बकरी चराने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

0
1554

दल्लीराजहरा – बकरी चराने गए युवक ट्रेन कटकर मौत हो गयी। मामला थाना क्षेत्र दल्लीराजहरा की पत्थराटोला गांव की हैं। घटना आज सुबह की है जो मृतक युवक अपने घर से बकरी चराने के लिए निकले थे।गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तभी रेलवे लाइन पर ट्रेन आ गए। तब तक मृतक कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन की चपेट में आ गए । जिससे उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई । मृतक की पहचान अनूप कुमार पिता स्व.हरेंद्र उम्र 53 वर्ष पथराटोला निवासी था।