नगर पंचायत पलारी, ग्राम कुरदी और धनोरा में 31 मई को किया जाएगा ’समाधान शिविर’ का आयोजन

0
79

बालोद, 30 मई 2025 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार, 31 मई 2025 को नगर पंचायत पलारी के नगर पंचायत भवन, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी के धान खरीदी केन्द्र और गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा के खेल मैदान में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत पलारी में समस्त वार्डवासी, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में कुरदी के अलावा ग्राम खेरूद, कोडे़वा, धनगांव, डुण्डेरा, नवागांव डु, बासीन, पिरीद, कुरदी, चैरेल, कोंगनी, कमरौद, सांकरी, खुटरी (खे.), पैरी, गोंगरी, सलौनी के निवासी शामिल होंगे। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में आयोजित शिविर में धनोरा के अलावा ग्राम सोरर, बगदई, सोंहपुर, अर्जुनी, रमतरा, सुर्रा, भानपुरी, छेड़िया, कपरमेटा, टेंगना बरपारा, भरदा, धनोरा, पेंवरो, घोघोपुरी, तार्री, धोबनपुरी के निवासी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।