जगदलपुर बस्तर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़, गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में निरीक्षक अमित पद्मशाली थाना प्रभारी भानपुरी के नेतृत्व में टीम ने आज 24 मार्च को आबकारी एक्ट के मामले में फरार आरोपी झरेंद्र मानिकपुरी पिता डमरू मानिकपुरी जाति पनका उम्र 32 वर्ष निवासी बनियागांव खासपारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की की 24 पेटी बरामद की गई। जिसकी कीमत 1 लाख 62 हजार रूपए है। आरोपी से एक स्कार्पियों वाहन सीजी 17 एलबी 4518 तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन भी बरामद किए गए हैं।जप्त किया गया। आरोपी झरेन्द्र मानिकपुरी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर विवेचना की जा रही है।आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक अमित पद्मशाली थाना प्रभारी भानपुरी उप निरीक्षक शत्रुघन नाग, प्रधान आरक्षक किशोर गुप्ता, सुंदर बघेल, प्रेमप्रकाश बड़ा, आरक्षक महेंद्र मुकेश शोरी, संदीप सलाम, छविलाल सोम, गिरधर कुंजाम, केशव बघेल, सरोज सेठिया, प्रेमू वर्मा, सैनिक देवनाथ बघेल व भूतनाथ बघेल का योगदान रहा।