अंतागढ़ : अंतागढ़ में स्थित मद्रासीपारा में बस्तर ढाबा के नाम से प्रचलित ढाबा हैं । जहां बीती रात्रि ढाबा में कार्य करने वाले युवक का हत्या का मामला सामने आया हैं । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नीरज मंडल निवासी चिखलकसा दल्लीराजहरा का रहने वाला था । जो बीती रात्रि युवक को हत्या हो गई । हत्या वहीं पर ही कार्यरत अन्य युवक के द्वारा करने बात निकल आ रही है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है ।पुलिस जांच मे जुटी हुई है कांकेर से फोरेंसिक विभाग एवं डाग स्क्वाड की टीम भी मौके पर मौजूद है ।

संदेही युवक का नाम प्रसनजीत चक्रवर्ती ग्राम पीवी – 98 दया नगर बताया जा रहा है ये भी ढाबा में वेटर का ही कार्य करता था । हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन जो बात निकल के आ रही है उसके अनुसार रात्रि में एक साथ नशापान करने के पश्चात आपस में विवाद होने पर हत्या शंका जताई जा रही है l चूंकि मृतक के पीछे गर्दन पर गहरी चोंट का निशान है अतः प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लग रहा है हत्या कैसे ? और किससे हुआ है । इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है फिलहाल जानकारी पुलिस तहकीकात के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस आगे की कार्यवाही जारी है ।



