भाजपा अजजा मोर्चा भी जुटा प्रचार अभियान में

0
73

बकावंड बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत करपावंड मंडल के चिंउरगांव में मंडल स्तरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जनजाति समुदाय के लोगों से भेंट मुलाकात व जनसंपर्क में जन चौपाल कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए प्रचार अभियान में जुट गई है है। इसी के तहत करपावंड मंडल में जनजातीय समाज के लोगों को एकजुट करते हुए भाजपा अजजा मोर्चा संभाग प्रभारी बनवासी मौर्य ने चिंउरगांव पंहुच कर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजना है। अबकी बार 400 सौ पार, फिर एक बार मोदी सरकार के भाजपा के संकल्प को पूरा करना है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हम सभी को योगदान देना है। इस अवसर पर सोनसाय कश्यप व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।