जीवनकाल का स्वर्णिम अवसर होता है छात्र जीवन, इसका करें सदुपयोग: किरण देव

0
7
  •  जगदलपुर शहर के विभिन्न स्कूलों की 326 छात्राओं को किया साइकिल वितरण

जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा, केवरामुंडा, भैरमगंज, जगतू माहरा विद्यालय परिसर बस्तर हाई स्कूल, हाटकचौरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 326 छात्राओं को साइकिल वितरण किया।

सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं, तो कल है। सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें। जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी न हो इसके लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है । जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। महापौर सफीरा साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने भी छात्राओं को संबोधित किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41, पंडरीपानी 47, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में 151, पनारापारा में 13, भैरमगंज में 09, जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल में 08, हाटकचौरा में 28, केवरामुड़ा में 27 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा रूपसिंह मंडावी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, आलोक अवस्थी, नरसिह राव, विद्याशरण तिवारी, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर, प्रकाश झा, योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी, कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्यगण, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।