राजहरा परिवहन संघ दल्लराजहरा के मांगो को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन

0
603

दल्लीराजहरा__राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा के मांगो को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के सातवे दिन परिवहन संघ के सदस्य राजहरा प्लांट के मुख्य गेट और माइस आफिस के दोनो गेट के सामने धरना देकर आवागमन को बाधित कर दिया

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य सुबह 8 बजे से तीनो गेट में धरना में बैठ गए थे ,,राजहरा परिवहन संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की ,

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य द्वारा माइस आफिस गेट पर किए गए धरना स्थल पर चित्रा वर्मा सी एस पी सदलबल पहुंचकर परिवहन संघ के सदस्यों से चर्चा करते हुए उनकी मांगों के संबंध में कलेक्टर बालोद के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय में आज बी एस पी प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित करने की समझाइस देने के बाद लगभग 11 बजे माइंस आफिस के दोनो गेट के सामने किए जा रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित कर राजहरा प्लांट गेट धरना स्थल पहुंच गए जहां अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे ,इस दरम्यान राजहरा प्लांट गेट से बी एस पी के अधिकारी कर्मचारी ना तो अंदर जा पाए और ना ही कोई बाहर आ पाए ,दोपहर लगभग 2 बजे धरना प्रदर्शन समाप्त कर आंदोलन कारी सदस्य अनिश्चितकालीन धरना स्थल के पंडाल पहुंच गए ,

धरना प्रदर्शन में गोविंद वाधवानी , ,अतिंदरसिंह संधू , नरेंद्रसिंह तुली ,जगजीत सिंह मरवाहा ,अनिल सुथार ,अशोक लोहिया,संदीप शाह ,विजय डडसेना ,संतोष देवांगन , अशरफ अली राजकुमार, मोहंती दादा

कमल चोपड़ा, ,प्रशांत बोकड़े चरणजीत सिंह,संदीप,राजू संधू , ,राजू कुकरेजा ,टीटू ब्रोका , संतोष साहू ,बलराम , कोपेंद्र , महेंद्र कुमार ,बिट्टू पन्नू ,रघुवीर गिल, सन्नी ओबेराय ,रंजीत सिंह राने , बंटी रंधावा,प्रदीप बरमोटे, मनीष जेठवानी,विवेक , रंजीत सिंह , संघ के पदाधिकारी सहित संघ के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे

2 सितंबर सोमवार को रात्रि लगभग 7 बजे देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़ राजहरा परिवहन संघ के धरना स्थल पंडाल पहुंचकर सदस्यों के मांगो के संबंध में जानकारी ली ,और उक्त मांगो को लेकर उच्चाधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की , राजहरा परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर मांगो से अवगत कराकर निराकरण हेतु चर्चा करने की बात कही ,