- प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में मनाया गया समन्वयक कृष्णा सिंह का जन्मदिन
जगदलपुर वैसे तो शिक्षकों के नाम से विद्यार्थी खौफ खाते हैं। बहुत कम शिक्षक और अधिकारी ऐसे होते हैं, जो स्कूली बच्चों के दिलों में अपने लिए जगह बना पाते हैं। इन्हीं में शुमार हैं संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, जिन पर बच्चा बच्चा जान न्योछावर करता है। बच्चों के दिलों में राज कर रहे हैं कृष्णा सिंह ठाकुर। बच्चों के साथ श्री ठाकुर के आत्मीय संबंधों की झलक आज बस्तर विकासखंड की प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में देखने को मिली।
खैरगुड़ा प्राथमिक शाला में एक विशेष आयोजन कर बच्चों और शिक्षकों ने संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत गाए और नृत्य किया, जबकि शिक्षकों ने उनके लिए विशेष उपहार तैयार किए थे। अपने प्यारे सर के जन्मदिन पर बच्चे बड़े खुश और भावुक नजर आ रहे थे। इनमें कई बच्चे तो ऐसे भी थे, जिन्होंने कभी अपना जन्मदिन ही नहीं मनाया है और न ही किसी की बर्थडे पार्टी का लुत्फ़ उठाया था। कृष्णा सिंह ठाकुर ने प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के बच्चों और शिक्षकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आपके इस प्यार और सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं। आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं और मुझे अपने काम में और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगी।” शिक्षकों और बच्चों ने बताया कि कृष्णा सिंह ठाकुर का जन्मदिन मनाने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि कृष्णा सिंह ठाकुर का नेतृत्व और मार्गदर्शन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे उनके साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस करते हैं।
वे बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर काम करते हैं और उनकी प्रगति के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उनके नेतृत्व में स्कूल में कई अच्छे काम हुए हैं और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। इस आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में बच्चों और शिक्षकों के बीच एकता और सहयोग की भावना बहुत मजबूत है। उनमें आत्मीय संबंध हैं। ऐसे ही आत्मीय संबंधों की बुनियाद पर शिक्षा और बच्चों के सुनहरे भविष्य की इमारत मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।



