य शासन द्वारा 3 बार अस्पताल के लिए राशि आवंटित की गई थी। लेकिन वर्तमान समय तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। इसलिए देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया कि दल्लीराजहरा क्षेत्र में 100 बिस्तर अस्पताल वर्तमान में में बहुत ही जरूरी है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौ बिस्तर अस्पताल खोलने का कार्य जल्द प्रारंभ कराने हेतु राशि आवंटित कर स्वीकृति दी जाए। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराई जा सके। मुख्यमंत्री साय के समक्ष देवलाल ठाकुर ने सौ बिस्तर अस्पताल से संबंधित दस्तावेज भी रखे, जिसका अध्ययन करते हुए मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया।