दल्ली राजहरा में बढ़ी दुर्घटनाएं, ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

0
1822

दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा की मुख्य सड़क हादसों का केंद्र बन गई है। शुक्रवार सुबह नियोगी चौक बस स्टैंड के पास ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया। कुछ देर बाद अधेड़ की मौत हो गई।

शहर के भागोलीपारा निवासी 53 वर्षीय कालीराम को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पाल चिखलाकसा ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल राजनादंगांव रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दल्लीराजहरा में लगातार सडक दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों यह सड़क हादसों का केंद्र बन गई है। इस सड़क पर आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे किसी वाहन चालकों की लापरवाही से नही बल्कि सड़क के कारण हो रहे हैं।बाईपास रोड न होने व सडक सकरी होने के कारण हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर दल्ली राजहरा में कई बार लोगों द्वारा चक्काजाम व हडताल की जा चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं आता है। महीने में कई लोगों की जाने जा रही है। सडक दुर्घटनाओ को लेकर लोगो में अक्सर विवाद भी होते रहता है।