फेडरेशन ने संविलियन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर जताया आभार। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में “शिक्षाकर्मी” रूपी काला अध्याय हुआ समाप्त।

0
340

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्ष- 1995  से अविभाजित मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाकर्मी व्यवस्था के रूप में जो काला अध्याय प्रारंभ हुआ था,  वह आज 1 नवंबर 2020 से  छत्तीसगढ़ में समाप्त हो गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी, प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव ने कहा कि संविलियन के लिए प्रदेश के शिक्षकों को एक लंबा संघर्ष करना पड़ा,  प्रदेश के अंतिम शिक्षक ने संविलियन प्राप्त करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, जिसमें सभी का योगदान अमूल्य रहा, वर्ष-1995 से संविलियन के लिए बड़े-बड़े ऐतिहासिक आंदोलन किए गए,  इसमें हमारे कई  शिक्षक साथी शहीद हुए, कर्मचारियों के ऊपर एस्मा लगाने, जेल भेजने , बर्खास्तगी, निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की गई.. इसके बाद भी सभी शिक्षक  एक जुट रहे |

अंततः 1 नवंबर 2020 को इस काले अध्याय का सुखद समापन हो गया और यह हम सभी के लिए एक संतोष का विषय है।

प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा व राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा, कौशल अवस्थी, दिलीप पटेल में आगे कहा कि विगत 23 वर्षों से प्रदेश की 1,09,000 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान की समस्याएं अभी भी शेष हैं, उसके लिए भी फेडरेशन के द्वारा लगातार नई ऊर्जा के साथ संघर्ष किया जा रहा है,और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नही हो जाता है,तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, प्रदेश के मुख्यमंत्री कैबिनेट के सभी सदस्य, सभी विधायक गण, पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार, समस्त अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, मीडिया के हमारे साथी, विभिन्न  कर्मचारी संगठन और समाज जिनके सहयोग के बिना यह संभव नही था,  उन सभी का आभार व्यक्त करता है। साथ ही  हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास भी है  कि आगे भी हमें इसी तरह से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

01 नवंबर 2020 को संविलियन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री-भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यस्त करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव सुखनंदन यादव, प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा, कौशल अवस्थी, दिलीप पटेल, फेडरेशन के दुर्ग जिलाध्यक्ष-कृष्णा वर्मा, बीजापुर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम झाड़ी, जिला सचिव राम लाल साहू, जिला महासचिव

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राजेंद्र साहू,भजन साहू,राजनांदगांव जिले के 09 ब्लॉक अध्यक्ष देव कुमार यादव, रोशन साहू,कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, हीरालाल मौर्य, ओम प्रकाश साहू, किरत कुमार गणवीर,पारख प्रकाश साहू, सुनील शर्मा, यशवंत देशमुख,अजय ठाकुर,भक्ता राम मण्डावी दोदेश्वर चंदेल,मोहन कोमरे,ज्ञानचंद साहू, मोमन साहू,कीर्तन मंडावी,राजकुमार ठाकुर, उत्तम ठाकुर, रामेश्वर साहू,अतुल यदु,शिवशंकर कोर्राम,मितेन्द्र बघेल, राजकुमार सरजारे, विनोद कुमार भावे, मंजू देवांगन,माला गौतम, सरिता खान,नेहा खंडेलवाल,ममता बघेल, द्रोपती चनाप,अंजू साहू,सुषमा चौरे, तरुणा मेश्राम, श्वेता श्रीवास्तव, चित्रा सोनवानी, अंजूषा वैष्णव, अनीता वर्मा, शशि साहू, विद्या श्रीरंगे, लक्ष्मी गेडाम,प्रणिता साहू, रागिनी यदु, सपना भारद्वाज,लता पटवा आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में राजकुमार ठाकुर जिला महामंत्री ने दी है।