सांसद और विधायक की निष्क्रियता के कारण बस्तरवासी ट्रेन सेवा से वंचित,7 दिन के भीतर संचालन नहीं होने पर कांग्रेस रोकेगी मालगाड़ी –सुशील मौर्य

0
42
  • न डीआरएम से कोई वार्तालाप न ही कोई सार्थक कार्ययोजना,किंतु बस्तर के खनिज संसाधनों हेतु मालगाड़ी संचालित

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जगदलपुर बस्तर में बंद हुई यात्री ट्रेन सेवा को भाजपा के बस्तर सांसद महेश कश्यप और स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण देव की निष्क्रियता का परिचायक बताया है..मौर्य ने कहा बस्तर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक, ये सभी ट्रेनें ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। मतलब अगर किसी बस्तरवासी को उड़ीसा सहित कही अन्य जगह जाना है तो पहले कोरापुट जाना पड़ेगा जो कि बस्तर वासियों के साथ सरासर धोखा है क्योंकि भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ बस्तर वासियों को लूटने और दोहन करने का ही कार्य किया है!…कुल मिलाकर भाजपा सांसद महेश कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की निष्क्रियता का परिचायक साबित हो चुका है …

मौर्य ने आगे कहा किरंदुल से जयपुर तक ही स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसके अलावा आगे कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है. सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं किंतु इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन बराबर पूरी तरह से जारी है और बस्तर का लोहा ले जाया जा रहा है. और इसके लिए न कोई बारिश की अड़चन होती है न ही कोई अन्य वजह..! सिर्फ यात्री ट्रेन बंद कर दी जाती है वहीं हमारे बस्तर के सांसद और विधायक आज पर्यंत तक न ही रेलवे के डीआरएम और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी से कोई वार्तालाप इस विषय पर करते हैं एक सांसद होने के नाते महेश कश्यप महोदय की पूरी जिम्मेदारी होती है कि वह इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रेल सेवा शुरू करवाएं…. परन्तु इनकी निष्क्रियता पूरे बस्तरवासी को भुगतना पड़ रहा है..बस्तर भारत देश का पहला ऐसा स्थान होगा जो रेलवे को लगातार प्रॉफिट मुनाफा देता है और बदले में यात्री ट्रेन सेवा ही बंद कर दी जाती है।बसों का किराया काफी महंगा होता है.बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर नहीं है, जिसके आपूर्ति के लिए आमजन ट्रेनसेवा का लाभ उठाते हैं, अगर 7 दिन के भीतर रद्द हुई ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी मालगाड़ी को रोकने का कार्य करेगी…